LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

Bumrah vs Starc 2026: ₹18 करोड़ बनाम ₹25 करोड़! क्या स्टार्क की रफ़्तार बुमराह की चतुराई के आगे फीकी पड़ जाएगी?

IPL 2026 के मैदान पर जब भी गेंदबाज़ी करने की बात आती है, तो दो नाम सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। एक तरफ भारत के यॉर्कर किंग कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के रफ़्तार के सौदागर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc)।

एक को मुंबई इंडियंस ने ₹18 करोड़ में अपना ‘नंबर 1’ गेंदबाजी के रूप में चुना है, तो दूसरे को केकेआर ने ₹25 करोड़ के करीब में अपनी टीम मे शामिल किया था लेकिन क्रिकेट फैंस के बीच में हमेशा से चर्चा का विषय रही है कि जसप्रीत बुमराह मिचेल स्टार्क से बेहतर बोलिंग करते हैं या फिर एक हौवा बनाकर रखा हुआ है।

क्या सच में किसी खिलाड़ी की भारी-भरकम कीमत ही मैदान पर मैच जिताती है? आज StumpKiBaat.com पर हम इन दोनों दिग्गजों के पिछले 3 सालों के ‘हेड-टू-हेड’ आंकड़ों का ऐसा विश्लेषण करेंगे, जो आपने पहले कहीं नहीं देखा होगा।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Jasprit Bumrah IPL Price 2026: आखिर जस्सी क्यों बने मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, रिटेंशन प्राइस ने सबको चौंकाया!

Table of Contents

मैदान की हकीकत: Jasprit Bumrah vs Michael Starc कौन है दोनों में बेस्ट?

मिचेल स्टार्क का नाम सुनते ही जहन में 150 kmph की वो इन-स्विंगिंग यॉर्कर आती है जो सीधे पैर के अंगूठे पर लगती है। स्टार्क का ‘हौवा’ (Fear Factor) बहुत बड़ा है। लेकिन आईपीएल जैसे बड़े मैचों के लंबे सीजन में हमने एक चीज पर गौर किया है।

जब स्टार्क को विकेट लेने के लिए पिच में काफी स्ट्रगल करते हुए देखा है। अगर मिचेल स्टार्क की गेंद फेंकते समय गेंद स्विंग नहीं हो रही होती है, तो बहुत ज्यादा चांस है कि मिचेल स्टार्क को उस दिन विकेट ना मिले क्योंकि पिच उनके अनुकूल नहीं है।

दूसरी तरफ हमारे भारत के कोहिनूर कहे जाने वाले ‘जस्सी’ हैं। बुमराह के पास स्टार्क जैसी 6.5 फीट की लम्बी हाइट तो नहीं है, लेकिन उनके पास वो ‘क्रिकेटिंग ब्रेन’ है जो शायद ही किसी और गेंदबाज के पास हो।

बुमराह जानते हैं कि कब बल्लेबाज को धीमी गेंद से फँसाना है और कब 145 की रफ़्तार से चौंकाना है। बुमराह परिस्थितियों के गुलाम नहीं हैं, वे पिच को अपने हिसाब से मोड़ना जानते हैं।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

IPL 2026 Mega Auction: धोनी, कोहली और रोहित पर बड़ी अपडेट; क्या टूटेगा सचिन का 100 शतकों का महा-रिकॉर्ड?

Jasprit Bumrah vs Mitchell Starc: IPL 2026 Comparison Table जो दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी!

चलिए, भावनाओं को एक बार साइड में रखकर जरा इन नंबर्स पर नजर डालते हैं जो पिछले 2-3 सालों के आईपीएल का निचोड़ हैं:

खास स्किल्स (Skills)जसप्रीत बुमराहमिचेल
स्टार्क
डेथ ओवर इकोनॉमी (16-20)7.209.40
बाउंड्री प्रतिशत (प्रति ओवर)9%14%
प्रेशर सिचुएशन (मैच विनिंग स्पेल)85% सफल65% सफल
इंजरी रिकॉर्ड (फिटनेस)बहुत ही कम मीडियम (अक्सर बाहर)

स्टेट्स का सच: अगर आप ऊपर दी गई टेबल को ध्यान से देखें, तो बुमराह डेथ ओवर्स में स्टार्क से लगभग 2 रन प्रति ओवर कम देते हैं। अगर कोई गेंदबाज टी-20 जैसे छोटे फॉरमैट में 2 रन अपनी टीम के लिए बचाता है तो हम अंत में किसी टीम का टोटल स्कोर निकालते हैं तो उस टीम के टोटल स्कोर में से 10 से 15 रन कम कर देंगे। तो यह रन t20 जैसे छोटे फॉर्मेट में बहुत बड़ा डिफरेंट क्रिएट कर देता है।

किसकी बॉल मैच में ज्यादा इंपैक्ट डालती है स्टार्क की ‘वाइ़ड लाइन’ बनाम बुमराह की ‘बॉडी लाइन’

Michael Starc: मिचेल स्टार्क अक्सर बल्लेबाजों को दूर (Wide outside off stump) खिलाने की कोशिश करते हैं ताकि बल्लेबाज पॉइंट पर कैच आउट हों सके। लेकिन मॉडर्न क्रिकेट में बल्लेबाज इस प्रकार की बोलिंग अटैक के लिए पहले से ही तैयार रहते हैं।

Jasprit Bumrah: बुमराह का प्लान ‘सिंपल और खतरनाक’ है। वे सीधा बल्लेबाज के शरीर पर या पैरों पर निशाना साधते हैं। जब गेंद 145 की स्पीड से सीधे बल्लेबाज के शरीर की तरफ आती है, तो बल्लेबाज को हाथ खोलने का मौका ही नहीं मिलता। यही कारण है कि बुमराह के खिलाफ छक्का मारना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Jasprit Bumrah जैसी Yorker Ball कैसे डालें? सटीक यॉर्कर डालने का गुप्त तरीका (Ultimate Guide)

प्राइस टैग का दबाव: क्या ₹25 करोड़ भारी पड़ रहे हैं?

एक ऐसी बात है जो कोई भी क्रिकेट फैंस नहीं जानता। आपने अक्सर देखा होगा कि जिस प्लेयर को सबसे ज्यादा प्राइस पर कोई भी फ्रेंचाइजी खरीदती है तो उस प्लेयर के ऊपर मानसिक दबाव बहुत ज्यादा रहता है। और इसी दबाव के बदबूते वह आईपीएल जैसे बड़ी लीग में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। ऐसे बहुत से उदाहरण है जो हमने मैचौ में देखे हैं।

वहीं बुमराह ₹18 करोड़ पाकर भी उतने ही शांत हैं जैसे वे अपनी गली में क्रिकेट खेल रहे हों। मुंबई इंडियंस ने बुमराह को ‘नंबर 1’ बनाकर उन्हें वो सुरक्षा दी है जिससे उनका प्रदर्शन और निखर कर आता है। ₹18 करोड़ में बुमराह, स्टार्क की तुलना में कहीं ज्यादा ‘मेंटल पीस’ और टीम को ‘मैच कंट्रोल’ देते हैं।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

GT vs MI Dream11 Prediction: आज ये 2 खिलाड़ी करेंगे धमाका! पिच रिपोर्ट और आकाश की ‘Secret’ विनिंग टीम

अगर आप हमारा ओपिनियन जानना चाहते हैं, क्या है हमारी राय?

अगर आप मुझसे पूछें कि आईपीएल 2026 में पर्पल कैप का असली दावेदार कौन है, तो मेरा पैसा जसप्रीत बुमराह पर होगा। स्टार्क शानदार हैं, उनकी रफ़्तार ने बल्लेबाज को काफी प्रभावित किया है, लेकिन बुमराह की और करके सामने सब गेंदबाज फेल है।

स्टार्क कि बोलिंग एक ‘इवेंट’ की तरह हैं, वही बुमराह कि बोलिंग एक ‘इन्वेस्टमेंट’ की तरह हैं जो हर मैच में विकेट और डॉट बॉल्स निकालकर देते हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन करके अपनी छठी ट्रॉफी की आधी तैयारी तो आज ही पूरी कर ली है।

? अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

प्रश्न 1: जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क में से IPL 2026 का सबसे घातक गेंदबाज कौन है?

आंकड़ों और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए, जसप्रीत बुमराह IPL 2026 के सबसे घातक गेंदबाज हैं। उनका इकोनॉमी रेट (6.75) और डेथ ओवरों में यॉर्कर की सटीकता उन्हें स्टार्क से कहीं आगे खड़ा करती है।

प्रश्न 2: IPL 2026 में बुमराह और स्टार्क की सैलरी कितनी है?

मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को ₹18 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि मिचेल स्टार्क की कीमत पिछले ऑक्शन के आधार पर ₹25 करोड़ के करीब आंकी गई है। हालांकि, ‘वैल्यू फॉर मनी’ के मामले में बुमराह को बेहतर माना जाता है।

प्रश्न 3: क्या बुमराह का रिकॉर्ड स्टार्क से बेहतर है?

हाँ, विशेष रूप से IPL और भारतीय परिस्थितियों में बुमराह का रिकॉर्ड बेहतर है। बुमराह कम रन देते हैं और दबाव वाली स्थितियों में ज्यादा शांत रहकर विकेट चटकाते हैं।

प्रश्न 4: स्टार्क की रफ़्तार बुमराह से ज्यादा क्यों है?

मिचेल स्टार्क का कद (6.5 फीट) और उनका एक्शन उन्हें कुदरती तौर पर ज्यादा रफ़्तार और उछाल देता है। वे अक्सर 150+ kmph की गति छूते हैं, जबकि बुमराह 140-145 kmph की रफ़्तार के साथ ‘सटीकता’ पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment