LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

जसप्रीत बुमराह नेट वर्थ 2026: IPL सैलरी और लग्जरी कारों का ऐसा कलेक्शन जो उड़ा देगा आपके होश!

जसप्रीत बुमराह आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में ‘खौफ’ का दूसरा नाम हैं। अहमदाबाद के एक गरीब परिवार से निकलकर दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बनने तक का उनका सफर हर उस युवा के लिए मिसाल है जो भी गेंदबाज उनके जैसे बड़े सपने देखता है।

बुमराह की नेट वर्थ आज 70-100 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुकी है, जिसमें उनकी IPL सैलरी, BCCI कॉन्ट्रैक्ट और महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट का बड़ा हाथ है। 32 साल की उम्र में भी उनकी ब्रांड वैल्यू किसी टॉप बल्लेबाज से कम नहीं है, जो उन्हें खेल के इतिहास का सबसे कीमती गेंदबाज बनाती है।

बुमराह की सफलता की कहानी उनकी मेहनत, संघर्ष और उस अनोखी गेंदबाजी शैली की है जिसने आधुनिक क्रिकेट को ही बदल कर रख दिया है।

जसप्रीत बुमराह कौन हैं?

जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण फास्ट बॉलर है, जो अपनी अनोखी गेंदबाजी और सटिक यॉर्कर के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में हुआ था। जसप्रीत बुमराह को बचपन से ही गेंदबाजी करने का शौक था, उस टाइम पर जब भी उनको खाली टाइम मिलता था तो घर पर घंटे घंटे तक प्रेक्टिस किया करते थे।

तुम्हें क्या पता था कि वही साधारण गेंदबाज एकदन दुनिया का तुमसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनकर निकलेगा। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम भारतीय टीम को ऐसी मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। जब भी टीम पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले गेंद बुमराह के हाथ थाम दी जाती है।

हर खिलाड़ी यही कहता है “I believe on Bumrah” जसप्रीत बुमराह इस आधुनिक युग के महानतम गेंदबाजों की लिस्ट भी शामिल किया है। वे आज के दौर में तीनों फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते हैं।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

Jasprit Bumrah जैसी Yorker Ball कैसे डालें? सटीक यॉर्कर डालने का गुप्त तरीका (Ultimate Guide)

बुमराह का प्रोफेशन क्या है?

बुमराह प्रोफेशन से एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज (Fast Bowler) हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) खेलते हैं। इसके अलावा, वह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, IPL में मुंबई इंडियंस के हिस्सा हैं। उन्हें भारतीय टीम में उन्हें अक्सर ‘डेथ ओवर स्पेशलिस्ट’ भी कहा जाता है, क्योंकि अंतिम ओवरों में सटीक यॉर्कर फेंकने की जो क्षमता उनके पास है वही क्षमता किसी भी दुनिया के दुसरे गेंदबाज के पास मौजूद नहीं है।

क्रिकेट करियर: शून्य से शिखर तक सफल कैसे तय किया

बुमराह का करियर 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ शुरू हुआ, जहाँ उनकी प्रतिभा को महान क्षेत्ररक्षक जॉन राइट ने पहचाना। उन्होंने 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उन्होंने बहुत कम समय में खुद को टेस्ट क्रिकेट के लिए भी तैयार किया और आज वे दुनिया के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में ICC रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। और ऐसे गेंदबाज क्रिकेट हिस्ट्री मैं बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

गुगली बॉल कैसे डालें? टेनिस बॉल से शुरू | Varun Chakravarthy Style Secret Tricks 2026 | लेग स्पिनर हिंदी 2026?

बुमराह के नाम दर्ज ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स?

  • सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट: बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
  • एक ओवर में सर्वाधिक रन (टेस्ट): दिलचस्प बात यह है कि बुमराह के नाम टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन (35 रन बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड) बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी है।
  • हैट्रिक का कीर्तिमान: वे टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं।
  • विदेशी धरती पर दबदबा: बुमराह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक ही कैलेंडर वर्ष में पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज हैं।

बुमराह के टॉप 5 स्पेल: जिन्होंने मैच का पासा पलट दिया?

  • बनाम ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न, 2018): भारत ने मेलबर्न मैदान में 443/7 रन बनाए थे, जिसमें बुमराह ने 6/33 – शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी थी।
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग, 2018): इस मैच में Sa ने 1st पारी में 286-10 (73.1 Ov) बनाये थे, वही भारत मात्र 209-10 (73.4 Ov) ऑल आउट हो गया था तब बूमराह ने 5/54 – टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाला शुरुआती स्पेल डाला था।
  • बनाम वेस्टइंडीज (किंग्सटन, 2019): बुमराह का WI के खिलाफ सबसे खतरनाक स्पेल जिसमें 6/27 उनकी यादगार टेस्ट हैट्रिक शामिल थी।
  • बनाम इंग्लैंड (ओवल, 2021): ओवल के मैदान में टीम मुश्किल परिस्थितियों में फंसी हुई थी, फिर बुमराह ने रिवर्स स्विंग का वो जादू किया जिसने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
  • बनाम पाकिस्तान (T20 वर्ल्ड कप 2024): वर्ल्ड कप मे दबाव के क्षणों में रिजवान का अहम विकेट लिया और मैच जिताऊ गेंदबाजी करी।

बुमराह की पर्सनल लाइफ और उनकी शादी?

हमेशा मैदान पर आक्रामक दिखने वाले बुमराह निजी जिंदगी में बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। उन्होंने 15 मार्च 2021 को मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी। उनका एक बेटा भी है।

जिसका नाम अंगद है। बुमराह अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ, और अपने दादाजी दलजीत बुमराह को देते हैं, जिन्होंने अकेले उनका पालन-पोषण किया और उन्हें उनके सपनों को जीने की आजादी दी।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

Shubman Gill vs The King’s Legacy: क्या ‘Prince’ वाकई बन पाएंगे अगले विराट? (Deep Analysis)

जसप्रीत बुमराह की नेट वर्थ (2026)?

2026 के आंकड़ों के अनुसार, जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति लगभग ₹70 से ₹100 करोड़ के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट सैलरी, बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन, ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके निजी निवेश (Investments) हैं। उनकी नेट वर्थ में पिछले 3 सालों में 40% की बढ़ोतरी देखी गई है।

1. BCCI सैलरी (सालाना अनुबंध)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुमराह को अपने सबसे ऊंचे ‘A+’ ग्रेड में रखा है। इस कॉन्ट्रैक्ट के अंदर उन्हें सालाना के तौर पर ₹7 करोड़ की फिक्स सैलरी मिलती है। इसके अलावा, उन्हें प्रति टेस्ट मैच 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी-20 के लिए 3 लाख रुपये की मैच फीस अलग से मिलती है।

2. IPL सैलरी और रिटेंशन

बुमराह की IPL जर्नी मुंबई इंडियंस के साथ ही शुरू हुई और आज भी जारी है। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹18 करोड़ की भारी-भरकम राशि पर रिटेन किया है। यह उनके आईपीएल करियर की अब तक की सबसे बड़ी सैलरी है।

3. ब्रांड एंडोर्समेंट

विज्ञापन की दुनिया में बुमराह एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वे ASICS, OnePlus, boAt, Dream11, और Royal Stag जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं। एक विज्ञापन शूट के लिए वे ₹1.5 से ₹2 करोड़ चार्ज करते हैं, जिससे उनकी सालाना कमाई लगभग ₹20 करोड़ के आसपास केवल एंडोर्समेंट से हो जाती है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

IPL 2026: Punjab Kings (PBKS) ने इन बड़े खिलाड़ियों को किया रिलीज? पूरी लिस्ट और चौंकाने वाले फैसले!

उनकी लग्जरी कार कलेक्शन (Car Collection)?

बुमराह को ज्यादातर हमने साधारण जिंदगी बिताते हुए देखा है, उन्हें कभी भी सोशल मीडिया पर बाकी क्रिकेटर की तरह शो ऑफ करते नहीं देखा है लेकिन फिर भी बुमराह को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके गैरेज में ये शानदार कारें शामिल हैं:

  • Mercedes-Maybach S560: कीमत ₹2.5 करोड़ से अधिक।
  • Range Rover Velar: कीमत लगभग ₹90 लाख।
  • Nissan GT-R: ₹2.1 करोड़ की स्पोर्ट्स कार।
  • Toyota Fortuner और Hyundai Verna जैसी गाड़ियां उनके दैनिक इस्तेमाल का हिस्सा हैं।

बुमराह की लक्जरी लाइफस्टाइल और उनका आलीशान घर?

बुमराह मुंबई के एक बेहद आलीशान और पॉश इलाके में स्थित बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹12 करोड़ है। इसके अलावा, अहमदाबाद में भी उनका अपना दादा परदादा का घर भी और कई कमर्शियल प्रॉपर्टीज भी मोजूद हैं। उनका लाइफस्टाइल सादगी और क्लास का एक बेहतरीन उदाहरण है।

आज का सवाल: जसप्रीत बुमराह के पास मुंबई में ₹12 करोड़ का बंगला है, फिर भी वे अपने अहमदाबाद वाले पुराने घर से जुड़े हुए हैं। क्या आपको लगता है कि यही सादगी उन्हें बाकि अन्य क्रिकेटर्स से अलग बनाती है?

A) हाँ, उनकी सादगी ही उनकी असली पहचान है।

B) नहीं, एक स्टार क्रिकेटर को लग्जरी लाइफ ही शोभा देती है।

C) अपनी राय नीचे कमेंट्स में ज़रूर लिखें!

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment