LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

Jasprit Bumrah जैसी Yorker Ball कैसे डालें? सटीक यॉर्कर डालने का गुप्त तरीका (Ultimate Guide)

आधुनिक क्रिकेट में, विशेषकर T20 फॉर्मेट में, एक तेज गेंदबाज के लिए सबसे घातक हथियार उसकी Yorker ball होती है। जब मैच अंतिम ओवरों (Death Overs) में हो, तो एक सटीक यॉर्कर मैच का पासा पलट सकती है।

भारतीय दिग्गज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दुनिया का ‘यॉर्कर किंग’ कहा जाता है। कई युवा खिलाड़ी अक्सर पूछते हैं कि yorker ball kaise dale या how to bowl yorker like Bumrah। इस विस्तृत लेख में हम बुमराह के जैसे यॉर्कर बॉल की ए-टू-जेड (A-Z) जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना और अपने दोस्तों को भी शेयर करना जो भी बुमराह जैसी यॉर्कर बोलिंग डालना चाहता है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?

यॉर्कर बॉल क्या होती है? (Yorker Ball Meaning in Hindi)

सबसे पहले जरूरी सवाल पर आते हैं कि yorker ball kise kahate hain। क्रिकेट की शब्दावली में, यॉर्कर वह गेंद होती है जो बल्लेबाज के पैरों के बिल्कुल पास, यानी क्रीज की पॉपिंग लाइन पर गिरती है। इसका मुख्य उद्देश्य बल्लेबाज को शॉट खेलने के लिए जगह न देना और उसे बैकफुट पर खेलने के मजबूर करना होता है। सही तरीके से डाली गई यॉर्कर अक्सर ‘ पैरों के पास या फिर पेड पर लगती है। जिससे बल्लेबाज या तो बोल्ड हो जाता है या एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट होता है।

बुमराह जैसी यॉर्कर डालने की खास तकनीक (Yorker Ball Grip & Secret)

अगर आप जानना चाहते हैं कि बुमराह जैसी yorker ball डालने के लिए grip क्या होनी चाहिए, तो इसके लिए आपको बुमराह के एक्शन को बारीकी से समझना होगा तभी आप बुमराह के जैसी यॉर्कर बोलिंग कर पाएंगे?

1. ग्रिप और रिलीज (The Grip) को ध्यान में रखना

सटीक यॉर्कर डालने के लिए अपनी दोनों उंगलियों को गेंद की Seam के ऊपर को मजबूती से रखें। बॉल फैंकते समय न तो बहुत ढीली होनी चाहिए और न ही इतनी टाइट कि हाथ अकड़ जाए। बुमराह की yorker ball trick यह है कि वह गेंद को रिलीज करते समय अपनी कलाई का जोर से इस्तेमाल करते हैं।

गेंद को हाथ से थोड़ा ‘Late’ छोड़ते, जिससे गेंद हवा में ज्यादा स्विंग न होकर सीधे स्टंप्स की ओर जाती है। और बल्लेबाज या स्टंप आउट होता है या फिर एलबडब्ल्यू आउट हो जाता है।

2. रन-अप और फॉलो-थ्रू का सही कांबिनेशन

एक अच्छी यॉर्कर के लिए रन-अप में लय (Rhythm) होना बहुत जरूरी है। बुमराह का रन-अप छोटा है लेकिन उनका ‘Arm Speed’ बहुत तेज है। सही यॉर्कर गेंद फेंकने के बाद आपका शरीर बल्लेबाज की दिशा की ओर झुकना चाहिए, जिसे फॉलो-थ्रू कहते हैं। क्योंकि जितना आपका फॉलो थ्रू अच्छा होगा उतना हीं आप बल्लेबाज को सटीक यॉर्कर डाल पाएंगे।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

गुगली बॉल कैसे डालें? टेनिस बॉल से शुरू | Varun Chakravarthy Style Secret Tricks 2026 | लेग स्पिनर हिंदी 2026?

यॉर्कर डालने के 3 सबसे प्रभावी तरीके (Yorker Ball Varieties)

मैच के दौरान सिर्फ एक ही तरह की यॉर्कर डालना काफी नहीं है। आपको अलग-अलग प्रकार की यॉर्कर सीखनी होगी ताकि आप मैच के अंदर एक यॉर्कर मिस होती है तो दूसरी यॉर्कर डाल पाए। इससे यह होगा कि बल्लेबाज के लिए आपकी हर यॉर्कर को समझना मुश्किल होगा।

  • Toe-Crushing Yorker: यह यॉर्कर बॉल सीधे बल्लेबाज के अंगूठे को निशाना बनाती है।
  • Wide Yorker: जब बल्लेबाज ऑफ-साइड में जगह बना रहा हो, तो स्टंप्स से दूर डाली गई यॉर्कर बहुत काम आती है।
  • In-swinging Yorker: यह सबसे खतरनाक होती है क्योंकि यह हवा में लहराते हुए सीधे लेग स्टंप में घुसती है।

सटीक यॉर्कर की प्रैक्टिस कैसे करें? (Yorker Ball Practice Tips)

अगर आप गूगल पर yorker ball kya hota hai सर्च करने के बाद मैदान पर इसे आजमाना चाहते हैं, तो आप खाली समय घर पर इन तरीकों से अभ्यास कर सकते हैं:

बोतल या जूता रखें: नेट प्रैक्टिस के दौरान पॉपिंग क्रीज पर एक पानी की बोतल या पुराना जूता रखें और उसे हिट करने की कोशिश करें।

टारगेट बॉलिंग: 10 में से कम से कम 6 गेंदें एक ही स्थान पर गिरने का लक्ष्य रखें। इससे आपकी सटीक लाइन और लेंथ मजबूत होती है।

वीडियो एनालिसिस: यॉर्कर बॉल डालते समय अपनी गेंदबाजी का वीडियो बनाकर रख ले और खाली समय ध्यान से देखें कि आपका हाथ बॉल रिलीज करते के समय कहाँ है।

बल्लेबाज के लिए चुनौती: How to Play Yorker?

गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों के मन में भी यह सवाल बड़ा है कि how to play yorker। एक सटीक यॉर्कर को खेलने के लिए बल्लेबाज को बहुत तेज होना पड़ता है। इसके लिए अक्सर ‘Dig out’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जहाँ बल्ला जमीन के बिल्कुल करीब लाकर गेंद को रोका जाता है। जिससे पैड्स और स्टंप को बचा सके।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Best Kashmir Willow Bat vs English Willow: (₹1000 – ₹2000) in 2026 ‘असली’ शेर बैट कैसे चुनें

निष्कर्ष (Conclusion)

यॉर्कर डालना हर गेंदबाज के लिए एक कला है जो कि किसी भी गेंदबाजक लिएरा रितों-रात सीख पाना नमुमकिन है। इसके लिए आपको मैदान में महीने और सालों अभ्यास करना होगा और इसके लिए आपको सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसके साथ-साथ बुमराह जैसी यॉर्कर डालने के लिए आपको अपनी फिटनेस और मानसिक मजबूती पर भी काम करना होगा। ताकि आप लंबे समय तक यॉर्कर बॉल डाल पाए।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Cricket Bat Handle Loose Problem Solution: ₹20 में बैट की झनझनाहट खत्म करने का देसी तरीका?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. यॉर्कर बॉल और फुल टॉस में क्या अंतर है?

यॉर्कर गेंद बल्लेबाज के पैरों के पास टप्पा खाती है, जबकि फुल टॉस बिना टप्पा खाए सीधे बल्लेबाज के पास पहुँचती है। यॉर्कर को खेलना बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल होता है क्योंकि इसमें बल्लेबाज को गेंद की लेंथ समझने का वक्त नहीं मिलता।

2. क्या स्पिनर भी यॉर्कर डाल सकते हैं?

हाँ, राशिद खान और अक्षर पटेल जैसे स्पिनर अक्सर तेज़ रफ़्तार वाली यॉर्कर का इस्तेमाल करते हैं। स्पिनर की यॉर्कर अक्सर बल्लेबाज को चकमा देकर उसे बोल्ड कर देती है।

3. जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर इतनी खतरनाक क्यों है?

बुमराह की यॉर्कर उनके ‘अनोखे बॉलिंग एक्शन’ और ‘लेट रिलीज’ के कारण बहुत खतरनाक होती है। बल्लेबाज को आखिरी सेकंड तक पता नहीं चलता कि गेंद यॉर्कर होने वाली है।

4. टेनिस बॉल से यॉर्कर कैसे डालें?

टेनिस बॉल हल्की होती है, इसलिए इसे यॉर्कर डालने के लिए उंगलियों का दबाव (Squeeze) ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है। टेनिस बॉल क्रिकेट में जूतों को निशाना बनाकर डाली गई गेंद सबसे सफल होती है।

5. सबसे सटीक यॉर्कर डालने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

क्रिकेट इतिहास में लसिथ मलिंगा, वसीम अकरम और जसप्रीत बुमराह को सबसे सटीक यॉर्कर डालने के लिए जाना जाता है। मलिंगा ने तो एक बार लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment