Shreyas Iyer vs Venkatesh Iyer: भारतीय क्रिकेट में “Iyer” सरनेम वाले दो प्लेयर्स Shreyas Iyer और Venkatesh Iyer आजकल फैंस की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्योंकि इन दोनों ने IPL में धमाल मचाया है, दोनों ने KKR के साथ में ट्रॉफी जीती है, और दोनों की आईपीएल ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग चुकी है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है जो हर कोई पूछता है, वो ये है कि क्या ये दोनों भाई हैं, कजिन हैं या कोई दोनों के बीच फैमिली कनेक्शन है? सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी अफवाहें फैलती रहती हैं कि ये एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं, लेकिन हकीकत बिल्कुल इससे अलग है।
Shreyas Iyer और Venkatesh Iyer का कोई खून का रिश्ता नहीं है। ये सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर साथी रहे हैं, खासकर KKR में जहां Shreyas कप्तान थे और Venkatesh ऑलराउंडर के रूप में KKR की टीम में शामिल थे।
सरनेम की ये समानता महज एक संयोग है, क्योंकि दोनों अलग-अलग राज्यों से आते हैं, दोनों का अलग परिवारों हैं और उनका बैकग्राउंड भी पूरी तरह अलग है। आइए इन दोनों “अय्यरों” की जिंदगी को करीब से जानते हैं उनके परिवार, करियर, नेटवर्थ और IPL 2026 की स्थिति तक।
क्या श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर सगे भाई हैं? (The Relationship Truth)
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है कि क्या ये दोनों भाई हैं? इसका सीधा जवाब है नहीं। श्रेयस और वेंकटेश के बीच कोई खून का रिश्ता नहीं है। श्रेयस अय्यर का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और उनकी जड़ें दक्षिण भारत (केरल/तमिलनाडु) से जुड़ी हैं,
जबकि वेंकटेश अय्यर मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, दोनों के बीच एक गहरा दोस्ताना रिश्ता है। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस को तमिल समझ आती है लेकिन बोल नहीं पाते, इसलिए वेंकटेश उनसे तमिल में बात करते हैं और श्रेयस हिंदी में जवाब देते हैं।
Shreyas Iyer Net Worth: कितनी है श्रेयस की कुल संपत्ति?
IPL ने दोनों की कमाई को आसमान छू दिया है। 2026 तक Shreyas Iyer की अनुमानित नेटवर्थ ₹65-100 करोड़ के बीच है। ये IPL सैलरी (PBKS के लिए ₹26.75 करोड़), BCCI कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट्स (BoAt, MyProtein, Dream11, Google Pixel, Fresca आदि) और इन्वेस्टमेंट्स से आती है। उनकी एसेट्स में मुंबई में लग्जरी प्रॉपर्टी और महंगी कारें शामिल हैं। Shreyas की कमाई ज्यादा स्थिर इंटरनेशनल करियर और कप्तानी से बढ़ी है।
आईपीएल कमाई: भले ही केकेआर ने उन्हें 2025 में रिलीज कर दिया था, लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें भारी कीमत पर अपना कप्तान बनाया है और उनपर अपना भरोसा जताया है।
ब्रांड एंडोर्समेंट: श्रेयस कई बड़े बड़े ब्रांड्स के चेहरे हैं, जिससे उनकी सलाना कमाई करोड़ों में होती है। अभी कोई ऑफिशल डाटा इसके बारे में मोजूद नहीं है कि एक ब्रांड एंडोर्समेंट का कितना चार्ज करते हैं।
लग्जरी कारें: श्रेयस के पास लेम्बोर्गिनी जैसी कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है, जो उनकी ‘नेटवर्थ’ को और बढ़ाता है। उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) की बात करें तो लगभग ₹60 करोड़ से अधिक आंकी गई है, जो समय के साथ बढ़ती जा रही है।
वेंकटेश अय्यर की ₹23.75 करोड़ की ऐतिहासिक बोली का गणित
आईपीएल 2025 की नीलामी में वेंकटेश अय्यर ने सबको चौंका दिया जब केकेआर (KKR) ने उन पर ₹23.75 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाई थी। वेंकटेश न केवल एक धाकड़ बल्लेबाज हैं, बल्कि वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर भी हैं। उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
जब 2025 में से श्रेयस अय्यर को केकेआर ने रिलीज किया तो, केकेआर ने उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह एक नए लीडर के रूप में देखा है। उनकी यह कीमत उनके पिछले सीजन के प्रदर्शन और मैच जिताने की क्षमता का इनाम है। वेंकटेश की नेटवर्थ मे इस आईपीएल नीलामी के बाद उनकी नेटवर्थ मे तेजी से उछाल आया है।
Venkatesh Iyer की नेटवर्थ ₹65-80 करोड़ के आसपास है। मुख्य कमाई की बात करें तो IPL 2025 में KKR ने ₹23.75 करोड़ में खरीदा था, लेकिन 2026 में RCB के लिए ₹7 करोड़ (70%+ पे कट) खरीदा है। क्योंकि 2025 में उन्होंने कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दी इसीलिए कोई भी टीम इस सीजन पर खास बोली नहीं लगाई गई। और एक यह भी वजह है कि वह सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं।
कोई इंटरनेशनल मैच में ज्यादा उन्हें मौका नहीं मिलता है। किसी भी प्लेयर की कमाई BCCI Grade B कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड डील्स से बढ़ती है। क्योंकि हमने पहले भी बात करी है कि Venkatesh इंटरनेशनल मैच नहीं खेलते, इसलिए मैच कम होने से थोड़ा पीछे रह गए।
श्रेयस अय्यर की बहन और सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा
लोग अक्सर ‘Shreyas Iyer Sister’ के बारे में सर्च करते हैं। श्रेयस की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है, जो एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छा Bond है अक्सर दोनों भाई बहन अपनी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, श्रेयस और श्रेष्ठा के डांस वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। श्रेयस अपनी बहन के मुश्किल वक्त मे साथ देते हैं और अक्सर मुश्किल समय में उनका समर्थन करते नजर आते हैं।
श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा: क्या है सच्चाई?
आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर अक्सर श्रेयस अय्यर का नाम अक्सर धनश्री वर्मा के साथ जोड़ा जाता है, जो युजवेंद्र चहल की पत्नी हैं। उनके बारे में हर सोशल मीडिया पर अलग-अलग टॉपिक ट्रेंड करते रहते हैं। लेकिन हम उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिल्कुल अलग है। एक पार्टी में धनश्री वर्मा से पूछा गया था कि कौन है तो उन्होंने साफ कह दिया यह मेरा फ्रेंड है। क्योंकि उनके पति भी यजुर्वेद चहलवी क्रिकेटर है तो इसीलिए अक्सर वह साथ में नजर आते हैं।
वायरल फोटोज: कई मौकों पर श्रेयस और धनश्री को एक साथ पार्टी करते या रील बनाते देखा गया है। जिससे वह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई फ्रेंड्स के अलग-अलग रिएक्शन थे।
फैंस की अटकलें: इन तस्वीरों की वजह से इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें होती हैं, लेकिन सच यह है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।श्रेयस ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश की है, लेकिन ‘Relationship’ कीवर्ड की लोकप्रियता के कारण वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।
श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर के क्रिकेट करियर की तुलना?
Shreyas अय्यर का क्रिकेट करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। लेकिन अगर हम वेंकटेश अय्यर से तुलना करें तो अनुभव के मामले में Shreyas अय्यर आगे निकल जाते हैं क्योंकि श्रेयस अय्यर इंटरनेशनल प्लेयर हैं टेस्ट, ODI, T20I में अच्छे रन बनाए हैं, उन्होंने KKR को 2024 में ट्रॉफी भी जीताई है।
अभी करंट में PBKS ने उन्हें कैप्टन के तौर पर अपनी टीम पर चुना है। श्रेयस अय्यर का स्टाइल क्लासिकल है, प्रेशर में भी अच्छे बल्लेबाजी करते हैं। वहीं दूसरी और Venkatesh एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं, उन्हें जब भी मौका मिलता है T20, IPL में हाई स्ट्राइक रेट, बल्लेबाजी करते हैं और साथ में विकेट्स भी निकलते हैं।
Venkatesh को इंटरनेशनल में मौके बहुत कम मोके मिलते है, लेकिन पोटेंशियल हाई। 2026 में Shreyas PBKS को लीड कर रहे, और Venkatesh फिर एक बार RCB आरसीबी की ओर से खेलते नजर आएंगे। हालांकि दोनों का कंपैरिजन तो नहीं बनता है क्योंकि एक प्लेयर आईपीएल खेलते है। दूसरा इंटरनेशनल मैच भी खेलते हैं, लेकिन अक्सर फैंस कंपैरिजन करते रहते हैं।
संक्षेप में, Shreyas और Venkatesh सिर्फ सरनेम से जुड़े हैं न रिश्ते से, न फैमिली से। दोनों ने अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाया है, और आईपीएल जैसी बड़ी लीग से करोड़ों की कमाई की और भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित किया।
मैदान पर दोनों की जुगलबंदी (On-Field Chemistry)
जब ये दोनों ‘अय्यर’ केकेआर के लिए साथ खेलते थे, तो विपक्षी टीमों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल होता था। आईपीएल 2024 के फाइनल और कई अहम मैचों में इन दोनों ने मिलकर केकेआर को जीत दिलाई। श्रेयस जहाँ एक तरफ कप्तानी का जिम्मा संभालते थे, वहीं दूसरी ओर वेंकटेश टॉप ऑर्डर में आकर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते थे। अब 2026 में दोनों अलग-अलग टीमों की और से खेलते नजर आएंगे हैं, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी वैसी ही है।
Also Read….
Cameron Green IPL 2026 Price: ₹25.20 करोड़ की बोली और KKR का मास्टरप्लान?
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. क्या वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर भाई हैं?
नहीं, वे सगे भाई नहीं हैं। दोनों अलग-अलग राज्यों (इंदौर और मुंबई) से आते हैं।
2. श्रेयस अय्यर की नेटवर्थ कितनी है?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर की नेटवर्थ करीब ₹60 करोड़ से ज्यादा है।
3. वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 में किस टीम से खेल रहे हैं?
वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं, जिन्होंने उन्हें ₹23.75 करोड़ में रिटेन/खरीदा था।
4. श्रेयस अय्यर की बहन का क्या नाम है?
श्रेयस की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है, जो एक कोरियोग्राफर हैं।
5. श्रेयस और वेंकटेश अय्यर की मातृभाषा क्या है?
श्रेयस मुंबई से हैं लेकिन दक्षिण भारतीय पृष्ठभूमि के हैं, वहीं वेंकटेश की मातृभाषा हिंदी/मराठी मिश्रित है जो इंदौर में बोली जाती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Shreyas Iyer मुंबई की चमक-दमक वाली दुनिया से आते हैं, जहां परिवार का बिजनेस बैकग्राउंड और लग्जरी लाइफस्टाइल ने उन्हें क्लासिकल क्रिकेटर बनाया। उनकी कप्तानी, स्थिरता और इंटरनेशनल रिकॉर्ड उन्हें एक परिपक्व लीडर बनाते हैं।
दूसरी तरफ Venkatesh Iyer इंदौर की सादगी और स्ट्रगल से निकले हैं मिडिल-क्लास फैमिली, पढ़ाई के साथ क्रिकेट, ऑलराउंडर की भूमिका और T20 में फियरलेस अप्रोच ने उन्हें अलग पहचान दी।
नेटवर्थ की बात करें तो दोनों करोड़पति हैं, लेकिन Shreyas का फिगर ज्यादा ऊंचा है क्योंकि उनका इंटरनेशनल करियर लंबा और स्थिर रहा है। Venkatesh की राइज तेज रही, लेकिन 2025 मैं अच्छी परफॉर्मेंस नही रही फिर भी दोनों की वैल्यू IPL में हमेशा हाई रहेगी।
अंत में, श्रेयस और वेंकटेश अय्यर भारतीय क्रिकेट के वो दो सितारे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। भले ही लोग उनके ‘रिश्ते’ को लेकर भ्रमित रहते हों, लेकिन उनकी असल ताकत उनकी क्रिकेटिंग स्किल्स और उनकी गहरी दोस्ती है।
चाहे श्रेयस की कप्तानी हो या वेंकटेश की विस्फोटक बल्लेबाजी, दोनों ही क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करना बखूबी जानते हैं। क्रिकेट की ऐसी ही दिलचस्प खबरों और अंदरूनी कहानियों के लिए stumpkibaat.com के साथ जुड़े रहें।