LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?

Yorker Bowling Cricket की दुनिया में yorker ball को सबसे प्रभावी गेंदों में से एक माना जाता है, खासकर तब जब मैच के आखिरी ओवर चल रहे हों। जब गेंद बिल्कुल बल्लेबाज के पैरों के पास या क्रीज़ लाइन पर गिरती है, तो उसे yorker कहा जाता है। इस तरह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना हर बेस्टमैन के लिए मुश्किल हो जाता है।

यही वजह है कि जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टॉक, लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज death overs में yorker का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अगर आप beginner हैं और जानना चाहते हैं कि perfect yorker कैसे डाली जाती है, तो पहले yorker ball डालने की तकनीकी को समझना बहुत जरूरी है।

यॉर्कर बॉल क्या होती है?

क्रिकेट में यॉर्कर बॉल वो डिलीवरी बॉल होती है जो ठीक बल्लेबाज के पैरों या जूतों के ठीक पास (ब्लॉक होल में) पिच होती है – यानी पॉपिंग क्रीज के आसपास या थोड़ा आगे जमीन पर गिरती है। यह बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल होती है। क्योंकि यॉर्कर बॉल में बल्लेबाज बिल्कुल कंफ्यूज हो जाता है कि आखिर यॉर्कर बॉल टिप्पा कहां पर खायेंगी।

Yorker Bowling

क्योंकि जैसे ही बॉलर बॉल को रिलीज करता है तो बेस्टमैन को कम टाइम में अपने बैट को नीचे लाना पड़ता है, जिससे कारण बल्लेबाज की टाइमिंग बिगड़ती है, और वह या LBW, होता है या फिर डायरेक्ट बोल्ड हो जाता है,

इसी कारण क्रिकेट इतिहास में कुछ गिने चुने ही गेंदबाज सही लाइन और लेंथ के साथ बॉलर बॉल का उपयोग कर पाते हैं। आखिर बॉलर बॉल नाम कैसे पड़ा “यॉर्कर” इंग्लैंड के यॉर्कशायर काउंटी के गेंदबाजों से आया है, जो 18वीं-19वीं सदी में ऐसी डिलीवरी डालते थे

अगर मॉडर्न क्रिकेट की बात करें तो अभी के टाइम पर फैक्ट यॉर्कर बॉल का उपयोग करते हैं Bumrah, Malinga, Starc जैसे स्टार्स इसे मौत का हथियार बनाते हैं, खासकर डेथ ओवर्स में जहां रन रोकना से ज्यादा जरूरी होता है वहीं पर इस बैल का उपयोग ज्यादा होता है।

यॉर्कर बॉल प्रेक्टिस करने का सही तरीका क्या है?

परफेक्ट यॉर्कर डालने के लिए पहले हमें रिलीज़ पॉइंट, बॉडी पोजीशन और टारगेट फिक्सेशन पर ध्यान देना होगा। यॉर्कर बॉल डालते समय ग्रिप सामान्य फास्ट बॉल वाली होना चाहिए। इंडेक्स और मिडिल फिंगर बॉल के सीम पर, और अंगूठे से बॉल के नीचे सपोर्ट लगाओ। रन-अप फुल स्पीड में लो, फ्रंट फुट थोड़ा ज्यादा आगे लैंड करो, बॉडी लो रखो।

Yorker Bowling

यॉर्कर बॉल में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रिलीज़ पॉइंट नॉर्मल अच्छी लेंथ से 6-12 इंच पहले करो। बॉल को करते समय छाती फुलाकर (puff your chest) बल्लेबाज की तरफ देखो, इससे आर्म नीचे की और आएगी और गेंद डिप करेगी।

अपने फ्रंट आर्म को क्रॉस में पुल करो (बिल्कुल Bumrah स्टाइल में), टारगेट आंखें से लॉक करो। बॉल को फॉलो-थ्रू करने से पहले नीचे से पूरा स्विंग करो, हाई मत करो। रोज अपने समय अनुसार प्रैक्टिस में कम से कम 50-100 गेंदें रोज डालो, 2-3 हफ्ते में परफेक्ट यॉर्कर बॉल डालना सीख जाएंगे।

99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं

ज्यादातर नये गेंदबाज अपने शरुआत में रिलीज़ पॉइंट बहुत देर से या फिर ऊपर रखते हैं, जिससे गेंद फुल टॉस या फिर हाफ-वॉली यॉर्कर बॉल बन जाती है। दूसरी गलती: रन-अप में स्पीड कम करना (डर से), ज्यादातर गेंदबाज गेंदबाज सही से रन अप नहीं कर पाते।

क्योंकि उन्हें गिरने का भी डर रहता है। यहां तक कि कोई गेंदबाज लंबा रन अप तो लेते हैं लेकिन बॉल को समय पर सही पोजीशन पर नहीं आ पाते। हमेशा रन अप करते समय बल्लेबाज के पैरों पर टारगेट फिक्स करना (फोकस भटकता है), ग्रिप टाइट पकड़ना, और अपना फॉलो-थ्रू हाई रखना।

प्रैक्टिस में आप अलग-अलग वैरिएशन का भी उपयोग कर सकते हैं भी जिससे आपको यह पता लग सके कि आप कौन से वेरिएशन के साथ परफेक्ट यॉर्कर बॉल डाल सकते हैं।

Yorker Bowling डालते समय Practice Drill जो प्रो गेंदबाज़ करते हैं?

इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो हम बड़े-बड़े गेंदबाज देखते हैं वह हमेशा आपको मैदान पर नेट प्रैक्टिस करते समय प्रैक्टिस ड्रिल का उपयोग जरूर करते दिखते होंगे। अगर प्रेक्टिस ड्रिल की बात करें तो प्रो गेंदबाज जैसे Bumrah और Malinga स्पेशल ड्रिल्स से करते हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि कौन सा ड्रिल उपयोग करना चहिए तो नीचे आपको स्टेप बायस्टेप बताया गया है कि आप अपने बोलिंग एक्शन के अनुसार कौन सा प्रैक्टिस ड्रिल आपके लिए परफेक्ट होगा।

पहला: कोन/स्टंप ड्रिल – सबसे पहले पॉपिंग क्रीज पर कोन या फिर फ्लैट स्टंप रखो, हर गेंद से उस स्पॉट (5-10 cm आगे) को हिट करो।

दूसरा: वॉल ड्रिल (Bumrah का फेवरेट) – दीवार के नीचे फर्श से मिलने वाले पॉइंट को टारगेट करो, एक बाउंस में हिट हो।

तीसरा: वैरिएशन ड्रिल – ऑफ, लेग, विड्स पर अलग-अलग यॉर्कर डालो; और यह पहचानने की कोशिश करो कौन सा वैरिएशन ड्रिल आपके लिए अच्छा वर्क कर रहा है, और अगर कोच व्हिसल बजाए तो लाइन बदलो।

चौथा: टारगेट हाई फोकस – स्टंप्स के टॉप या फिर विकेटकीपर के ग्लव्स को देखकर डालो, इससे बॉडी ऑटोमैटिकली फुलर लेंथ पर आती है। इसे रोज अलग-अलग लाइन पर 50+ गेंदें डालो, और अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करके उन बॉल्स को एनालिसिस करो।

नए गेंदबाज़ों के लिए जरूरी टिप्स – शुरुआत से सही Yorker Ball कैसे बनाएं

Yorker Balling करते समय आपका टारगेट हमेशा फिक्स होना चाहिए हमेशा बल्लेबाज के पैर या जूते को टारगेट मत बनाओ, अलग-अलग जगह पर डालने की कोशिश करो, और यह पहचानो की कहां पर यॉर्कर बॉल मूव कर रहा है।

अगर आप एक ही जगह पर बार-बार डालोगे और बेस्ट मैन आप पर लगातार अटैक करेगा तो आपका ऐसे में फोकस भटक जाता है। बेस्ट है कि आप ब्लॉक होल पॉपिंग क्रीज से 5-10 सेंटीमीटर आगे का स्पॉट या स्टंप्स का बेस को टारगेट करने की कोशिश करो।

इससे अगर थोड़ा ऊपर-नीचे हो तो भी यॉर्कर जैसा रहेगा। उदाहरण के ‌लिए: Mitchell Starc अक्सर स्टंप्स के बीच या फिर कीपर के ग्लव्स को देखकर डालते हैं, जिससे उनकी यॉर्कर लेजर जैसी एक्यूरेट होती है।

रिलीज़ पॉइंट पहले करो – अगर आप नॉर्मल अच्छी लेंथ डालना है तो 6-12 इंच पहले गेंद को छोड़ो। गेंद को रिलीज़ करते समय छाती को फुलाकर (puff your chest) बल्लेबाज की तरफ देखो। यह ट्रिक गेंद को नीचे डिप और कराती है, Jasprit Bumrah इसी से अपनी टो-क्रशिंग यॉर्कर डालते हैं।

Yorker Bowling

फुल स्पीड रन-अप और लो बॉडी – रन-अप करते समय स्पीड कभी कम मत करो। अपने फ्रंट फुट को ज्यादा आगे लैंड करो, बॉडी थोड़ी थोड़ी लो रखो, छाती को थोड़ा पुश करो। अपने फ्रंट आर्म को बॉडी के क्रॉस में पुल करो (बिल्कुल Bumrah स्टाइल में) – इससे गेंद स्किड और डिप करती है।

ग्रिप और फॉलो-थ्रू – ग्रिप रिलैक्स्ड रखो: इंडेक्स-मिडिल फिंगर सीम पर, अंगूठा नीचे सपोर्ट। स्विंग के लिए सीम एंगल कर सकते हो (Starc जैसा)। फॉलो-थ्रू नीचे पूरा स्विंग करो, हाई मत करो – गेंद ऊपर नहीं उठेगी।

वैरिएशन ऐड करो – हमेशा एक ही टाइप की स्ट्रेट यॉर्कर मत डालो। हमेशा अलग-अलग यॉर्कर जैसे, स्लोअर यॉर्कर, स्विंगिंग यॉर्कर, विड्स पर यॉर्कर ट्राई करो। Lasith Malinga का स्लिंगी एक्शन नेचुरल डिप देता था, जिससे बल्लेबाज अपनी टाइमिंग खो देते थे।

Yorker Bowling

प्रैक्टिस में टारगेट यूज करो – गेंदबाजी करते समय बिना टारगेट के प्रैक्टिस करना बेकार है। हमेशा कोन या फ्लैट स्टंप क्रीज पर रखकर हिट कर करते रहो। वॉल ड्रिल: दीवार के नीचे रखकर फर्श-पॉइंट को टारगेट करो। अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करके चेक करो।

मेंटल टिप – अगर आप यॉर्कर बॉल डालते समय बार-बार फेल हो रहे हैं तो डरो मत। अपने फेलियर से सीखो। Bumrah कहते हैं: “रिलीज़ पहले, स्पीड बाद में आती है।” रोज 50-100 यॉर्कर डालो और 2-3 हफ्ते में ऑन डिमांड पर आपका यॉर्कर बॉल आएगा।

ये टिप्स फॉलो करो, प्रैक्टिस करो, और देखो कैसे तुम्हारा यॉर्कर बल्लेबाजों को परेशान करने लगेगा!

Also Read….

0वीं गेंद पर विकेट: विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड, जानिए नियम और पूरा सच जानिए Experts कि राय 2026

IND Vs PAK T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड जीत?

India vs Pakistan 61 रनों से धूल चटाई, लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में दबदबा! सूर्यकुमार यादव ने बताया?

FAQ – यॉर्कर बॉल (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1: यॉर्कर बॉल क्या होती है?

यॉर्कर बॉल बल्लेबाज़ के पैरों के पास गिरती है, और उसे full swing करने से रोकती है जो गेंदबाज को विकेट लेने में मदद करती है।

Q2: यॉर्कर डालने के लिए शुरुआती गेंदबाज़ों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

नये गेंदबाज़ों को अपनी लाइन और लेंथ सही रखना चाहिए, अपनी कलाई सीधी, रन-अप संतुलित, और रोज़ नेट में निशाने पर अभ्यास करना चाहिए।

Q3: यॉर्कर डालते समय सबसे आम गलतियाँ कौन-सी होती हैं?

अक्सर गलत रिलीज टाइमिंग होता है, जो गेंदबाज असंतुलित रन-अप, स्पीड पर ज्यादा ध्यान देता है, उसकी गेंद सही जगह पर नहीं गिरती।

Q4: परफेक्ट यॉर्कर डालने के लिए कौन-से अभ्यास जरूरी हैं?

यॉर्कर डालने के लिए छोटे टारगेट पर नेट अभ्यास करे, और डेथ ओवर में सिमुलेशन से लगातार ड्रिल और accuracy पर ध्यान देना।

Q5: यॉर्कर की मुख्य वैरिएशन क्या-क्या हैं?

Full Yorker, Wide Yorker, Swinging Yorker, Slower Yorker; वैरिएशन का अभ्यास करके सही समय पर डालना सीखें।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment