विराट कोहली या रोहित शर्मा? फैंस बंटे हुए हैं… लेकिन सच क्या है? आज हम आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के आधार पर सच्चाई बताएंगे।
पिछले एक दशक से इन दोनों दिग्गजों ने जिस तरह भारतीय टीम को अपने कंधों पर ढोया है। उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है, फिर घूम फिर कर सवाल वही आ जाता है जो हर चाय की टपरी और हर क्रिकेट ग्रुप में पूछा जाता है: असली किंग आखिर कौन है?
इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…
Virat Kohli vs Rohit Sharma: करियर के आंकड़ों की तुलना (2026 तक)
| रिकॉर्ड / फॉर्मेट | विराट कोहली (Virat Kohli) | रोहित शर्मा (Rohit Sharma) |
|---|---|---|
| कुल अंतरराष्ट्रीय रन | 28,215+ | 20,109+ |
| वनडे औसत | 58.7 | 48.85 |
| कुल अंतरराष्ट्रीय शतक | 85 | 53 |
| वनडे शतक | 54 | 33 |
| IPL ट्रॉफियाँ (बतौर कप्तान) | 0 | 5 |
| ICC ट्रॉफियाँ (बतौर कप्तान) | 0 | 2 (T20 WC, Champions Trophy) |
| नेट वर्थ (Net Worth) | ₹1050 करोड़ | ₹214 करोड़ |
इस टेबल से साफ़ पता चलता है कि जहाँ विराट रनों की मशीन हैं, वहीं रोहित शर्मा आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने में माहिर हैं।
बल्लेबाजी शैली: Class Batting vs Power Hitting
विराट कोहली की बल्लेबाजी एक तपस्या जैसी है। उनका फिटनेस लेवल और विकेटों के बीच दौड़ने की रफ़्तार उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक ‘स्ट्राइक रोटेटर’ बनाती है। विराट कोहली अपनी बेटिंग में जोखिम कम लेते हैं अक्सर हमने मैदान के बीच में सिंगल और डबल रन भागते हुए देखा है, विराट कोहली तकनीकी रूप से इतने मजबूत हैं कि उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए दुनिया का सबसे कठिन काम है।
दूसरी ओर, रोहित शर्मा यानी ‘हिटमैन’ के पास वो अतिरिक्त समय (Extra Time) है जो दुनिया के बहुत कम बल्लेबाजों के पास होता है। रोहित जब अपनी लय में होते हैं, तो वे ताकत से नहीं, बल्कि ‘टाइमिंग’ से छक्के जड़ते हैं। उनकी पुल शॉट खेलने की काबिलियत उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों का सबसे घातक शिकारी बनाती है।
इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…
आंकड़ों के अनुसार: कोन है रन मशीन और असली शतकवीर?
आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते। अगर हम तीनों फॉर्मेट को मिलाकर देखें, तो विराट कोहली का पलड़ा भारी नज़र आता है। विराट ने जिस Consistency के साथ के साथ बैटिंग करते हैं उनके ज्यादातर मैचों में 50 से ऊपर का औसत बनाए रखा है, वह आधुनिक क्रिकेट में चमत्कार से कम नहीं है। और वनडे में तो उनके नाम 54 शतक शामिल हैं जो उन्हें सचिन तेंदुलकर से भी आगे खड़ा कर देते हैं।
लेकिन रोहित शर्मा के पास वो रिकॉर्ड्स हैं जो विराट के पास भी नहीं हैं। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ना एक ऐसा कारनामा है जो शायद ही कोई बल्लेबाज सदियों तक न तोड़ पाए । रोहित का बड़े मैचों में इम्पैक्ट (Impact) और शुरुआत से ही विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेलने की कला उन्हें हर मैच में ‘एक्स-फैक्टर’ के रूप मे देखा जाता है।
कप्तानी में किसका पलड़ा भारी नज़र आता है आक्रामकता बनाम चतुराई?
विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट की तासीर बदल दी। उन्होंने टीम में वो ‘Killer Instinct’ भरा जिसकी वजह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी जगहों पर झंडे गाड़े हैं। विराट की कप्तानी का मंत्र था विरोधी टीम के “आँख में आँख डाल कर अंत तक लड़ना। और मैच को उन्ही के होमग्राउंड में जितना सिखाया है।
वहीं रोहित शर्मा को अक्सर हमने मैदान में शांत स्वभाव में देखा है, उनकी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी वाली ‘शांति’ झलकती है। वे शांत रहकर मैच की परिस्थिति को भांपते रहते हैं। इसी माइंडसेट के दम पर आईपीएल में 5 ट्रॉफियां और फिर टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी दिलाकर रोहित ने साबित किया कि वे मैच के दौरान रणनीति बनाने में दुनिया के बाकी कप्तानों से ज्यादा चतुर कप्तानों हैं।
इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…
नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू (2026 अपडेट)
क्रिकेट के मैदान पर तो इनका कंपैरिजन अक्सर होते ही रहता है लकिन दिलचस्प बात यह है कि मैदान के बाहर भी इन दोनों की जंग फैंस के बीच में छिड़ी रहती है। विराट कोहली आज सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड हैं। विज्ञापन, स्टार्टअप्स और सोशल मीडिया के जरिए विराट की नेट वर्थ 1050 करोड़ के पार पहुँच चुकी है। रोहित शर्मा भी पीछे नहीं हैं, उनकी सादगी और ‘फैमिली मैन’ वाली छवि उन्हें विज्ञापन बाजार का चहेता बनाती है और उनकी नेट वर्थ भी 200 करोड़ के ऊपर मजबूती से खड़ी है।
StumpKiBaat का निष्कर्ष: कौन बेहतर है?
सच तो यह है कि इन दोनों की तुलना करना ‘सूरज’ और ‘चाँद’ की तुलना करने जैसा है। विराट वह ऊर्जा हैं जो टीम को हर वक्त चार्ज रखती है, और रोहित वह ढाल हैं जो मुश्किल वक्त में टीम को स्थिरता देते हैं।
अगर आपको एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो 50 ओवर तक एक छोर थाम कर रखे, तो आप विराट कोहली को चुनेंगे। लेकिन अगर आपको एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो पहली ही गेंद से मैच का रुख मोड़ दे, तो रोहित शर्मा से बेहतर कोई नहीं हो सकता।
क्रिकेट के ऐसे ही गहरे विश्लेषण और ताज़ा अपडेट्स के लिए StumpKiBaat.com को बुकमार्क जरूर करें और इस आर्टिकल को अपने क्रिकेट ग्रुप्स में शेयर करना न भूलें!
इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…
Virat Kohli जैसा Perfect Cover Drive कैसे लगाएं? जानें ‘Cover Drive King’ की गुप्त तकनीक!