इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर सीजन के साथ क्रिकेट का रोमांच बढ़ता जा रहा है, लेकिन 2026 का सीजन कुछ ऐसे बदलाव लेकर आ रहा है जो कहीं बल्लेबाजों की किस्मत बदल सकते हैं।
हाल ही में मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) और BCCI के बीच हुई चर्चाओं के बाद बैट के आकार और बनावट को लेकर कुछ नए नियम तय किए गए हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि मैदान में सिर्फ छक्के मारना ही काफी है, तो ठहरिए! अब अंपायर की कड़ी निगरानी खिलाड़ियों के बल्ले पर भी होगी।
क्रिकेट में क्यों ज़रूरी पड़े नए नियम?
पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि बल्लेबाज़ बहुत ही ‘असामान्य’ मोटाई वाले बल्ले का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे गेंद और बल्ले के बीच का संतुलन बिगड़ रहा था। इससे गेंदबाजों पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया था क्योंकि बल्लेबाज तेजी से आई बोलिंग को थोड़ा सा भी बल्ले का Edge लग जाता है तो बॉल सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर चली जाती है और चौका या छक्का हो जाता है।
इसी को ध्यान में रखकर गेंदबाजों के लिए खेल में कुछ नए नियम बनाए गए जिससे गेंदबाज पर भी ज्यादा दबाव न पड़े। अब IPL 2026 में भी मैच में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अंपायरों को मैच के दौरान ‘बैट गेज’ (Bat Gauge) से बल्ले की जांच करने का अधिकार दिया गया है।
IPL 2026 बैट के नए तय नियम: आखिर क्यों बनाए गए?
अगर कोई भी क्रिकेटर्स का बल्ला इन पैमानों पर खरा नहीं उतरता, तो उसे तुरंत ‘Illegal’ घोषित कर दिया जाएगा क्या कुछ टाइम के लिए बैन किया जा सकता है। इसीलिए मैच स्टार्ट ने से पहले हर बल्लेबाज के बेटे के अलग-अलग पेमाने पर मापा जाता है।
- चौड़ाई (Width): बल्ले की अधिकतम चौड़ाई 4.25 इंच (10.8 cm) से ज्यादा नहीं हो सकती।
- गहराई/मोटाई (Depth): बल्ले के बीच के हिस्से की मोटाई 2.64 इंच (6.7 cm) तक सीमित कर दी गई है।
- किनारे (Edges): बल्ले के किनारों की मोटाई 1.56 इंच (4.0 cm) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कुल लंबाई (Length): हैंडल के साथ बल्ले की कुल लंबाई 38 इंच (96.52 cm) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
लेमिनेटेड बैट्स (Laminated Bats) की एंट्री? इसका असर क्या होगा बल्लेबाजों पर?
MCC कि तरफ से 2026 में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। MCC ने पहली बार टाइप-डी (Type D) यानी लेमिनेटेड लकड़ी के टुकड़ों से बने बल्लों को भी मान्यता दी है, ताकि भविष्य में अच्छे बैट कम दाम में मिल सकें।
हालांकि, IPL जैसे हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में अभी भी प्रोफेशनल खिलाड़ी ‘सिंगल पीस’ यानी इंग्लिश विलो (English Willow) को ही प्राथमिकता देंगे, लेकिन नियमों में ढील के कारण भविष्य के लिए दरवाज़े खोल दिए हैं।
क्या कोहली और रोहित के बल्ले बदल जाएंगे?
खिलाड़ियों के बीच डर है कि क्या उनके पुराने पसंदीदा बल्ले अब बेकार हो जाएंगे? हकीकत यह कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी पहले से ही नियम के अंदर के बैट का इस्तेमाल करते हैं।
खतरा किसे है? खतरा उन ‘पावर हिटर्स’ को है जो सिर्फ बैट की मोटाई के दम पर हर बॉल पर चौंके या छक्के मारते हैं। अब उन्ही बल्लेबाजों को अपनी टाइमिंग और स्किल पर ज़्यादा मेहनत करनी होगी। तभी जाकर क्रिकेट में ज्यादा समय तक टिक पाएंगे।
Also Read….
Best Kashmir Willow Bat vs English Willow: (₹1000 – ₹2000) in 2026 ‘असली’ शेर बैट कैसे चुनें
Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?
Cricket Bat Handle Loose Problem Solution: ₹20 में बैट की झनझनाहट खत्म करने का देसी तरीका?
निष्कर्ष:
ये नए नियम किसी भी बल्लेबाज की पाबंदी के लिए नहीं बनाए जा रहे हैं, बल्कि यह बल्लेबाजों के लिए सुनिश्चित करने का एक तरीका हैं कि क्रिकेट का खेल सिर्फ ‘पावर-हिटिंग’ ही न रह जाए, बल्कि उसमें बल्लेबाज़ की तकनीक और कौशल (Skill) का भी उतना ही महत्व हो।
stumpkibaat.com पर हमारा मानना है कि एक असली खिलाड़ी वही है जो नियमों के दायरे में रहकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाए।
? अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या पुराने बल्ले अब बेकार हो जाएंगे?
नहीं, अगर आपका पुराना बल्ला ऊपर दिए गए नियम (Dimensions) के अंदर है, तो वह पूरी तरह वैध माना जायेगा।
2. क्या अंपायर मैच के बीच में बल्ला चेक कर सकते हैं?
हाँ, अंपायरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बल्लेबाजों के क्रीज पर आते ही या बल्ला बदलते समय उसकी जांच कर सकते हैं।
3. क्या लेमिनेटेड बैट से छक्के मारना आसान होगा?
MCC की रिसर्च के अनुसार, लेमिनेटेड से बने बैट से प्रदर्शन करने में कोई बड़ा अंतर नहीं आता। यह नियम मुख्य रूप से बल्ले की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए लाया गया है।
बैट नियमों को लेकर आपका क्या सोचना है? क्या इससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी? नीचे कमेंट में बताएं और stumpkibaat.com के साथ जुड़े रहें!