LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

GT vs MI Dream11 Prediction: आज ये 2 खिलाड़ी करेंगे धमाका! पिच रिपोर्ट और आकाश की ‘Secret’ विनिंग टीम

इस साल का IPL 2026 बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। इस साल हमें सबसे बड़ा मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाला है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए पूरी तरह तैयार है।

शुभमन गिल की कप्तानी मे GT और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI जब आमने-सामने होंगी, तो फैंटेसी प्लेयर्स के लिए पॉइंट्स की बारिश होना तो तय है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आज के मैच की बेस्ट Dream11 टीम क्या हो सकती है और कौन से खिलाड़ी आपको ग्रैंड लीग (GL) जिता सकते हैं।

Today Match Information (मैच की जानकारी)

मैच का विवरणजानकारी
मैच गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
टूर्नामेंटIPL 2026
स्थाननरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समयशाम 7:30 बजे (IST)

Match Preview (मैच प्रिव्यू)

गुजरात टाइटंस ने पिछले कुछ सीजन में अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद में कमाल का रिकॉर्ड बनाया है। शुभमन गिल का बल्ला यहाँ हमेशा बोलता है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस का बैटिंग लाइनअप काफी विस्फोटक है, जिसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार्स शामिल हैं। यह मुकाबला ‘बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी’ के बीच का रोमांचक जंग होने वाला है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

IPL 2026: Punjab Kings (PBKS) ने इन बड़े खिलाड़ियों को किया रिलीज? पूरी लिस्ट और चौंकाने वाले फैसले!

पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है। इस स्टेडियम में लगभग 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसीलिए टीम को जीतने के लिए यहाँ की पिच को समझना बेहद जरूरी है।

मिट्टी का खेल: यहाँ की पिच लाल और काली मिट्टी से बनी हुई है। अक्सर हमने देखा है कि लाल मिट्टी वाली पिच पर Pace और Bounce ज्यादा मिलती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर गेंद रुक कर आती है, जिससे Spinners को फायदा होता हैं।

बाउंड्री लेंथ: यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री (Square Boundaries) काफी लंबी हैं। इसका मतलब है कि बल्लेबाज को छक्के मारने के लिए बहुत ताकत लगानी होगी। अपनी फैंटेसी टीम में ऐसे खिलाड़ियों को चुनें जो गैप्स में खेलकर रन भागते हैं।

ओस (Dew Factor): मार्च-अप्रैल की गर्मी में रात को ओस गिरने की पूरी संभावना रहती है। ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। इसीलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहाँ एक समझदारी भरा फैसला होगा।

Expert Tip: मैदान पर घास कम है और शाम को ओस (Dew) का बड़ा रोल रहेगा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम जैसा ही मिजाज यहाँ भी दिख सकता है, जहाँ चेज़ करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए टॉस जीतते ही जो टीम गेंदबाजी चुने, उसके डेथ ओवर बॉलर्स को अपनी टीम में जरूर रखें।”।

Head-to-Head: इतिहास क्या कहता है?

अगर हम पिछले कुछ दशक के आंकड़ों को ध्यान से देखे तो गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को पूरी तरह दबाकर रखा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। जहाँ मुंबई के पास अनुभव की ताकत है, वहीं गुजरात ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से हमेशा MI के टॉप ऑर्डर को परेशान किया है।

  • कुल मैच: 8
  • GT की जीत: 5
  • MI की जीत: 3

खास बात: अहमदाबाद के इस मैदान पर MI आज तक GT को एक बार भी नहीं हरा पाई है अभी 4-0 का रिकॉर्ड GT के पक्ष में कायम है, अगर इस रिकार्ड को बदलना है तो मुंबई को कुछ अलग करना पड़ेगा।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

IPL 2026 ऑक्शन: अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड तोड़ बोली – CSK ने लिखा नया इतिहास! इसके पीछे क्या है पूरी कहानी

खिलाड़ियों का Matchups कौन सा प्लेयर किस पर भारी पड़ सकता हैं?

फैंटेसी टीम बनाने से पहले इन “Mini Battles” को जरूर देखें जब से हार्दिक पांड्या वापस मुंबई टीम में आए हैं, तब हार्दिक पांड्या का गुजरात के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा चर्चा में बना रहता है। क्या वो आज अपने पुराने साथियों पर भारी पड़ेंगे? इसलिए हम नीचे तमाम खिलाड़ीयों का मैचअप देख लेते हैं, ताकि आपको स्पष्ट हो जाए कौन खिलाड़ी किस पर भारी पड़ सकता है।

शुभमन गिल vs जसप्रीत बुमराह: शुभमन गिल को अहमदाबाद का राजा कहा जाता हैं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे शुभमन गिल का रिकॉर्ड 20 पारियों में 1,024 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत लगभग 60 से ऊपर का रहा है। लेकिन बुमराह एक वर्ल्ड क्लास बॉलर है। बुमराह ने उन्हें कई बार परेशान किया है। अगर गिल शुरुआती के 4 ओवर निकाल लेते हैं, तो उनका बड़ा स्कोर आना तय है।

सूर्यकुमार यादव vs राशिद खान: ​मिडिल ओवर्स में जैसे 7-15 में जब खेल थमता है, तो एक तरफ है दुनिया का सबसे खतरनाक 360-डिग्री बैटर, और वही दूसरी तरफ है टी20 क्रिकेट का सबसे चतुर जादूगर। आंकड़े क्या कहते हैं? राशिद ने सूर्या को हाथ खोलने के बहुत कम मौके दिए हैं। अगर राशिद की गुगली पर सूर्या की स्वीप शॉट खेलते हैं, यह सूर्या के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।

रोहित शर्मा vs मोहम्मद सिराज: इतिहास गवाह है कि सिराज ने रोहित को कई बार अपनी बाउंसर में फंसाया है। अगर आज भी पावरप्ले में सिराज बोलिंग करते हैं तो रोहित शर्मा को पावरप्ले में अपसेट करते दिख सकते हैं, इसलिए रोहित को पावरप्ले में टिक कर खेलना होगा।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

Swastik Chikara IPL 2026: अनसोल्ड क्यों? उम्र, स्टैट्स और विराट कोहली के साथ बॉन्ड?

Top Fantasy Picks (जरूरी खिलाड़ी)

खिलाड़ीरोलक्यों चुनें?
शुभमन गिल (C)बल्लेबाजअहमदाबाद में इनका औसत 60 से ऊपर है। यहाँ इनका बल्ला आग उगलता है।
जसप्रीत बुमराह (VC)गेंदबाजडेथ ओवर्स में यॉर्कर स्पेशलिस्ट। कम से कम 2 विकेट की गारंटी।
साई सुदर्शनबल्लेबाजकंसिस्टेंसी के बादशाह। एंकर रोल निभाते हुए 40-50 रन आसानी से बना सकते हैं।
हार्दिक पांड्या ऑल-राउंडरअपने पुराने होम ग्राउंड पर हमेशा अच्छा करते हैं। बैटिंग + बॉलिंग बैकअप।

आज की Predicted Playing 11 (संभावित XI)

Gujarat Titans (GT): शुभमन गिल (C), साई सुदर्शन, कुशल मेंडिस (WK), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, साई किशोर, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई।

Mumbai Indians (MI): रोहित शर्मा, रियान रिकलटन (WK), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (C), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएट्जी, ट्रेंट बोल्ट, आकाश मधवाल।

आज की ड्रीम 11 Winning Teams (Expert Suggestions)

Team 1: best for Small League today (Safe Team)

  • WK: रियान रिकलटन
  • BAT: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, साई सुदर्शन
  • ALL: हार्दिक पांड्या, राशिद खान
  • BOWL: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, साई किशोर

My Personal Opinion: मैंने आज अपनी टीम में MI के टॉप ऑर्डर पर दांव खेला है, क्योंकि GT के पावरप्ले बॉलर्स आज थोड़े फीके लग रहे हैं। अगर रोहित शर्मा शुरुआत के 4 ओवर निकाल लेते हैं, तो वो आज 70+ का स्कोर कर सकते हैं।

Team 2: Best for Grand League today (High Risk – High Reward)

  • WK: कुशल मेंडिस
  • BAT: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया,
  • ALL: हार्दिक पांड्या (C), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई
  • BOWL: राशिद खान (VC), जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

My Personal Opinion: सब लोग शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाएंगे, लेकिन मेरा दिल कह रहा है कि आज राशिद खान बल्ले और गेंद दोनों से कोहराम मचाएंगे। अगर आप ग्रैंड लीग (GL) खेल रहे हैं, तो राशिद को C या VC बनाकर रिस्क ले सकते हैं।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

IPL 2026 Mega Auction: धोनी, कोहली और रोहित पर बड़ी अपडेट; क्या टूटेगा सचिन का 100 शतकों का महा-रिकॉर्ड?

आज के मैच का फाइनल वर्डिक्ट (Match Prediction)

इस मुकाबले में आंकड़े और होम सपोर्ट पूरी तरह Gujarat Titans (GT) के पक्ष में हैं, लेकिन Mumbai Indians (MI) को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। फैंटेसी के लिहाज से 6:5 का कॉम्बिनेशन (6 GT के, 5 MI के) सबसे बेस्ट रहेगा।

Stump Ki Baat से जुड़ें (Don’t Miss Any Update!)

अगर आपको मेरा क्रिकेट एनालिसिस और फैंटेसी टिप्स पसंद आए हैं, तो हमसे जुड़ना न भूलें:

Final Dream11 Team (टॉस के बाद): हमारी साइट को बुकमार्क कर लें, टॉस के ठीक 5 मिनट बाद यहाँ फाइनल टीम अपडेट होगी।

Support Us: अगर आप हमारे काम को पसंद करते हैं, तो इस पोस्ट को अपने के साथ शेयर करके हमें सपोर्ट कर सकते हैं। आपकी छोटी सी मदद इंदौर के इस छोटे से ब्लॉग को बड़ा बनाने में मदद करेगी!

⚠️ जरूरी सूचना(Disclaimer):

इस लेख में दी गई Dream11 टीम और विश्लेषण लेखक की व्यक्तिगत राय और आंकड़ों पर आधारित है। क्रिकेट एक अनिश्चितताओं का खेल है, और टॉस के बाद मैच की परिस्थितियां बदल सकती हैं। हमेशा फैंटेसी खेलों में वित्तीय जोखिम शामिल होता है और इसकी लत लग सकती है। कृपया अपनी जिम्मेदारी और जोखिम पर ही खेलें। StumpKiBaat.com किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment