LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

IND vs WI Quarter Final Highlights: संजू सैमसन की 97 रनों की पारी, भारत सेमीफाइनल में पहुँचा।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में 1 मार्च 2026 को जो हुआ, वो क्रिकेट इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बन गया। संजू सैमसन ने न सिर्फ एक मैच जिताया।

बल्कि अपनी करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों को पार करते हुए भारत को T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में संजू की नाबाद 97 रनों की पारी (50 गेंदें, 12 चौके, 4 छक्के) ने पूरे देश को झकझोर दिया।

ये पारी न सिर्फ भारत की सबसे बड़ी चेज़ स्कोर में से एक थी, बल्कि विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया!

Ind vs WI मैच का रोमांचक किस्सा जानिए?

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 195/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस मैच में रॉस्टन चेज़ 40 रन और जेसन होल्डर 37* रन का योगदान दिया, उन्होंने आखिरी कुछ ओवरों में धमाल मचाया दिया था।

लेकिन भारत के गेंदबाज़ों ने, खासकर जसप्रीत बुमराह 4 ओवर मे 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए, यही कारण था कि उन्हें कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

भारतीय टीम के लिए 196 रन का टारगेट चेज़ करना आसान नहीं था। भारत की शुरुआत खराब रही अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए। उस समय स्कोर मात्र 41/2 था।

लेकिन तब संजू सैमसन मैदान पर उतरे। ओपनर के तौर पर खेलते हुए उन्होंने कमाल की समझदारी दिखाई। अंत तक मैदान पर टिके रहे, और कोई रिस्की शॉट नहीं खेला, बस क्लासिकल टाइमिंग और प्लेसमेंट के साथ बैटिंग करते रहे।

  • संजू सैमसंग ने पहले 26 गेंदों में ही फिफ्टी ठोक दी 13 पारियों में उनकी पहली फिफ्टी थी।
  • तिलक वर्मा और संजू सैमसंग के साथ 27 रन की पार्टनरशिप ने मैच को संभाला।
  • संजू सैमसन आखिरी ओवरों तक प्रेशर में भी शांत स्वभाव के साथ बैटिंग कर रहे थे।
  • उन्होंने लास्ट की 50वीं गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से छक्का मारकर मैच खत्म किया –और भारत 199/5 पर 5 विकेट से जीत गया और इस मैच में 4 गेंदें बाकी थी।

संजू ने मैच खत्म होने पर घुटनों पर बैठकर आसमान की ओर देखा, दिल पर हाथ रखा और भावुक हो गए। पोस्ट-मैच में कहा, “ये मेरी जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। मैंने विराट भैया और रोहित भैया की 50-100 पारियां देखी हैं, उसी से सीखा कि चेज़ कैसे प्लान करें।

रवी शास्त्री ने कहा: “संजू की शॉट सिलेक्शन शानदार थी ये मैच उनके करियर के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है! भारतीय टीम के हैड कोच गौतम गंभीर ने भी टीम को क्रेडिट दिया और संजू सैमसंग पर अपना भरोसा जाहिर किया।

इस पोस्ट को भी पड़े…

T20 World Cup 2026 India Semifinal Qualification Scenarios: भारत कैसे पहुँचेगा सेमीफाइनल में? जानें पूरा गणित

संजू सैमसन की 50 गेंदों में 97* रनों की ‘विराट’ पारी?

संजू ने पहली गेंद से ही मन बना लिया था कि आज कोई भी रिस्की शॉट नहीं खेलना है। बस गैंद मेरे पाले में आएंगी तभी मैं उसको अटैक करूंगा वरना मैं गेंद को छोड़ दूंगा। आज उसकी बैटिंग में कोई अनावश्यक रिस्क नहीं।

आज उन्होंने परफेक्ट टाइमिंग और और क्लास के साथ बैटिंग करी है। आज गेंद को सटीक जगहों पर भेजने का काम किया है उन्होंने मात्र 26 गेंदों में ही उन्होंने फिफ्टी जड़ दी 13 पारियों के सूखे के बाद उनकी पहली फिफ्टी थी।

इस मैच में संजू नाबाद रहे, उन्होंने इस पारी में 50 गेंदों में 97* रकी विराट पारी खेल। जिसमें 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से कुल 16 बाउंड्री मोजूद थी। T20 विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज़ और से एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री बनाने का नया रिकॉर्ड संजू सैमसंग के नाम हो गया है।

उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर उन्होंने मैच को संभाला, सुर्यकुमार यादव के साथ मिडिल ओवर्स में रन रेट इस तरहअपने कंट्रोल में रखा। आखिरी के 10 ओवरों में जब प्रेशर पढ़ने लगा था।

तब भी संजू सैमसंग बिल्कुल कूल स्वभाव के साथ बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने मैच में कोई पैनिक नहीं दिखाई, बस एक के बाद एक परफेक्ट शॉट्स खेलते हुए भारत टीम के लिए बैटिंग करते गए अंत में भारत की जीत हुई।

इस पोस्ट को भी पड़े…

Virat Kohli जैसा Perfect Cover Drive कैसे लगाएं? जानें ‘Cover Drive King’ की गुप्त तकनीक!

भारतीय फैंस का कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान मे जीत का जश्न ?

पूरे कोलकाता स्टेडियम में एक पल के लिए तो सन्नाटा सा छा गया था, फिर तालियों की ऐसी गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंजने लगा। संजू सैमसन अपने घुटनों पर बैठ गए, और आसमान की ओर देखने लगे, उन्होंने अपने दिल पर हाथ रखा और उनकी आंखों आंसू खुशी के बहने लगे।

उन्होंने पोस्ट-मैच में भावुक होकर उन्होंने कहा था कि, “ये मेरी जिंदगी का सबसे खास दिनों में से एक है। मैंने विराट भैया और रोहित भैया की 50-100 पारियां देखी हैं, उसी से सीखा कि ऐसे चेज़ कैसे प्लान करें। टीम मैनेजमेंट ने मुझ पर भरोसा रखा, मैं बस उन्हें निराश नहीं करना चाहता था।

West Indies vs Italy Match Prediction Hindi: पूरी मैच प्रिव्यू और Pitch Report – कौन जीतेगा आज 2026?

अब आगे का महासंग्राम!

अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भीड़ता हुआ नजर आएगा। यह मैच 5 मार्च 2026 को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, के शाम 7 बजे खेला जाएगा।

लेकिन इस बार घरेलू मैदान, संजू की आग और 1.4 अरब का सपना! क्या संजू फिर धमाल मचाएंगे? क्या भारत फाइनल में पहुंचेगा?

कमेंट में बताओ – संजू की ये 97* रन की विराट पारी आपको कैसी लगी, ये पूरी तरह ‘संजू स्पेशल’ का नया दौर है? शेयर करो अगर संजू का ये कमबैक आपको पसंद आया।

? इस मैच से अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल

1. संजू सैमसन ने मैच में कितने रन बनाए और कितनी गेंदों में?

संजू ने नाबाद 97 रन बनाए, सिर्फ 50 गेंदों पर। 12 चौके और 4 छक्के लगाकर इस पारी को जीत में बदल दिया, और T20 विश्व कप में भारतीय की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड भी बनाया।

2. ये मैच भारत vs वेस्टइंडीज का क्या नतीजा निकला और क्यों महत्वपूर्ण था?

भारत ने इस मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की, 196 रन का विशाल स्कोर मात्र 19.2 ओवर में चेज कर दिया। यह सुपर 8 का निर्णायक मैच था, इस जीत से भारत सेमीफाइनल पहुंचा और अब वेस्टइंडीज पूरी तरह बाहर हों गया।

3. संजू सैमसन को टूर्नामेंट में पहले क्यों बाहर किया गया था और कमबैक कैसे हुआ?

साउथ अफ्रीका हार के बाद टीम से बाहर किए गए थे। फिर मैनेजमेंट ने भरोसा रखकर टीम में वापस बुलाया, उन्होंने प्रेशर मैच में कमाल किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

4. संजू सैमसन की इस पारी ने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े?

विराट के 82* को पीछे छोड़ दिया और T20 विश्व कप के चेज़ में भारतीय बल्लेबाज की और से का सबसे बड़ा स्कोर बना।

5. अब भारत का अगला मैच कब और किसके खिलाफ है?

भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। मैच 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे मुकाबलाखला जाएगा।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment