क्रिकेट के मैदान पर जब आप अपने बैट से एक कड़क शॉट मारते हैं और गेंद बाउंड्री के बाहर जाने के बजाय आपके हाथों में एक अजीब सी झनझनाहट (Vibration) छोड़ जाती है, तो समझ लीजिए कि आपके बल्ले का ‘दिल’ यानी उसका हैंडल जवाब दे रहा है।
ज़्यादातर खिलाड़ी यह समझते हैं कि बैट टूट गया है, लेकिन असल में यह सिर्फ एक छोटी सी मरम्मत की मांग कर रहा होता है। अगर आप Cricket Bat Handle Loose Problem से परेशान हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके हज़ारों रुपए की बचत करा सकता है।
क्रिकेट शॉट मारते समय हाथ क्यों कांपते हैं? जानिए झनझनाहट का असली कारण?
जब बैट का हैंडल और ब्लेड के बीच का जोड़ हल्का सा भी ढीला पड़ता है, तो वह गेंद के प्रभाव को रोकना बंद कर देता है। यही कारण है कि क्रिकेट शॉट मारते वक्त आपको ऐसा महसूस होता है जैसे बैट आपके हाथ से कहीं छूट न जाए।
यह समस्या अक्सर तब आती है जब बैट बहुत ज्यादा पुराना हो जाए या उसकी बाइंडिंग (धागा) ढीली पड़ गई हो। अगर आप इसका समय रहते Solution नहीं करते हैं, तो लकड़ी अंदर से फटने लगती है और फिर उसे ठीक करना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
बिना किसी मैकेनिक के घर पर हैंडल को फिर से ‘नया’ करने का तरीका?
बैट के हैंडल की झनझनाहट रोकने के लिए आपको सबसे पहले उसकी पुरानी ग्रिप और ऊपर की बाइंडिंग को हटाना होगा। ताकि आप उस बैट के डैमेज हिस्से को स्पष्ट रूप से देख सके। उसके बाद लकड़ी के जोड़ के पास वाले हिस्से को साफ़ करके देखें कि कहीं इसमें बारीक दरार तो नहीं है।
यहाँ आपके लिए ‘प्रो टिप’ यह है कि आप गोंद (Wood Glue) में लकड़ी का थोड़ा सा बुरादा मिलाकर उस गैप में भर दे। जहां से बैट के टुटने की आवाज या फिर झनझनाहट आ रही है ताकि बैट मे लकड़ी का बुरादा सूखने के बाद लोहे जैसा सख्त हो सके और जिससे आपके बैट के हैंडल के पकड़ को फिर से नई जैसी मज़बूती दे सके।
थ्रेड और गोंद का तालमेल: बैट को फिर से ‘जीरो वाइब्रेशन’ कैसे बनाएं?
जब आप टूटे हिस्से पर गोंद लगाते हैं तो टूटे हिस्से पर गोंद सूखने के बाद, आपको एक मज़बूत सूती के धागे से हैंडल के निचले हिस्से को बहुत कसकर लपेटना है। इसे हम ‘बाइंडिंग’ कहते हैं। याद रखें, कि धागा आप जितना खिंचकर बांधेंगे, बैट उतना ही कम कंपन करेगा।
धागा बांधते समय हर 10-15 राउंड के बाद हल्का सा फेविक्विक या एडहेसिव टपकाते रहें ताकि धागा अपनी जगह से न हिले। यही छोटा सा बदलाव आपके पुराने बैट को फिर से नयी जान डाल देगा। और वहीं आवाज़ देगा जो उसने पहले दिन दी थी।
आपका भी बैट टूट गया है और आप भी उसको सही करना चाहते हैं और आपको नहीं पता कि कौन सा फेविक्विक फिर एडहेसिव का उपयोग करें तो यहां पर आप चेक आउट कर सकते हो check Out Latest Price
क्या आपका बैट अब मैच के लिए तैयार है? एक आखिरी टेस्ट चैक करे?
जब आप अपने बैट को मरम्मत कर लेते हैं तो उसके तुरंत बाद मैच खेलने की गलती कभी न करें। बैट को कम से कम 24 घंटे का समय दें। ताकि आपने टुटे हिस्से पर गोंद लगाया है वह प्रॉपर जगह पर सेट हो सके। इसके बाद, एक पुरानी लेदर बॉल लेकर हल्के हाथों से हैंडल के पास ‘नॉक’ करके देखें।
अगर अब झनझनाहट गायब है और बैट से ‘साफ’ आवाज़ आ रही है, तो समझ जाइए की! आपने Cricket Bat Handle Loose Problem को घर बैठे ही हल कर लिया है। अब आप बेझिझक बड़े शॉट खेल सकते हैं।
Also Read….
Best Kashmir Willow Bat vs English Willow: (₹1000 – ₹2000) in 2026 ‘असली’ शेर बैट कैसे चुनें
Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?
निष्कर्ष: कब मरम्मत करना सही है और कब नया बैट लेना बेहतर?
बैट की मरम्मत सिर्फ तब तक कारगर होती है जब तक बैट की लकड़ी के अंदर जान बाकी हो। अगर आपके बैट का हैंडल पूरी तरह ढीला हो चुका है या लकड़ी अंदर से सड़ चुकी है, तो घर पर की गई मरम्मत ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी।
stumpkibaat.com पर हम आपको सिर्फ जानकारी नहीं, मैदान का असली अनुभव देते हैं। एक समझदार खिलाड़ी वही है जो जानता है कि कब तक पुराने बैट को उपयोग करना है और कब सुरक्षा के लिहाज़ से नया बैट लेना। अगर आपके मन में बैट रिपेयरिंग को लेकर कोई भी सवाल बाकी हो, तो बिना झिझक के नीचे पूंछ सकते हैं!
बैट रिपेयरिंग को लेकर कोई भी सवाल हो, तो बिना झिझक नीचे पूछें। stumpkibaat.com पर हम आपको सिर्फ जानकारी नहीं, मैदान का असली अनुभव देते हैं।”
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या कंधे की दरार वाला बैट दोबारा इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
हाँ, अगर दरार सिर्फ ऊपरी सतह पर है और उसे सही तरीके से ‘प्रेशर बॉन्डिंग’ और ‘थ्रेड बाइंडिंग’ से ठीक किया गया है, तो वह पूरी तरह सुरक्षित है।
2. बैट रिपेयरिंग के लिए सबसे अच्छा गोंद (Glue) कौन सा है?
घर पर रिपेयरिंग के लिए किसी अच्छे ब्रांड का ‘Wood Glue’ (लकड़ी जोड़ने वाला गोंद) सबसे बेस्ट होता है। फेविक्विक जैसे इंस्टेंट ग्लू का इस्तेमाल कम करें क्योंकि वे सूखने के बाद बहुत सख्त हो जाते हैं और जब आप जोर से शॉट मारोगे तो दोबारा से टूट सकता हैं।
3. क्या रिपेयरिंग के बाद बैट के वजन पर असर पड़ता है?
हां, उतना ज्यादा तो नहीं लेकिन हल्का सा असर पड़ सकता है। धागे और गोंद की वजह से कंधे वाले हिस्से में 10-20 ग्राम वजन बढ़ सकता है, लेकिन इससे बैट के संतुलन (Balance) में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है।
4. रिपेयरिंग के बाद कितने समय बाद बैट से खेलना शुरू करें?
गोंद को पूरी तरह सूखने और पकड़ बनाने के लिए कम से कम 24 से 48 घंटे का समय देना चाहिए। इसके तुरंत बाद भारी लेदर बॉल के बजाय पुरानी और नरम गेंदों से प्रैक्टिस शुरू करना ही समझदारी है।
5. क्या थ्रेड बाइंडिंग को बार-बार बदलना पड़ता है?
इसका जवाब है नहीं, अगर आपने बाइंडिंग के ऊपर गोंद की कोटिंग की है, तो यह सालों-साल चलती है। बस समय-समय पर बैट की ऑइलिंग (Oiling) करते रहें ताकि लकड़ी और धागा दोनों सुरक्षित रहें।