LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

IND Vs PAK T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड जीत?

IND Vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा हाई वोल्टेज होता है ये मैच हर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक त्योहार से कम नहीं होता, जब भी यह दोनों टीम आपस में आमने-सामने टकराती है तो हर क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए बहुत-बहुत दुर से आते हैं।

लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं के 2026 t20 वर्ल्ड कप में सबसे अच्छा किसी टीम ने प्रदर्शन किया है वह है टीम इंडिया ने हर कोई टीम इंडिया को जीत का दावेदार बता रहा है। मैदान पर भारत ने सब कुछ अपने कंट्रोल में रखा।

पाकिस्तान का टॉस जीतकर जी गेंदबाजी का फ़ैसला?

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर कप्तान सलमान आगा ने पहले गेंदबाजी चुनी – शायद उन्होंने सोचा होगा कि पिच स्पिन फ्रेंडली है और यह पर पहली पारी में रन बनाना मुश्किल होगा। लेकिन यही फैसला उनके लिए बैकफायर कर गया। टॉस के दौरान भी दोनों कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया, जो मैच की टेंशन का अंदाजा दे रहा था।

भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई तो अबिशेक शर्मा जल्दी आउट हो गए (डक पर), लेकिन फिर ईशान किशन ने ऐसा तूफान लाया कि सब हैरान रह गए। 40 गेंदों में 77 रन – 10 चौके और 3 छक्के! पावरप्ले में ही 52 रन बने, और ईशान ने 27 गेंदों में ही फिफ्टी ठोक दी।

पाकिस्तान के सामने भारत के बल्लेबाजों कहर?

भारतीय बल्लेबाज धीमी पिच पर भी बाउंड्रीज मारते रहे, उन्होंने स्पिनर्स को भी नहीं बख्शा। और बीच में सूर्यकुमार यादव ने 32 रन कप्तानी वाली पारी खेली, और शिवम दुबे ने 27 रन की तेज इनिंग खेली, और रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में कुछ हिट्स लगाकर स्कोर 175/7 तक पहुंचाया। जिससे भारत का स्कोर और मजबूत हो गया। इतना भारत के लिए डिफेंड करने के लिए काफी था।

IND Vs PAK T20 World Cup

पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने 3 विकेट लिए, लेकिन कुल मिलाकर भारत का स्कोर ऐसी पिच पर 30-35 रन ज्यादा लग रहा था। ईशान की पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया – प्लेयर ऑफ द मैच बिल्कुल डिजर्व्ड!

पाकिस्तान के बल्लेबाजो ने दो ओवर में तीन विकेट दे दिए?

176 रनों का टारगेट चेज करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ही धड़ाम हो गई। पहले दो ओवर में 3 विकेट गिरे! हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को डक पर पवेलियन वापस भेजा, फिर जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में सैम अयूब और सलमान आगा को पवेलियन भेज दिया।

पावरप्ले में 4 विकेट गिर चुके थे, स्कोर महज 30-35 के आसपास। पूरी टीम दबाव में आ गई। उस्मान खान ने अकेले संघर्ष किया – 44 रन बनाए, लेकिन बाकी कोई साथ नहीं दे पाया। शादाब खान, इफ्तिखार अहमद जैसे बड़े नाम फ्लॉप रहे। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों का मैच में सही रणनीति?

भारतीय गेंदबाजों का परफॉर्मेंस कमाल का था – टीमवर्क दिखा। जसप्रीत बुमराह (2/17), हार्दिक पांड्या (2/16), अक्षर पटेल (2/29), वरुण चक्रवर्ती (2/17) – सबने विकेट चटकाए।

कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट लेकर पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत (रनों से) है, और कुल रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया।

ग्रुप ए की स्थिति अब ये है: भारत 3 मैचों में 3 जीत, 6 पॉइंट्स, NRR +3.050 के साथ टॉप पर। अमेरिका दूसरे नंबर पर, पाकिस्तान तीसरे पर खिसक गया (2 जीत, 1 हार, नेगेटिव NRR)।

क्या पाकिस्तान अगले मैच में कमबैक पाएगा?

पाकिस्तान को अब अगले मैचों में कमबैक करना होगा, वरना सुपर-8 मुश्किल हो जाएगा। भारत की टीम फुल कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ रही है – बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग सब टॉप क्लास।

ये जीत सिर्फ तीन पॉइंट्स की नहीं थी, बल्कि एक बड़ा स्टेटमेंट थी। भारत इस टूर्नामेंट में कितना मजबूत है, ये सबको पता चल गया। भोपाल में रात भर सेलिब्रेशन चल रहा होगा – पटाखे, मिठाई, सब कुछ! ईशान किशन का नाम गूंज रहा होगा हर तरफ।

अब सुपर-8 में क्या होगा? भारत का अगला मुकाबला और भी रोमांचक लग रहा है। क्या लगता है यार, सेमीफाइनल तक कौन सी टीम भारत को टक्कर देगी? या फिर ट्रॉफी घर लाएंगे?कमेंट में बता, और मैच का मूड शेयर कर! 🔥🏏🇮🇳

निष्कर्ष (Conclusion)

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर न सिर्फ एक और क्लासिक जीत दर्ज की, बल्कि कई अनोखे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से) है और कुल मिलाकर अब भारत-पाक रिकॉर्ड 9-1 हो गया है।

  • ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी (प्लेयर ऑफ द मैच) ने भारत को 175/7 तक पहुंचाया – ऐसी पिच पर यह स्कोर बहुत मजबूत था।
  • पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई – भारतीय गेंदबाजों का सामूहिक प्रदर्शन शानदार रहा (बुमराह, हार्दिक, अक्षर, वरुण – सभी ने 2-2 विकेट)।
  • भारत ने लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप A में टॉप पर रहते हुए सुपर-8 में जगह पक्की कर ली और NRR +3.050 के साथ मजबूत स्थिति में है।
  • यह मैच सिर्फ तीन पॉइंट्स का नहीं था – यह आत्मविश्वास, टीम बैलेंस और पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक बढ़त का प्रतीक था।

भारत इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी का सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभर रहा है। पाकिस्तान को अब अगले मैचों में कमाल करना होगा, वरना ग्रुप से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा।

FAQs – IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

1. मैच का अंतिम स्कोर क्या था?

भारत: 175/7 (20 ओवर)
पाकिस्तान: 114/10 (18 ओवर)
भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की।

2. प्लेयर ऑफ द मैच कौन बना?

ईशान किशन – 40 गेंदों में 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली।

3. भारत की गेंदबाजी में सबसे सफल कौन रहा?

जसप्रीत बुमराह (2/17)
हार्दिक पांड्या (2/16)
अक्षर पटेल (2/29)
वरुण चक्रवर्ती (2/17)

4. क्या यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है?

हाँ, टी20 विश्व कप में रनों के अंतर से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कुल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 9-1 भारत के पक्ष में है।

5. टॉस किसने जीता और क्या हुआ?

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। यह फैसला उनके लिए महंगा साबित हुआ।

6. भारत अब ग्रुप में कहां है?

भारत लगातार 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट्स और +3.050 NRR के साथ ग्रुप A में पहले स्थान पर है। सुपर-8 में जगह पक्की हो गई।

7. पाकिस्तान की टीम में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

पाकिस्तान कि और से उस्मान खान – 44 रन की पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

8. अगला मैच कब है?

भारत का अगला मुकाबला सुपर-8 में होगा (तारीख और विपक्षी टीम ग्रुप स्टेज के अंतिम परिणामों के बाद तय होगी)। पाकिस्तान को अब जीत की सख्त जरूरत है।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें: