LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

Best Kashmir Willow Bat vs English Willow: (₹1000 – ₹2000) in 2026 ‘असली’ शेर बैट कैसे चुनें

अगर आप Best Kashmir Willow Bat की तलाश में हैं और आपका बजट ₹1000 से ₹2000 के बीच है, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं क्योंकि आज हम स्टिकर नहीं, यहां लकड़ी की असली ताकत की बात करेंगे। जो बहुत से क्रिकेट लवर है जो नहीं जानते हैं।

बहुत से खिलाड़ी यह गलती करते हैं कि वे ₹10,000 वाले इंग्लिश विलो के पीछे भागते हैं, जबकि सच तो यह है कि ₹2000 के अंदर भी आप एक ऐसा ‘ब्रह्मास्त्र’ चुन सकते हैं जो लेदर बॉल के परखच्चे उड़ा दे।

चाहे आप गली क्रिकेट के लिए उपयोग करना चाहते हों या फिर नेट प्रैक्टिस में अपनी बैटिंग सुधारना चाहते हों, एक सही Best Kashmir Willow Bat चुनना ही आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है।

इस आर्टिकल में हम न सिर्फ टॉप ब्रांड्स की तुलना करेंगे, बल्कि आपको वो ‘एक्सपर्ट सीक्रेट्स’ भी बताएंगे जिससे आप दुकानदार के नकली विलो वाले झांसे से बच सकें। तो चलिए, बिना समय गंवाए जानते हैं कि 2026 में आपके बजट के हिसाब से कौन सा बैट मैदान का असली शेर है।

आखिर क्या है कश्मीर विलो बैट?

कहाँ से आता है?: यह खास तरह की लकड़ी भारत के कश्मीर क्षेत्र में पाए जाने वाले ‘सैलिक्स अल्बा’ (Salix Alba) नाम के पेड़ों से आती है। जो ठंडे मौसम की वजह से यह लकड़ी काफी मजबूत और सख्त होती है।

इसको पहचाने के लिए कश्मीर विलो का रंग थोड़ा गहरा (भूरा या लालिमा जैसा होता है। लेकिन इसमें इंग्लिश विलो के मुकाबले ग्रेंस (Grains) उतनी साफ़ नहीं दिखतीं, लेकिन मजबूती में यह किसी से कम नहीं।

जहाँ एक प्रोफेशनल इंग्लिश विलो बैट ₹10,000 से ऊपर का आता है, वहीं एक Best Kashmir Willow Bat आपको सिर्फ ₹1000 से ₹2500 के बीच बेहतरीन क्वालिटी का आसानी से मिल जाता है।

हम कश्मीर विलो बैट ही क्यों चुने?

बहुत से लोग इंग्लिश विलो (English Willow) के पीछे भागते हैं, जिसकी कीमत ₹10,000 से शुरू होती है। लेकिन अगर आप नये हो आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं और आप क्लब क्रिकेट खेलना शुरू कर रहे हैं, या टेनिस बॉल से खेलते हैं, तो कश्मीर विलो आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसकी लकड़ी थोड़ी सख्त और भारी होती है, जो इसे लेदर और हार्ड टेनिस बॉल दोनों के लिए टिकाऊ बनाती है।

₹1000 के अंदर के बेस्ट बैट्स:

₹1000 का बजट उनके लिए है जो मौज-मस्ती या टेनिस बॉल से मैदान में कोहराम मचाना चाहते हैं। ऐसे ही कुछ बैट हमने चुने है, इनका उपयोग आप नार्मल क्रिकेट से लेकर क्लब क्रिकेट तक कर सकते हो।

SS Colt/Series (Kashmir Willow): एसएस का यह बैट उन बच्चों या शुरुआती खिलाड़ियों के लिए वरदान है जो पहली बार लेदर बॉल को महसूस करना चाहते हैं। इसकी प्रोफाइल थोड़ी पतली होती है, जिससे इसे स्विंग करना आसान होता है। इस कंपनी को बैट को आप किसी भी डायरेक्शन में घूमा सकते हैं।

Mount Sports (Raw Strength): अगर आप गांव या शहर की सीमेंटेड पिच पर हार्ड टेनिस बॉल से खेलते हैं, तो यह बैट सबसे ज्यादा टिकेगा। इसकी लकड़ी काफी डिसेंट होती है। जो एक बिगीनर के लिए अच्छा होता है।

A.K. Enterprises Scoop Bats: आजकल टेनिस बॉल क्रिकेट में ‘स्कूप डिजाइन’ का बड़ा क्रेज है। ₹1000 के अंदर इनका बैलेंस आपको लंबे छक्के मारने में बहुत मदद करता है।

2. ₹2000 के अंदर के बेस्ट बैट्स प्रोफेशनल की पसंद

जब आप ₹2000 खर्च करते हैं, तो आप सिर्फ लकड़ी नहीं, बल्कि एक ‘प्रोफेशनल शेप’ खरीदते हैं। आप उसमें आपके कंफर्टेबल के हिसाब से अलग-अलग क्वॉलिटी चेक करते हैं कि आप यह भी चेक करते हैं यह बैट मेरी परफॉर्मेंस के हिसाब से यह परफेक्ट है या नहीं तभी जाकर खरीदते हैं।

SG Scorer Classic: हम बात करते हैं SG Scorer बैट यह मेरा सबसे पसंदीदा बैट है। इसमें ‘Cane Handle’ होता है जो बल्लेबाजी करते समय झटकों को आसानी से सोख लेता है। इसका स्वीट स्पॉट थोड़ा नीचे होता है, जो भारतीय पिचों पर लो-बाउंस गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजने के लिए परफेक्ट है।

SS Ikon / Power Series: इस बैट की मोटाई (Edges) लगभग 38-40mm तक होती है। इसका मतलब है कि अगर गेंद बल्ले के किनारे पर भी लगी, तो वह बाउंड्री पार ही जाएगी।

SM Rafter: अगर आप नेट प्रैक्टिस के लिए बैट ढूंढ रहे हैं, तो इससे बेहतर कुछ नहीं। इसकी फिनिशिंग और ग्रेंस (Grains) बहुत ही साफ होती हैं, जो इस बजट में मिलना मुश्किल है।

Best Kashmir Willow Bat vs English Willow Bat: मुख्य अंतर

फीचरकश्मीर विलो (Kashmir Willow)इंग्लिश विलो (English Willow)
लकड़ी का स्रोतयह भारत के कश्मीर क्षेत्र से आती है।यह मुख्य रूप से इंग्लैंड से आती है।
रंग (Color)इसका रंग थोड़ा गहरा (भूरा या लालिमा लिए) होता है।यह रंग में सफेद या बहुत हल्का क्रीम जैसा होता है।
वजन (Weight)यह लकड़ी सघन (Dense) और थोड़ी भारी होती है।यह रेशेदार और बहुत हल्की (Lightweight) होती है।
मजबूतीयह बहुत सख्त और टिकाऊ होती है, जल्दी नहीं टूटती।यह नरम होती है, इसलिए इसमें ‘Ping’ (रिफ्लेक्स) ज्यादा होता है।
कीमत (Price)यह बजट में (₹1000 – ₹2500) मिल जाता है।। यह काफी महंगा (₹5000 – ₹50,000+) होता है।
किसके लिए?शुरुआती खिलाड़ियों और टेनिस बॉल के लिए बेस्ट है।प्रोफेशनल और क्लब क्रिकेटर्स के लिए बेस्ट है।

अगर आप अभी अपना करियर शुरू कर रहे हैं, तो Best Kashmir Willow Bat ही चुनें। इंग्लिश विलो का असली फायदा तब मिलता है जब आपकी टाइमिंग परफेक्ट हो जाए और आप प्रोफेशनल मैच खेल रहे हों।”

एक्सपर्ट गाइड: बैट खरीदते समय ये 5 गलतियाँ कभी न करें

एक खरीदार के तौर पर जब आप दुकानदार से बात करें, तो इन पॉइंट्स को ध्यान मे रखकर ही बैट को खरीदे।

नया बैट खरीदते समय स्टिकर के झांसे में न आएं दुकानदार अक्सर आपको चमक-धमक वाला बैट दिखाते हैं। आप बैट को बिना कवर के देखें। लकड़ी पर काले धब्बे कम होने चाहिए इससे यह पता चलता है कि बैट ज्यादा पुराना नहीं है, और ग्रेंस (सीधी रेखाएं) जितनी साफ़ होंगी, बैट उतना ही अच्छा होगा।

बैट खरीदते समय वजन का का ध्यान रखें क्योंकि कश्मीर विलो थोड़ा भारी होता है इसका वजन 1180g – 1250g के आसपास होता है, और साथ में बैट का ‘Pick-up’ भी जरूर चेक करें। अगर 1200 ग्राम का बैट हाथ में लेने पर 1100 ग्राम जैसा लगे, तो समझ लेना कि उसका बैलेंस Masterclass है।

जरूरी बात बैट खरीदने से पहले हैंडल की जांच जरूर करें, हमेशा ‘Cane Handle’ वाला बैट मांगें। लकड़ी वाले हैंडल जल्दी टूट जाते हैं और अब ज्यादा देर तक बैटिंग करेंगे तो हाथों में दर्द होना शुरू हो जाएगा।

बैट को खरीदने समय बैट नॉकिंग है ज़रूरी क्योंकि कश्मीर विलो बैट को कम से कम 5000-8000 बार ‘नॉक’ करना पड़ता है। बिना नॉकिंग के इसे मैदान पर ले जाना मतलब अपने ₹2000 को कुल्हाड़ी मारना जैसे वाली बात है।

अगर आप इन बैट को ऑनलाइन मंगाना चाहते हो तो अमेजॉन की साइट पर जाकर प्राइस चेक आउट कर सकते हैं विजिट वबसाइट- check out Latest Price

निष्कर्ष: आपका के लिए कौन सा बैट’ब्रह्मास्त्र’ साबित होगा?

Best Kashmir Willow Bat चुनना को चुनना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस आपको सही ब्रांड और लकड़ी की पहचान होनी चाहिए। अगर आपका बजट ₹1000 है, तो SS के बेसिक मॉडल्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगे। लेकिन अगर आप अपनी बैटिंग को लेकर सीरियस हैं और लेदर बॉल से ट्रेनिंग करना चाहते हैं, तो ₹2000 के अंदर SG Scorer Classic जैसा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

ध्यान रहे एक अच्छा बैट सिर्फ आपकी परफॉर्मेंस नहीं बढ़ाता, बल्कि क्रीज़ पर आपका आत्मविश्वास (Confidence) भी बढ़ाता है। बैट खरीदने के बाद उसकी ‘नॉकिंग’ करना कभी न भूलें, वरना आपकी मेहनत की कमाई एक ही यॉर्कर बॉल में बर्बाद हो सकती है। इसीलिए नॉकिंग अवश्य करें।

🏏 Stump Ki Baat Special: क्या आपने कभी ₹1000 वाले बैट से 100 मीटर का छक्का मारा है? अपनी सबसे यादगार पारी के बारे में नीचे कमेंट्स में बताएं! और हाँ, क्रिकेट के ऐसे ही ‘Inside Secrets’ और 2026 वर्ल्ड कप की हर बड़ी खबर के लिए stumpkibaat.com को अभी बुकमार्क कर लें।

Also Read….

Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?

गुगली बॉल कैसे डालें? टेनिस बॉल से शुरू | Varun Chakravarthy Style Secret Tricks 2026 | लेग स्पिनर हिंदी 2026?

Best Kashmir Willow Bat: से रिलेटेड कुछ जरूरी सवाल?

क्या ₹1000 वाले बैट से लेदर बॉल खेल सकते हैं?

खेल सकते हैं, लेकिन ₹2000 वाला SG Scorer ज्यादा टिकाऊ और बेहतर है।

कश्मीर और इंग्लिश विलो में क्या फर्क है?

कश्मीर विलो भारी और सस्ता है, जबकि इंग्लिश विलो हल्का और बहुत महंगा होता है।

नए बैट को तुरंत मैच में इस्तेमाल करें?

बिल्कुल भी नहीं! सबसे पहले 2-3 दिन पुरानी बॉल से ‘नॉकिंग’ जरूर करें उसके बाद ही बैट का उपयोग करें, वरना बैट टूट जाएगा।

क्या ये बैट भारी होते हैं?

हाँ, इनका वजन अक्सर 1180g से 1250g के बीच में होता है

टेनिस बॉल के लिए बेस्ट क्या है?

टेनिस बॉल के लिए हल्का और ‘स्कूप’ डिजाइन वाला कश्मीर विलो बैट सबसे सही रहता है।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment