इंदौर शहर में क्रिकेट का ऐसा नशा है भैया कि यहाँ के छोरे पोहा-जलेबी बाद में खाते हैं, पहले ये देखते हैं कि आज बैटिंग किसकी है। लेकिन देखो, सिर्फ मोहल्ले की टेनिस बॉल क्रिकेट में छक्के मारना अलग बात है और लेदर बॉल से स्टंप उखाड़ना वो बिल्कुल अलग बात है।
अगर आप गांव में रहते हैं आप गूगल पर Cricket Academy in Indore with Hostel सर्च कर रहे हो और यह चाह रहे हो कि ऐसी कौनसी अकैडमी बेस्ट है जहां पर क्रिकेट के साथ-साथ रहना खाना भी है हमने नीचे डिटेल्स में बताया है।
अगर आपको वाकई में टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का शौक है, तो आपको इंदौर की उन एकेडमियों में की और जाना पड़ेगा जहाँ पर दिन रात पसीना बहाया जाता है और अपनी क्रिकेट की तकनीक सुधारी जाती है।
आज के टाइम इंदौर में हर दूसरे खाली प्लॉट पर क्रिकेट कोचिंग का बोर्ड टंगा मिलता है, पर असली हीरा कहाँ है यह तराशना छोड़ा मुश्किल हो जाता है और आपकी जेब पर कितना भार पड़ेगा, ये समझना भी बहुत ज़रूरी है।
इन एकेडमियों से निकले खिलाड़ी भी भविष्य में BCCI Naman Awards जीत सकते हैं, देखें इस साल के विजेताओं की पूरी लिस्ट यहाँ
BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: शुभमन गिल ने मारी बाजी, MP के यशवर्धन ने भी किया नाम रोशन! देखें पूरी लिस्ट
Fees of Cricket Academy in Indore: आपकी जेब और बच्चे के भविष्य का पूरा हिसाब
इंदौर की क्रिकेट एकेडमियों में फीस का गणित एकदम सीधा है भैया। अगर आप MPCA (होलकर स्टेडियम) के ट्रायल्स निकाल लेते हो, तो वहाँ एक रुपया भी नहीं लगता, सब टैलेंट का खेल है।
वहीं इंदौर क्रिकेट क्लब (ICC) जैसी प्राइवेट जगहों पर ₹1,000 रजिस्ट्रेशन और महीने के ₹2,500 से ₹3,500 तक खर्च होते हैं। MYCC और पुराने क्लबों में ₹1,800 से ₹2,500 में काम हो जाता है।
जो बजट वालों के लिए बेस्ट है। एकलव्य जैसी हाई-टेक एकेडमियों में मंथली ₹3,000-₹4,000 के अलावा मैच फीस अलग से लगती है। याद रखना, किट का ₹10-15 हजार का खर्चा अलग से पालना पड़ेगा।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
Virat Kohli जैसा Perfect Cover Drive कैसे लगाएं? जानें ‘Cover Drive King’ की गुप्त तकनीक!
MPCA क्रिकेट एकेडमी: इंदौर का वो ‘अड्डा’ जहाँ टैलेंट ही सब कुछ है?
सबसे पहले बात करते हैं इन्दौर की MPCA (मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) की, जो रेस कोर्स रोड पर होलकर स्टेडियम के अंदर चलती है। भैया, इस अकादमी को इंदौर में ‘क्रिकेट का अड्डा’ कहते है। इस अकादमी मे घुसना उतना ही मुश्किल है जितना राजवाड़ा के ट्रैफिक में गाड़ी निकालना।
यहाँ का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यहाँ फीस का कोई लफड़ा नहीं है। जी हाँ, आपने सही सुना! यहाँ सीधे पैसे देकर एडमिशन नहीं मिलता, बल्कि आपको कड़े ‘ट्रायल्स’ देने पड़ते हैं।
अगर आपके अंदर वो दम-खम है कि आप सिलेक्ट हो जाओ, तो आपकी ट्रेनिंग, किट और कोचिंग का पूरा खर्चा एसोसिएशन उठाती है। यहाँ पैसा नहीं, सिर्फ और सिर्फ आपका पसीना और टैलेंट चलता है।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
इंदौर क्रिकेट क्लब (ICC): मॉडर्न ट्रेनिंग और बजट का सही तालमेल?
अगर आप थोड़े पर्सनल टच और चकाचक सुविधाओं की तलाश में हो, तो इंदौर क्रिकेट क्लब (ICC) का नाम आजकल सबकी जुबान पर है। चाहे आप सिलिकॉन सिटी की तरफ रहते हों या बायपास की तरफ, इनकी ब्रांचेस ने इंदौर के हर कोने को कवर कर लिया है।
यहाँ की फीस की बात करें तो एडमिशन के वक्त आपको करीब 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना होता है। उसके बाद हर महीने की फीस 2,500 से 3,500 रुपये के बीच रहती है।
अगर आप सुबह-शाम दोनों टाइम पसीना बहाना चाहते हैं, तो खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। यहाँ की नेट प्रैक्टिस और बॉलिंग मशीन की सुविधा देखकर आपको लगेगा कि पैसा वसूल हो रहा है।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?
MYCC और जिमखाना: पुराने उस्तादों का वो ‘पक्का’ और सस्ता तजुर्बा?
पुराने दौर की बात करें तो MYCC और जिमखाना का इंदौर में अपना ही एक अलग रुतबा है। डेली कॉलेज के पास का वो शांत मैदान और यहाँ की हवा, सब कुछ क्रिकेट की गवाही देती है।
यहाँ के कोच पुराने चावल हैं भैया, वो आपको फालतू के ‘लपेटे’ मारने नहीं देंगे, बल्कि तमीज से आपको क्रिकेट खेलना सिखायेंगे। यहाँ का खर्चा भी काफी ठीक ठाक है, करीब 2,000 से 2,500 रुपये महीना है। ये एकेडमी उन मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान है।
जो चाहते हैं कि उनका बच्चा बिना बहुत ज़्यादा पैसा लुटाए प्रोफेशनल लेवल की ट्रेनिंग ले सके तो उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इंदौर की इस अकादमी में अनुशासन के साथ साथ तकनीक पर सबसे ज़्यादा ज़ोर दिया जाता है।
एकलव्य क्रिकेट एकेडमी: मैच प्रैक्टिस के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा खर्चा?
इंदौर में इन सब अकादमी के बीच एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने भी अपना तगड़ा नाम बनाया है। इनका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये है कि ये सिर्फ नेट्स पर प्रैक्टिस नहीं करवाते, बल्कि आपको सीधा मैदान में उतारते हैं। देवगुराड़िया की तरफ इनका जो एरिना है,
वहाँ आए दिन मैच चलते रहते हैं। यहाँ की मंथली फीस लगभग 3,000 से 4,000 रुपये के आसपास बैठती है क्योंकि इनके पास खुद का बड़ा एक ग्राउंड और हाई-टेक मशीनें भी मौजूद हैं।
एक बात और, यहाँ जब भी नये टूर्नामेंट होते हैं तो मैच की फीस (करीब 500 रुपये) अलग से देनी पड़ सकती है, लेकिन वो अनुभव आपको असली खिलाड़ी बनाने में बहुत मदद करता है।
आखिर में बस यही कहूँगा भैया, कि एकेडमी कोई भी चुनो, लेकिन एडमिशन लेने से पहले 2-3 दिन का ‘डेमो क्लास’ ज़रूर लो। कोच से खुल के बात करो और देखो कि वो आपके बच्चे की कमियों पर ध्यान दे रहा है या नहीं।
इंदौर की इस मिट्टी ने आवेश खान और वेंकटेश अय्यर जैसे हीरे दिए हैं, और अगला नंबर आपका भी हो सकता है। बस सही कोच चुनो और अपनी मेहनत में कोई कसर मत छोड़ो। फिर देखना, इंदौर की गलियों से निकलकर आप कब भारतीय स्टेडियम की लाइटों के नीचे पहुँच जाओगे, पता भी नहीं चलेगा!
तो भैया, अब सोचना क्या? बल्ला उठाओ और मैदान में उतरो! अगर आप भी इंदौर के अगले ‘आवेश खान’ बनना चाहते हैं, तो आज ही अपनी पसंद की एकेडमी जाकर ट्रायल क्लास बुक करें। नीचे कमेंट में हमें बताएं कि आप किस एकेडमी के बारे में और जानकारी चाहते हैं, हम आपकी पूरी मदद करेंगे!
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
Best Kashmir Willow Bat vs English Willow: (₹1000 – ₹2000) in 2026 ‘असली’ शेर बैट कैसे चुनें
तो भैया, अब सोचना क्या? बल्ला उठाओ और मैदान में उतरो! अगर आप भी इंदौर के अगले ‘आवेश खान’ बनना चाहते हैं, तो आज ही अपनी पसंद की एकेडमी जाकर ट्रायल क्लास बुक करें। नीचे कमेंट में हमें बताएं कि आप किस एकेडमी के बारे में और जानकारी चाहते हैं, हम आपकी पूरी मदद करेंगे!
एक और ज़रूरी बात क्रिकेट की ऐसी ही ‘कड़क’ और ताज़ा जानकारी के लिए हमारी इस साइट को अभी ‘बुकमार्क’ (Bookmark) में ऐड कर लो। इंदौर के क्रिकेट ट्रायल्स से लेकर हर बड़ी अपडेट आपको सबसे पहले यहीं मिलेगी, तो कहीं और भटकने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी!