LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

Jasprit Bumrah IPL Price 2026: आखिर जस्सी क्यों बने मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, रिटेंशन प्राइस ने सबको चौंकाया!

IPL 2026 का आगाज़ होने में अभी कुछ ही समय बाकी है, लेकिन मैदान के बाहर की हलचल ने अभी से ही प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस (MI) और उनके ‘यॉर्कर किंग’ जसप्रीत बुमराह की हो रही है। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बुमराह उनके गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ की हड्डी हैं। हर बार कि तरह इस बार भी मुंबई इंडियन्स ने बुमराह को काफी डीसेंट प्राइस में रिटेन किया है।

बुमराह की IPL 2026 कीमत: ₹18 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक

मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में रिटेन किया है। बीसीसीआई के नए रिटेंशन नियमों के मुताबिक, MI ने बुमराह को अपनी पहली पसंद के रूप में रखा। और यह फैसला बिल्कुल सही भी है, क्योंकि आज के दौर में बुमराह जैसा गेंदबाज मिलना लगभग नामुमकिन है जो पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक बल्लेबाज को पूरी तरह खामोश रख सकते हैं।

इस पोस्ट को भी पड़े…

जसप्रीत बुमराह नेट वर्थ 2026: IPL सैलरी और लग्जरी कारों का ऐसा कलेक्शन जो उड़ा देगा आपके होश!

बुमराह बनाम अन्य दिग्गज (रिटेंशन टेबल)

जसप्रीत बुमराह के आंकड़े को उठाकर देख तो बुमराह न केवल मैच में विकेट लेते हैं, बल्कि वे डॉट बॉल फेंकने में भी माहिर हैं। पिछले सीजन में उन्होंने हर मैच में लगभग औसतन 14 डॉट गेंदें फेंकी है, जो टी-20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपना होता है। उनकी मौजूदगी ही विपक्षी बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने के लिए काफी है।

खिलाड़ीटीमरिटेंशन कीमत (₹)
जसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियंस18 करोड़
हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंस16.35 करोड़
सूर्यकुमार यादवमुंबई इंडियंस16.35 करोड़
रोहित शर्मामुंबई इंडियंस16.30 करोड़

क्यों हैं बुमराह इतने महंगे?

क्रिकेट के विशेषज्ञ मानते हैं कि जसप्रीत बुमराह की असली कीमत 18 करोड़ से भी कहीं ज्यादा होनी चाहिए। क्योंकि मिचेल स्टॉक, पेट कमिंस, जैसे ऑस्ट्रेलिया बॉलर को फ्रेंचाइजी 20 से 25 करोड़ की प्राइस पर खरीदती है जबकि बुमराह उनसे टेक्निकल देखा जाए तो बोलिंग यूनिट में कहीं आगे दिखाई देते हैं। इसके कुछ प्रमुख कारण ये हैं:

  • डेथ ओवर स्पेशलिस्ट: जब मैच फंसा हो, तब कप्तान सबसे पहले बुमराह की तरफ देखता है। उनकी सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल्स किसी भी सेट बल्लेबाज को पवेलियन भेज सकती हैं।
  • इकोनॉमी रेट: आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में जहाँ 200+ रन बनना आम बात है, लेकिन वही टूर्नामेंट में बुमराह की इकोनॉमी रेट 7 से कम रहना किसी भी चमत्कार से कम नहीं है।
  • 12 साल का अनुभव: बुमराह मैदान पर सिर्फ गेंदबाजी नहीं करते, बल्कि वे मैदान पर युवा गेंदबाजों का मार्गदर्शन भी करते हैं। कि कब किस बल्लेबाज को कौन सी लाइन और लेंथ में बॉलिंग करना है, इसलिए MI के कोर ग्रुप में उनका होना टीम को एक अलग स्थिरता देता है।

इस पोस्ट को भी पड़े…

Jasprit Bumrah जैसी Yorker Ball कैसे डालें? सटीक यॉर्कर डालने का गुप्त तरीका (Ultimate Guide)

आखिर MI का रिटेंशन गेम प्लान क्या हो सकता है?

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे बड़े सितारों को भी साथ बनाए रखा है। MI की कोशिश है कि वे अपनी वही पुरानी ‘चैंपियन’ छवि को वापस पाएं।

जो पिछले कुछ सीजन में थोड़ी धुंधली हुई है। 18 करोड़ की रिटेंशन के साथ बुमराह अब आईपीएल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि बुमराह जैसा ‘ऑल-फॉर्मेट’ गेंदबाज नीलामी में आता, तो उनकी बोली 25 करोड़ के पार भी जा सकती थी। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 18 करोड़ में रिटेन करके वास्तव में एक बड़ी बचत की है।

इस पोस्ट को भी पड़े…

GT vs MI Dream11 Prediction: आज ये 2 खिलाड़ी करेंगे धमाका! पिच रिपोर्ट और आकाश की ‘Secret’ विनिंग टीम

क्या IPL 2026 में बुमराह दिलाएंगे छठा खिताब?

प्रशंसकों के मन में अब एक ही सवाल है—क्या बुमराह की यह रफ्तार मुंबई इंडियंस को उनकी छठी (6th) आईपीएल ट्रॉफी दिला पाएगी? बुमराह ने हमेशा MI के लिए कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन किया है। IPL 2026 में उनकी फिटनेस और फॉर्म मुंबई के लिए सबसे बड़ा एक्स फैक्टर साबित होने वाली है।

इस पोस्ट को भी पड़े…

Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?

क्या आपको लगता है कि बुमराह की 18 करोड़ की कीमत सही है?

  • हाँ, वे इससे भी ज़्यादा डिज़र्व करते हैं।
  • नहीं, यह बहुत ज़्यादा है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को कितनी कीमत (Price) में रिटेन किया है?

मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को IPL 2026 Price के तौर पर ₹18 करोड़ की भारी-भरकम राशि में रिटेन किया है। वे टीम के नंबर 1 रिटेंशन खिलाड़ी हैं।

साल 2026 में जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति (Net Worth) कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स और उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट को मिलाकर, Jasprit Bumrah Net Worth in Rupees 2026 लगभग ₹60 करोड़ से ₹75 करोड़ के बीच आंकी गई है। इसमें उनकी IPL सैलरी और BCCI का सालाना कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है।

जसप्रीत बुमराह एक महीने में कितना कमाते हैं (Salary Per Month)?

Jasprit Bumrah salary per month लगभग ₹1.5 करोड़ से ₹2 करोड़ के आसपास बैठती है। इसमें BCCI की रिटेनरशिप (A+ ग्रेड), मैच फीस और उनके विभिन्न विज्ञापनों से होने वाली कमाई शामिल है।

क्रिकेट और विज्ञापनों को मिलाकर जसप्रीत बुमराह के पास कुल कितना पैसा है?

अक्सर फैंस पूछते हैं कि Jasprit Bumrah ke pass kitna paisa hai, तो आपको बता दें कि वे भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी सालाना कमाई ₹20-25 करोड़ से ज्यादा है, जो उन्हें एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीने में मदद करती है।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment