LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत: 67 साल का इंतजार खत्म, सपने सच हुए!

2 मार्च 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 की चकाचौंध में सबकी नजरें बड़े मैचों पर टिकी हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर ने 28 फरवरी 2026 को हब्बली में 8 बार के चैंपियन टीम कर्नाटका को हराकर रणजी ट्रॉफी 2025-26 जीत ली।

ये उनकी 67 साल के इंतजार के बाद रणजी हिस्ट्री में पहली जीत है। उन्होंने 1949-50 से खेलते हुए 346 मैचों में आखिरकार ट्रॉफी हाथ लगी। ये सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि जज्बे, संघर्ष और क्षेत्रीय गौरव की कहानी है। पहले मैच ड्रॉ रहा,

लेकिन पहले इनिंग्स में 291 रनों की लीड ने इतिहास रच दिया। PM मोदी, CM ओमार अब्दुल्ला, अनुपम खेर जैसे लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं – सोशल मीडिया पर Valley में हीलिंग और क्रिकेट से सपने ट्रेंड कर रहे हैं।

भोपाल जैसे शहरों में भी युवा क्रिकेटर्स के लिए ये बड़ा इंस्पिरेशन है, क्योंकि J&K ने MP को क्वार्टरफाइनल में हराया था!

फाइनल का रोमांचक सफर: पहले इनिंग्स लीड से चैंपियन बने?

J&K टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 584 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में शुभम पुंडीर की 121 रनों की शानदार सेंचुरी, और यावर हसन 88, कप्तान पैरास डोगरा 70 ने कप्तानी पारी खेली से टीम का पहाड़ जैसा स्कोर 584 रनो बनाने में सक्षम रही।

दूसरीऔर कर्नाटक टीम की पहली इनिंग्स मात्र 293 पर सिमट गई, इस मैच में मयंक अग्रवाल की 160 रन बनाने के बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। J&K टीम की और Auqib Nabi ने 5-54 लेकर मैच पलट दिया।

दूसरी इनिंग्स में J&K ने 342/4 डिक्लेयर किया इसमें क़मरान इकबाल ने नाबाद 160* रन और साहिल लोत्रा ने नाबाद 101* की क्लासिकल पारी खेली।

जिसके कारण J&K की कुल लीड 633 रन की हों गई थी! Auqib Nabi ने पूरे सीजन में 60 विकेट्स के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

संजू सैमसन का ‘विराट’ धमाका: 50 गेंदों में 97 रन, भारत सेमीफाइनल में!

टीम के हीरो: Auqib Nabi से लेकर पैरास डोगरा तक जश्न में?

Auqib Nabi ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया। मुंबई, दिल्ली, बंगाल जैसे बड़े टीमों को हराने में उनकी पेस बोलिंग निर्णायक साबित रही। Dinesh Karthik ने X पर लिखा: “Do it the Auqib Nabi way!” कप्तान पैरास डोगरा (41 साल) ने 24 साल के बाद ये सपना पूरा किया।

कोच अजय शर्मा की स्ट्रैटेजी और टीम का जज्बा कमाल का था। इस ट्रॉफी की जीत में सभी खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा इसी के बलबूते पर J&K टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती। और अपने स्टेट का नाम रोशन किया।

सोशल मीडिया पर जश्न: रॉ इमोशंस और वायरल सेलिब्रेशन?

X और Instagram पर #RanjiTrophy2026 ट्रेंड कर रहा है। J&K टीम के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं, हाई-फाइव्स, आंसू और खुशी के वीडियोज जैसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ लिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं, फैंस भी कंफेटी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं लोग “क्रिकेट से हीलिंग” पोस्ट-आर्टिकल 370 का असर कह रहे हैं।

Sachin Tendulkar, Harsha Bhogle जैसे लेजेंड्स ने तारीफ की। जम्मू कश्मीर के CM ने टीम को लगभग ₹2 करोड़ इनाम दिया।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

T20 World Cup 2021 India Squad: चयन विवाद से लेकर धोनी की मेंटरशिप तक की पूरी कहानी | Stump Ki Baat

भोपाल से कनेक्ट: ग्रासरूट क्रिकेट में नई उम्मीद?

भोपाल में युवा क्रिकेटर्स के लिए ये जीत मोटिवेशन से कम नहीं है। J&K ने मध्य प्रदेश टीम को क्वार्टरफाइनल में हराया । छोटे राज्य की टीम भी अब बड़े राज्यों की टीम को हरा सकते हैं।

ये खिलाड़ियों की जीत दिखाती है कि टैलेंट और मेहनत के दम पर कुछ भी संभव है। लेकिन भारतीय मीडिया WC पर फोकस्ड है, लेकिन J&K की ये कहानी सोशल मीडिया पर दिल जीत रही है। क्या ये फ्यूचर नये स्टार्स लाएगी?

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

IND vs PAK T20 World Cup Highlights 2026: पूरा मैच हाइलाइट्स और स्कोरकार्ड (JioHotstar पर स्ट्रीम हुआ मुकाबला)

निष्कर्ष

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कर्नाटक को हराकर पहली बार चैंपियन बने Auqib Nabi के 60 विकेट्स और टीम के जज्बे से। फैंस के सोशल मीडिया पर उड़ते कन्फेटी और चमकती ट्रॉफी के वीडियोज वायरल हैं।

Valley में क्रिकेट अब उम्मीद बन गया है। भोपाल के युवाओं के लिए ये बड़ा मोटिवेशन है अब छोटे राज्य भी बड़े सपने देख सकते हैं। T20 WC 2026 के बीच ये छिपी क्रांति है। J&K चैंपियन के लिए ये सिर्फ छोटी सी शुरुआत है।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment