LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

IND vs PAK T20 World Cup Highlights 2026: पूरा मैच हाइलाइट्स और स्कोरकार्ड (JioHotstar पर स्ट्रीम हुआ मुकाबला)

IND vs PAK T20 World Cup Highlights 2026: यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला एक बार फिर क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक अध्याय बन गया। इस हाई-वोल्टेज मैच का इंतज़ार दुनियाभर के करोड़ों फैंस कर रहे थे।

स्टेडियम खचाखच भरा था और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड व्यूअरशिप देखने को मिली। Jio Hotstar पर लाइव स्ट्रीम हुए इस मुकाबले में रोमांच, दबाव, बड़े शॉट्स और शानदार गेंदबाज़ी सब कुछ देखने को मिला। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंत में वही हुआ जिसकी उम्मीद भारतीय फैंस कर रहे थे।

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने पाकिस्तान को मात्र 114 रनों पर ढेर कर दिया। 61 रनों की ये जीत भारत की T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं लगातार जीत थीस्टेडियम में भारतीय झंडों की लहर, जयकारों की गूंज और वो जश्न—ये पल हर भारतीय के दिल में हमेशा के लिए बस गए। क्या कमाल का मैच था! इस मैच को हम अब ओवर बाय ओवर एक्सप्लेन करेंगे जिससे आप इस मैच का आसानी से मजा ले पाओ-

Table of Contents

IND vs PAK Full Highlights – Over By Over T20 WC 2026

T20 World Cup 2026 | R. Premadasa Stadium, Colombo

🇮🇳 पहली पारी: भारत – 175/7 (20 ओवर)

ओवर 1: अभिषेक शर्मा क्रिज पर आते हैं और पहली ही गेंद पर आउट! पाकिस्तान के गेंदबाजों में जोश, लेकिन इशान किशन ने आते ही पहला चौका जड़ा। स्टेडियम में सन्नाटा, फिर “इशान! इशान!” के नारे। दबाव भारत पर, लेकिन इशान किशन ने मुकाबला संभाल कर रखा।

ओवर 2-3: इशान किशन ने लगातार बाउंड्रीज लगाईं – दो चौके, एक छक्का! पहले 3 ओवर में 28 रन। पाकिस्तानी फील्डर घबराए हुए, कप्तान सलमान आगा के चेहरे पर पसीना साफ नजर आ रहा था। पूरी पाकिस्तान टीम शोक में पड़ गई थी।

ओवर 4-6: पावरप्ले खत्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर 52/1 था ! इशान ने स्पिनर्स को अच्छे से आड़े हाथों लिया – ईशान किशन ने 50 रन करने के लिए सिर्फ 27 गेंदें खेली। पूरे स्टेडियम में भारतीय झंडों की लहर, हर शॉट पर भारत के जयकारे। असली टर्निंग पॉइंट – ईशान किशन ने पाकिस्तान की स्पिन प्लान को नेस्तनाबूद कर दिया। दबाव अब पुरी तरह पाकिस्तान पर!

मिडिल ओवर (ओवर 7-15): इशान का धमाल, फिर छोटे झटके

ओवर 7-8: ईशान ने छक्कों की बरसात की! 8.4 ओवर में 88/2 – इशान 77 पर आउट, लेकिन क्या पारी खेली! स्टेडियम में तालियां, भावुक पल। इशान ने धीमी पिच पर 192+ स्ट्राइक रेट से खेलकर सबको हैरान कर दिया।

ओवर 9-12: में आये तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। अभी भी रन रेट 8+ पर, लेकिन पाकिस्तानी स्पिनर्स ने कसकर जकड़ा। ओवर 14.2 पर तिलक आउट हो गए, फिर हार्दिक भी 0 पर आउट हो गए उसे टाइम टीम का स्कोर 126/4! तनाव बढ़ा, लेकिन सूर्या ने कूल रहकर 32 रन ठोके।

ओवर 13-15: मिडिल ओवरों में ब्रेक के बाद, सिर्फ 6-8 रन प्रति ओवर। पाकिस्तान की स्पिन हैवी अटैक काम कर रही थी, लेकिन भारत 120+ पार। भीड़ में चिंता, लेकिन “इंडिया! इंडिया!” के नारे जारी।

डेथ ओवर (ओवर 16-20): फिनिशिंग टच, 175 तक पहुंचे!

ओवर 16-18: सूर्यकुमार और शिवम दुबे ने आक्रामक रुख अपनाया। ओवर 18 में 16 रन – दुबे का बड़ा छक्का! स्टेडियम में रोमांच चरम पर। चारों तरफ “दुबे! दुबे!” के नारे गूंजने लगे।

ओवर 19-20: आखिरी 2 ओवर में 30+ रन जोड़े फिर! शिवम दुबे रन आउट होगए लेकिन अच्छी फिनिशिंग की, रिंकू सिंह ने भी 11 रन का योगदान दिया। जिससे टीम 175/7(20) के मजबूत स्कोर पर पहुंच गए – धीमी पिच पर ये स्कोर किसी जीतने के लिए काफी था। दूसरी और पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा, भारतीय बेंच पर जश्न!

🇵🇰 दूसरी पारी – पाकिस्तान 114 ऑलआउट (18 ओवर)

पावरप्ले (ओवर 1-6): शुरुआत में ही कमर तोड़ी!

ओवर 1: हार्दिक पांड्या ने पहली ही ओवर में विकेट! साहिबजादा फरहान को आउट किया। पूरे स्टेडियम में “हार्दिक! हार्दिक!” के नारे, दबाव तुरंत पाकिस्तान के ऊपर।

ओवर 2: फिर बुमराह का जादू! सैम आयूब को lbw, सलमान आगा को कैच आउट कराया – उसे टाइम पाकिस्तान टीम 13 /3! थी, ऐसे दर्शन‌से स्टेडियम पूरी तरह फट पड़ा, भारतीय फैंस जीत का जश्न और उधर पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर ध्वस्त!

ओवर 3-6: उसके बाद बाबर आजम भी आउट – अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड किया। 34/4! फिर पाकिस्तान बैकफुट पर, पाकिस्तान क लिए चेज लगभग असंभव। भीड़ में जश्न, चारों तरफ “अक्षर! अक्षर!” गूंज रहा था।

मिडिल ओवर (ओवर 7-12): उस्मान की अकेली लड़ाई

ओवर 7-10: पाकिस्तान की और से उस्मान खान ने 44 रन बनाए – एकमात्र उम्मीद। लेकिन वरुण चक्रवर्ती उसे ओवर में 2 विकेट झटके। टाइम पाकिस्तान का स्कोर 73/5! भारतीय स्पिन के जाल से पाकिस्तानी बल्लेबाज लड़खड़ा गए।

ओवर 10-12: अक्षर पटेल ने उस्मान को स्टंपिंग करा दि। उस्मान stumped by ईशान पाकिस्तानी टीम को और एक बड़ा झटका! उस टाइम टीम का स्कोर 78/6। अब दबाव पूरा पाकिस्तान टीम पर जैसे-जैसे विकेट गिरते गए उधर स्टेडियम में हर विकेट पर तालियां बजने लगी।

डेथ ओवर (ओवर 13-18): के आखिरी पड़ाव पर, 114 पर सिमटे!

ओवर 13-15: मोहम्मद नवाज और बाकी टेल ने कोशिश की, लेकिन बुमराह की यॉर्कर और हार्दिक की स्लोअर गेंदों ने सब खत्म किया। विकेट गिरते रहे।

ओवर 16-18: आखिरी ओवर में हार्दिक ने Usman Tariq को क्लीन बोल्ड किया जिससे पाकिस्तान 114 पर ऑलआउट! स्टेडियम में “भारत माता की जय!” के नारे, फैंस मैदान पर उतर आए।

भारत की ऐतिहासिक जीत: 61 रनों से पाकिस्तान को रौंदा

ये मैच T20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ी जीतों में से एक बन गया। कोलंबो की धीमी पिच पर भारत ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में कमाल

IND vs PAK T20 World Cup Highlights 2026

दिखाया। इशान किशन की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों की टीमवर्क ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। सुपर 8 में जगह पक्की कर भारत ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मैचों में वो सबसे मजबूत है।

  • ईशान किशन की 40 गेंदों में 77 रन—मैच विनर पारी।
  • पाकिस्तानी टीम सिर्फ 18 ओवर में ढेर— सिर्फ 114 रन ही बना सकी।
  • हार्दिक पांड्या (2/16) और बुमराह (2/17) का धारदार स्पेल से पाकिस्तान पूरी तरह बैकफुट पर आ गया था।
  • T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 8वीं लगातार जीत है। इससे यह साफ हो जाता है कि भारतीय टीम मजबूत थी।
  • स्लो पिच पर स्पिनर्स ने कमाल—वरुण और अक्षर ने 4 विकेट झटके जिससे पाकिस्तान बेटर को रोकने में कामयाब रही।

किशन की विस्फोटक पारी ने बदला मैच का रुख

ईशान किशन ने इस मैच में जो कुछ किया, वो सबके लिए यादगार बन गया था। ऐसी धीमी पिच पर जहां हर बल्लेबाज को रन बनाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन वहां ईशान किशन ने 192.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करके 77 रन ठोक दिये। जिसमे 10 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। उनकी हर शॉट में आत्मविश्वास साफ़ नजर आ रहा था।

अभिषेक शर्मा के शुरुआती झटके के बाद उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, जिससे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को एक अच्छा फिनिश करने का मौका मिला। उनकी ये पारी न सिर्फ मैच जिताने वाली थी, बल्कि पाकिस्तान के स्पिन अटैक को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया।

इस मैच में शानदार पारी खेलकर ईशान किशन ने साबित किया कि बड़े मौकों पर वो कितने खतरनाक बल्लेबाज हो सकते हैं। आज इस मैच में पूरी टीम उनके इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही थी, और यही वजह थी कि भारत 175 के मजबूत स्कोर तक पहुंच सका एक ऐसा स्कोर जो इस पिच पर जितने के लिए काफी था।

स्कोरकार्ड में एक नजर

भारत175/7 (20 ओवर)इशान किशन – 77 (40)
पाकिस्तान114/10 (18 ओवर)उस्मान खान – 44

ये स्कोरकार्ड से साफ हो जाता है कि भारत ने बैटिंग और बोलिंग दोनों से पूरी तरह डोमिनेंस करा और पाकिस्तान पर भारी पड़कर जीत अपने नाम करी।

गेंदबाजों का कमाल: पाकिस्तान की कमर तोड़ी

इस पिच पर भारत के गेंदबाजों ने चेज को कभी आसान नहीं होने दिया। शुरुआत में ही हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बुमराह की यॉर्कर और हार्दिक की स्लोअर गेंदों ने पाकिस्तान को बैकफुट पर डाल दिया।

IND vs PAK T20 World Cup Highlights 2026:

फिर मिडील्स के ओवरों में स्पिनर्स ने मोर्चा संभाला और वरुण चक्रवर्ती (2/17) और अक्षर पटेल (2/29) ने मिडिल ओवरों में पाकिस्तान बल्लेबाजों को कसकर जकड़ कर रखा। लेकिन पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने अकेले लड़ने की कोशिश की, लेकिन बाकी के कोई भी बल्लेबाज साथ नहीं दे सके। और कुल मिलाकर, भारतीय गेंदबाजी ने टीम की जीत की नींव रखी।

मैच एनालिसिस: भारत की टीमवर्क और स्ट्रैटेजी ने दिखाया दम

अगर इस मैच को उठाकर देख तो इस मैच में भारत की जीत सिर्फ इंडिविजुअल परफॉर्मेंस के बलबूते पर नहीं आई है, बल्कि परफेक्ट टीम स्ट्रैटेजी और सही कांबिनेशन का नतीजा था।

IND vs PAK T20 World Cup Highlights 2026:

ऐसी स्लो पिच को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए परेशानी हो सकती है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और बैटिंग और बोलिंग दोनों से पाकिस्तानी टीम को करारा जवाब दिया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी आखिरी के कुछ ओवरों में अटैक किया। पाकिस्तान की स्पिन-हैवी स्ट्रैटेजी उल्टी पड़ गई, क्योंकि उनके बल्लेबाज स्पिन के सामने लड़खड़ा गए। भारत ने बड़े मैचों में अपना दबदबा बरकरार रखा और भारतीय टीम ने अब सुपर 8 में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

Also Read….

निष्कर्ष:

ये IND vs PAK मैच सिर्फ एक जीत नहीं था, ये था भावनाओं का तूफान, जज्बे का ज्वालामुखी और भारतीय क्रिकेट की ताकत का ऐलान। जब आखिरी विकेट गिरा, तो पूरा स्टेडियम भारतीय रंग में रंग गया।

ईशान किशन की पारी, बुमराह की यॉर्कर, हार्दिक की स्लोअर बाउंसर सब कुछ परफेक्ट रहा। पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड अब और मजबूत हो गया।

हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान, आंखों में गर्व। ये पल हमेशा याद रहेंगे—जब भारत ने फिर साबित किया कि बड़े मैचों में वो अजेय है। इसी के साथ भारतीय फैंस ने जय हिंद! के नारे भी लगाए और यह क्रिकेट का सबसे बड़ा उत्सव बन गया था।

IND vs PAK T20 World Cup Highlights 2026 – FAQs (हर सवाल का जवाब)

Q.1 मैच कब-कहां हुआ?

15 फरवरी 2026, R. Premadasa Stadium, कोलंबो में शाम 7 बजे IST से खेला गया।

Q.2 मैच का रिजल्ट क्या रहा?

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, 175/7 बनाकर 114 ऑलआउट किया।

Q.3 पूरा स्कोरकार्ड क्या था?

भारत 175/7 (किशन 77), पाकिस्तान 114/10 (उस्मान 44), बुमराह-हार्दिक 2-2 विकेट।

Q.4 प्लेयर ऑफ द मैच कौन?

इशान किशन – 40 गेंदों में 77 रन, मैच विनिंग पारी खेली।

Q.5 सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या?

पावरप्ले में बुमराह-हार्दिक ने टॉप ऑर्डर ध्वस्त कर चेज मुश्किल बना दिया।

Q.6 हाइलाइट्स कहां देखें?

ICC YouTube, ESPNcricinfo, Sportstar पर फुल हाइलाइट्स और रीप्ले उपलब्ध हैं।

Q.7 पाकिस्तान की परफॉर्मेंस कैसी रही?

स्पिन के सामने लड़खड़ाए, सिर्फ उस्मान खान ने संघर्ष किया, बाकी फ्लॉप।

Q.8 इस जीत का मतलब क्या?

Super 8 कन्फर्म, पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं लगातार जीत, मनोबल बहुत बढ़ा।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें: