IPL 2026 को आने में बस कुछ समय बाकी रह गया है और इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार का सीजन बड़ा ही खास होने वाला है। भाई, जब आईपीएल की बात आती है, तो हम सिर्फ चौके-छक्के नहीं देखते, बल्कि ये देखते हैं कि हमारे इंदौर का कौन सा ‘छोरा’ किस टीम से खेल रहा है।
इस बार के ऑक्शन के बाद कई समीकरण बदल गए हैं। जहाँ कुछ खिलाड़ियों को नई टीमें मिली हैं, वहीं कुछ पुराने नाम अब नए अवतार में नज़र आते दिखेंगे।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार आवेश खान और वेंकटेश अय्यर जैसे धुरंधर क्या कमाल करेंगे, और कौन सी टीम खेलने वाले हैं, ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
आवेश खान: ‘इंदौर एक्सप्रेस’ अब नए रंग में नज़र आएगी
इंदौर के तेज गेंदबाज़ आवेश खान को लेकर इस बार काफी चर्चा रही है। आवेश अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जर्सी में फिर से दिखाई देंगे, जिन्हें टीम ने भारी-भरकम ₹9.75 करोड़ में वापस अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
आवेश की सबसे बड़ी खासियत उनकी गति और सटीक यॉर्कर है, जो डेथ ओवरों में बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा देती है। इंदौर के फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि आवेश अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं।
हालिया में ही कुछ घरेलू मैचों में उन्होंने विकेटों की झड़ी लगा दी है। लखनऊ की टीम में उनकी भूमिका एक स्ट्राइक बॉलर की होगी और हम इंदौरी फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस बार ‘इंदौर एक्सप्रेस’ की रफ्तार का जादू पूरे आईपीएल में देखने को मिलेगा।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत: 67 साल का इंतजार खत्म, सपने सच हुए!
वेंकटेश अय्यर: RCB में बदली किस्मत और नया रोल
इंदौर के एक और सुपरस्टार वेंकटेश अय्यर के लिए इस बार का ऑक्शन थोड़ा चौंकाने वाला रहा। सालों तक कोलकाता (KKR) के लिए खेलने के बाद, अब वेंकटेश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लाल जर्सी में नज़र आएंगे।
RCB ने उन्हें ₹7 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि उनकी कीमत पिछले साल के मुकाबले थोड़ी गिरी है, लेकिन बेंगलुरु की टीम में उनका रोल बहुत बड़ा हो सकता है। अब हमें देखना यह होगा कि वेंकटेश अय्यर किस पोजीशन पर बैटिंग करने आते हैं।
वेंकटेश अय्यर विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना उनके लिए एक बड़ा मौका है। चर्चा तो ये भी है हो रही है कि वेंकटेश को टीम में एक फिनिशर और पार्ट-टाइम बॉलर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अभी पुरी तरह कंफर्म नहीं है कि वह टीम में आलराउंडर के तौर पर खेलेंगे या या फिर प्रॉपर बेस्टमैन के तौर पर अभी यह तो टर्नामेंट चालू होने के बाद ही पता चलेगा।
इंदौर के फैंस ये देखने के लिए बेताब हैं कि क्या वेंकटेश बेंगलुरु की चिन्नास्वामी जैसी छोटी बाउंड्री पर छक्कों की बरसात कर पाएंगे। क्या इस सीजन वेंकटेश अय्यर 500+ से ज्यादा रन बना पाएंगे।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
मंगेश यादव और अक्षत रघुवंशी: इंदौर के नए करोड़पति सितारे?
भाई, इस बार आईपीएल में कुछ ऐसे नाम भी आए हैं जिन्होंने अपनी किस्मत रातों-रात बदल दी। इंदौर और मध्य प्रदेश लीग (MPL) के चमकते सितारे मंगेश यादव को RCB ने ₹5.20 करोड़ की बड़ी रकम देकर सबको चौंका दिया है।
मंगेश एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप मैं आरसीबी टीम में शामिल है। लेकिन उनकी काबिलियत पर बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने बड़ा दांव खेला है। वहीं अशोकनगर के रहने वाले हैं, लेकिन इंदौर से क्रिकेट सीखने वाले अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.20 करोड़ में खरीदा है।
अक्षत अपनी निडर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इन नए लड़कों का आईपीएल में पहुंचना ये साबित करता है कि इंदौर की क्रिकेट एकेडमियां अब सीधे आईपीएल के लिए ‘प्लेयर्स’ तैयार कर रही हैं। और यह ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है।
इस पोस्ट को भी अवश्य पढ़ें…
होलकर स्टेडियम और आईपीएल 2026 का तड़का?
इंदौर के फैंस हमेशा ये उम्मीद करते हैं कि उन्हें अपने शहर के होलकर स्टेडियम में आईपीएल के मैच देखने को मिले। हालांकि अभी आईपीएल का पूरा शेड्यूल आना बाकी है, लेकिन इंदौर के खिलाड़ियों का अपनी होम पिच पर खेलना हमेशा से रोमांचक रहा है।
होलकर की छोटी बाउंड्री और पाटा पिच पर जब आवेश खान गेंदबाज़ी करेंगे या वेंकटेश अय्यर बल्ला घुमाएंगे, तो शोर पूरे इंदौर में सुनाई देगा। इस बार कुल 7 खिलाड़ी मध्य प्रदेश से आईपीएल की अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं, जो की हमारी इंदौरी जनता के लिए गर्व की बात है।
आईपीएल का रोमांच बस शुरू होने ही वाला है! क्या आपको लगता है कि इस बार वेंकटेश अय्यर बेंगलुरु को चैंपियन बना पाएंगे? या फिर आवेश खान अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेंगे?
अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं और अपने साथी क्रिकेट फैंस के साथ इस जानकारी को शेयर करें। और हाँ, आईपीएल 2026 की हर छोटी-बड़ी खबर और इंदौर के खिलाड़ियों के ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारी साइट stumpkibaat.com को अभी बुकमार्क (Bookmark) कर लें, ताकि आप एक भी अपडेट मिस न करें!