LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

ICC T20 World Cup 2026 Ticket Booking: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट हुए लाइव! जानें कीमत और बुकिंग का पूरा तरीका

भूमिका: क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह अब चरम पर है क्योंकि ICC Men’s T20 World Cup 2026 की गूँज भारत और श्रीलंका के मैदानों पर शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने निर्णायक नॉकआउट स्टेज की ओर बढ़ रहा है,

फैंस के बीच सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों को लेकर जबरदस्त हाहाकार मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर टिकटों को लेकर क्रिकेट फैंस तेजी से पोस्ट से वायरल हो रहे हैं । हर कोई जानना चाहता है, हम इसे मैदान पर कैसे देख सकते हैं आखिरकार टिकट की प्राइस कितनी है, सेमीफाइनल और फाइनल मैच कहां होने वाला है ऐसे ही प्रश्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस बार आईसीसी ने क्रिकेट फैंस को ध्यान में रखकर इस बार टिकटों की शुरुआती प्राइस मात्र ₹100 रखी गई है ताकि हर क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक मोमेंट को मैदान में देख सके। अगर आप भी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए टिकट बुक करना चाहते हो तो इसके लिए आपको जल्द से जल्द आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी टिकट को बुक करना होगा ताकि आप अपनी फेवरिट टीम को सपोर्ट कर पाए।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Sanju Samson Ban News: क्या 97 रनों की ऐतिहासिक पारी के बाद सेमीफाइनल से बाहर होंगे संजू सैमसन? जानें ICC के कड़े नियम!

टिकटों की कीमत: अब हर कोई देख पाएगा मैच

ICC ने इस बार टिकटों की कीमतों को काफी किफायती रखा है ताकि हर आम आदमी स्टेडियम में बैठकर विश्व कप का लुत्फ उठा सके। भारत में मैचों के टिकट मात्र ₹100 से शुरू हो रहे हैं, जो इसे बेहद अच्छी बात हैं। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के वेन्यू पर भी शुरुआती कीमतें काफी कम रखी गई हैं।

  • भारत में शुरुआती कीमत: भारत के कुछ वेन्यू पर टिकट मात्र ₹100 से शुरू हो रहे हैं।
  • श्रीलंका में शुरुआती कीमत: श्रीलंका के वेन्यू पर शुरुआती टिकट LKR 1000 (लगभग ₹300) के हैं।
  • नॉकआउट मुकाबलों की कीमत: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों की कीमत ₹900 से शुरू होकर प्रीमियम कैटेगरी में ₹3000 या उससे ज्यादा तक जा सकती है।

Phase 2 और नॉकआउट टिकटों का ताज़ा अपडेट

ICC ने हाल ही में 24 फरवरी 2026 को सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों की पहली बैठक जारी की थी।

  • पहला सेमीफाइनल (4 मार्च): यह मैच कोलकाता Eden Gardens में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हो सकता है, जो कि टीमों की रैंकिंग पर निर्भर करेगा।
  • दूसरा सेमीफाइनल (5 मार्च): यह ऐतिहासिक तौर भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम के 7:00 बजे खेला जाएगा।

फाइनल मुकाबला – फाइनल मुकाबला 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल मैं अपनी जगह बना ली है अब अगला मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच में होगा जो भी इस मुकाबले को जीतेगा वही टीम नरेंद्रमोदी स्टेडियम में फाइनल के लिए क्वालीफाई हो जाएगी।

मैच वेन्यू (Venue)मैच का प्रकारशुरुआती कीमत
नरेंद्र मोदी स्टेडियमफाइनल मैच₹1500 से
वानखेड़े स्टेडियमसेमीफाइनल 2 ₹900 से
ईडन गार्डन्ससेमीफाइनल 1₹900 से
अन्य ग्रुप वेन्यूलीग मैच₹100 से

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

Finn Allen Fastest T20 Century: फिन एलेन ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड!

टिकट बुकिंग कैसे करें? (नीचे Step-by-Step देखें)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकट बुक करना अब बेहद आसान है। बस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पसंदीदा मैच और स्टेडियम को चुनना है। अगर आप क्रिकेट के बहुत शौकीन हें तो आपको सही समय पर बुकिंग करना जरूरी है क्योंकि नॉकआउट मैचों की मांग बहुत ज्यादा रहती है। इसलिए सुरक्षित और कन्फर्म टिकटों के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

  • आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले tickets.t20worldcup.com पर विजिट करें।
  • प्लेटफॉर्म चयन: यह वेबसाइट आपको सीधे आधिकारिक पार्टनर BookMyShow पर ले जाएगी।
  • मैच और सीट: अपनी पसंद का नॉकआउट मुकाबला (सेमीफाइनल/फाइनल) और बजट अनुसार सीट चुनें।
  • भुगतान: ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया पूरी करें, जिसके बाद आपको ईमेल पर कंफर्मेशन मिल जाएगा।

इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…

Hardik Pandya News Today: सेमीफाइनल में इंग्लैंड की खैर नहीं! क्या हार्दिक तोड़ पाएंगे केएल राहुल का यह बड़ा रिकॉर्ड?

सावधान: रिफंड पॉलिसी का रखें ध्यान

आईसीसी (ICC) ने प्रशंसकों के हितों का ध्यान रखते हुए इस बार एक बहुत ही अच्छी ट्रांसपेरेंसी के साथ रिफंड पॉलिसी जारी की है। जिसमें आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि यदि आपने किसी ऐसे वेन्यू के लिए सेमीफाइनल या फाइनल का टिकट खरीदा है

जहाँ बाद में वेन्यू बदलाव के कारण मैच खेला नहीं जाता है, तो आपका पूरा पैसा बिना किसी कटौती के पूरा रिफंड कर दिया जाएगा। अक्सर नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू टीमों की रैंकिंग और क्वालीफिकेशन पर निर्भर करते हैं।

ऐसी स्थिति में यदि मैच का स्थान बदलता है, तो आईसीसी यह तय करेगा कि जितने भी क्रिकेट प्रशंसक हैं उनकी राशि वापस मिल जाए। और यह आईसीसी का कदम टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment