भारतीय क्रिकेट के ‘किंग’ कहे जाने वाले विराट कोहली के रिटायरमेंट की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों तक हर जगह छाई हुई है। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विराट कोहली संन्यास लेने वाले हैं (kya virat kohli retirement lenge)?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद इस फॉर्मेट से उनके संन्यास ने प्रशंसकों को भावुक कर दिया है, लेकिन टेस्ट और वनडे को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। आइए जानते हैं बीसीसीआई (BCCI) और खुद कोहली का इस पर क्या स्टैंड है।
विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल से संन्यास
विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी है जो अपने टाइम पर तीनों फॉर्मेट t20 वनडे और टेस्ट में नंबर वन रहे हैं उन्होंने टीम इंडिया के लिए t20 में लगातार एक से बढ़कर एक बार परफॉर्मेंस देते रहे हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में रन बनाए हैं और अपने टीम को जीत दिलाई है
लेकिन हाल ही में विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया था। उनका मानना था कि यह अगली पीढ़ी को मौका देने का सही समय है। हालांकि, आईपीएल (IPL) में वे अभी भी सक्रिय रहेंगे और आरसीबी (RCB) के लिए अपना जलवा बिखेरते रहेंगे।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
Shubman Gill vs The King’s Legacy: क्या ‘Prince’ वाकई बन पाएंगे अगले विराट? (Deep Analysis)
विराट कोहली का Test इंटरनेशनल से संन्यास
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 12 मई 2025 का दिन एक युग के अंत के रूप में दर्ज हो गया, जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Virat Kohli retired from Tests) की घोषणा कर सबको भावुक कर दिया था।
14 साल तक सफेद जर्सी में राज करने वाले कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद इस लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। आज, 2026 में भी फैंस के मन में एक ही सवाल है क्या किंग कोहली टेस्ट में दोबारा वापसी करेंगे?
विराट कोहली का टेस्ट करियर: पर एक नज़र डालते हैं
विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उन्होंने अपनी कप्तानी में सिर्फ घरेलू मैदानों पर तो जीत दर्ज की ही थी। लेकिन उन्होंने सी कंट्री के सामने भी भारतीय टीम के झंडा गाढ़ दिए थे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड-इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी सेना टीम को हराया उनके घर पर जाकर हराया। यही उनके आंकड़े उनकी महानता की गवाही देते हैं:
- कुल टेस्ट मैच: 123
- कुल रन: 9,230
- शतक: 30
- औसत: लगभग 47
कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीती और टीम इंडिया लगातार 5 सालों तक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनी रही।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
Virat Kohli जैसा Perfect Cover Drive कैसे लगाएं? जानें ‘Cover Drive King’ की गुप्त तकनीक!
IPL और वनडे क्रिकेट पर क्या है अपडेट? (Virat Kohli Retirement Speculation)
कोहली के t20 और टेस्ट के रिटायरमेंट के बाद अब आईपीएल और वनडे करियर को लेकर चल रही अटकलों (Speculations) पर विराम लगाते हुए सूत्रों का कहना है कि वे अभी भी टीम इंडिया के मुख्य स्तंभ के रूप बने हुए हैं।
IPL 2026: क्या ये आखिरी सीजन होगा?
RCB के साथ बने रहेंगे: विराट कोहली IPL 2026 में भी Royal Challengers Bengaluru (RCB) के लिए एक ओपनर के तौर पर खेलेंगे और वे RCB टीम के मुख्य खिलाड़ी के रूप में बने हुए हैं।
कप्तान बनने से इंकार: खबरों के अनुसार, विराट ने एक बार फिर से कप्तानी संभालने का मौका ठुकरा दिया है और वे चाहते हैं कि टीम नए चेहरों (जैसे रजत पाटीदार) को आगे बढ़ाए।
रिटायरमेंट की अटकलें: RCB के डायरेक्टर ने संकेत दिए हैं कि विराट की उम्र को देखते हुए टीम अब उनके बिना भविष्य की योजना बना रही है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि वे जल्द ही IPL से भी संन्यास का बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
वनडे (ODI) क्रिकेट: मिशन 2027 वर्ल्ड कप
विराट कोहली का सबसे फेवरेट फॉर्मेट वनडे फॉर्मेट है और इस फॉर्मेट में 2027 का वर्ल्ड कप तक खेलते हुए दिख सकते हैं। अभी विराट कोहली वनडे में पूरी तरह सक्रिय हैं और आने वाली वनडे सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।
एकमात्र इंटरनेशनल फॉर्मेट: टेस्ट और T20I से संन्यास के बाद, अब विराट सिर्फ वनडे ही खेल रहे हैं।
2027 वर्ल्ड कप का लक्ष्य: विराट का मुख्य उद्देश्य 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलना है, बस शर्ते यह है कि अगले 18 महीनों तक अपनी फिटनेस और फॉर्म को बरकरार रखें ताकि वर्ल्ड कप के समय टीम सिलेक्शन पर कोई सवाल न उठे।
BCCI का प्लान: बोर्ड इस साल वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है ताकि विराट और रोहित को 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ज़्यादा ‘गेम टाइम’ मिल सके
न्यूज़ीलैंड का दौरा: भारत साल के अंत में न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगा, जहाँ विराट वनडे सीरीज़ का हिस्सा होंगे और हर बार की तरह नंबर तीन पर खेलते हुए नजर आएंगे।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
क्या फिर से सफ़ेद जर्सी पहनेंगे विराट?
कल तक जो बंदा मैदान पे शेरों की तरह मैदानों पर दहाड़ता था, अब उसने टेस्ट क्रिकेट को ‘टा-टा बाय-बाय’ कह दिया है। 12 मई 2025 का वो दिन कोई भी क्रिकेट फैंस नहीं भूल सकता जब विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास (Virat Kohli Test Retirement) का ऐलान करके सबको सुन्न कर दिया था। अब 2026 चल रहा है, पर आज भी सोशल मीडिया की भीड़ में बस यही चर्चा है कि ‘किंग’ के बिना टेस्ट मैच में वो मज़ा कहाँ?
विराट कोहली का टेस्ट से जाना बोले तो सराफ़ा में पोहे ख़त्म होने जैसा है विराट के बिना मैदान एकदम खाली-खाली सा लगता है। पर टेंशन नहीं लेना है, stumpkibaat.com के पाठकों के लिए अच्छी खबर ये है कि ‘किंग’ अभी वनडे में गेंदबाजों की धुलाई जारी रखेंगे।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
Swastik Chikara IPL 2026: अनसोल्ड क्यों? उम्र, स्टैट्स और विराट कोहली के साथ बॉन्ड?