LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

INDW vs AUSW 1st T20 Highlights: 21 रन से DLS जीत, अरुंधति रेड्डी का 4/22 का धमाकेदार स्‍पे᠎ल 2026?

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, Indw vs Ausw 1st T20 Highlights :15 फरवरी 2026: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज में पहले ही मुकाबला शानदार तरीके से जीता इस मैच में बारिश के प्रभाव के कारण पूरा मैच हो नहीं पाया।

सिर्फ 5.1 ओवर में ही अचानक बारिश तेज आ गई जिसके कारण मैच कुछ टाइम के लिए रुक गया। लेकिन लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा।

जिससे अंपायर ने मैचों के DLS Method के through करवाने का सोचा। इस आर्टिकल में हम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वूमेन’एस टीम की कुछ अनोखे शॉट और अनोखे रिकॉर्ड के बारे में जानेंगे।

Table of Contents

Indw vs Ausw के मैच में खास क्या था?

इस मैच में अरुंधति रेड्डी ने अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी के साथ 4 Over में 22 रन कर 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम करें। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रही है। जब से टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीता है।

तबसे एक ही लई में बैटिंग कर रही है जिससे विरोधी टीम के लिए भारत को हराना इतना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम ने मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 2-0 पॉइंट्स की बढ़त ले ली।

ये जीत ऐतिहासिक दृष्टि से इंडियन वुमन टीम के लिए बहुत बड़ी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे मजबूत टीम है, लेकिन फिर भी इंडिया ने बल्ले और बोलिंग से विरोधी टीम को बताया कि अब उन्हें टक्कर देने के लिए तैयार है।

सिडनी मैदान में भारतीय गेंदबाजों का कहर?

भारतीय गेंदबाजों का कहर इंडिया ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनाव किया, भारतीय गदबाजों नेऔर अपनी आक्रामक गेंदबाजी के दम पर ये मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। और भारतीय कप्तान हरप्रीत कौर का पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ।

Indw vs Ausw 1st T20 Highlights

ऑस्ट्रेलिया टीमक तरफ से Georgia Wareham ने 30 रन और Phoebe Litchfield 26 ने कुछ अच्छे शॉट खेल कर 56 रन जोड़े, लेकिन मिडिल ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह दबाव बना लिया।

जिसके कारण वह अपने टीम को जीत नहीं दिलपाऐ। इस मैच में अरुंधति रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी की – उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट भी झटके।

रेणुका सिंह ठाकुर ने अपनी तिकड़म गेंदबाजी से शुरुआती 2 विकेट) झटके।, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 18 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट कर दिया।

भारतीय गेंदबाज़ों के आगे ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी हुई फेल?

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए (19 गेंदों में), लेकिन वहीं दूसरी और देखें तो बाकी के बल्लेबाज ने कोई खास स्कोर नहीं कर पाए।

एलिसे पेरी भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाई और मात्र 20 रन ही बना सकी। जिससे ऑस्ट्रेलिया टीम को हर का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया टीम ने आखिरी के 8 विकेट सिर्फ 65 रनों पर गिरा दिये।

Indw vs Ausw 1st T20 Highlights

अरुंधति रेड्डी ने हर ओवर में विकेट लेकर मैच पलट दिया – उनकी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइनअप को पूरी तरह धराशाई कर दिया। ये परफॉर्मेंस अरुंधति रेड्डी के करियर का बेस्ट प्रदर्शन था। इसके बाद प्लेयर ऑफ द मैच भी उन्हें मिला।

भारत की चेजिंग – शफाली वर्मा की आक्रामक शुरुआत 133 रनों का टारगेट चेज करने उतरी भारत की शुरुआत तेज रही। जिसमे शफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाए। स्मृति मंधाना 16* रन पर नाबाद रहीं,

जबकि जेमिमाह रॉड्रिग्स 9* पर थीं। सिर्फ 5.1 ओवर में टीम 50/1 तक पहुंच गई – DLS के हिसाब से इंडिया 21 रन आगे थी (टारगेट 30 रन का था, और इंडिया 50 पर थी)।

सोफी मोलिन्यूक्स अपने गेंदबाजी के बदौलत सिर्फ 1 विकेट निकल सकी, इसके चलते तेज बारिश ने सब कुछ रोक दिया। जिसके कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका, और इंडिया को 21 रनों की DLS जीत मिली।

मैच के मुख्य हाइलाइट्स (स्कोरकार्ड और की मोमेंट्स):

  • इंडिया वुमन: 50/1 (5.1 ओवर) – शफाली वर्मा 21, स्मृति मंधाना 16*।
  • रिजल्ट: इंडिया वुमन ने 21 रनों से जीत (DLS मेथड)।
  • प्लेयर ऑफ द मैच: अरुंधति रेड्डी (4/22)।
  • की मोमेंट्स: अरुंधति का 4 विकेट स्पेल – ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर को तोड़ा। शफाली की तेज शुरुआत – DLS पर इंडिया आगे। बारिश ने मैच खत्म किया, लेकिन इंडिया का दबदबा साफ दिखा।

इस जीत के पीछे क्या रही भारत की असली रणनीति?

ऑस्ट्रेलिया वुमन क्रिकेट टीम अपनी खतरनाक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के के लिए जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया टीम लंबे समय से नंबर 1 रही है, लेकिन इंडियन टीम ने हाल के ODI वर्ल्ड कप जीतने के बाद फॉर्म बरकरार रखा है। और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज क्लीन स्वीप के बाद ये जीत के साथ मैदान पर उतरी थी।

Indw vs Ausw 1st T20 Highlights

हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा कि हमारी टीम पॉजिटिव माइंडसेट से खेल रही है, और हमे गेंदबाजी-बल्लेबाजी दोनों में बैलेंस दिखा। WPL 2026 के बाद प्लेयर्स फुल फॉर्म में हैं – अरुंधति जैसी युवा गेंदबाजी से लगातार विरोधी टीम के डंडे उखड़ रही है।

भारत सीरीज में अब 1-0 से आगे है। अब अगला मैच 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल के मैदान में होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया को कमबैक के लिए कमाल करना होगा, लेकिन इंडिया जिस मोमेंटम के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रही है ऑस्ट्रेलिया के लिए और भी मुसीबत बढ़ा सकता है। अगर अगला मैच भी जीत जाती है, तो सीरीज लगभग पक्की।

निष्कर्ष (Conclusion)

भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में बारिश प्रभावित होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और DLS मेथड से 21 रनों की जीत दर्ज की। यह जीत सिर्फ 2 पॉइंट्स की नहीं है, बल्कि कई मायनों में ऐतिहासिक और मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत बड़ी है

सीरीज अब 1-0 से भारत के नाम है (मल्टी-फॉर्मेट पॉइंट्स में 2-0)। यह जीत टीम के आत्मविश्वास को आसमान पर पहुंचा देगी।ऑस्ट्रेलिया के लिए यह झटका है – नई कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स को अगले मैच में टीम को जल्दी संभालना होगा।

कुल मिलाकर भारत इस समय फॉर्म, बैलेंस और कॉन्फिडेंस में ऑस्ट्रेलिया से आगे नजर आ रहा है। अगर अगला मैच भी जीत लिया तो सीरीज पूरी तरह लगभग भारत के हाथ में होगी। अभी भारतीय महिला क्रिकेट का सुनहरा दौर चल रहा है – ट्रॉफी की दावेदारी बहुत मजबूत हो गई है।

Also Read….

FAQS – Indw vs Ausw 1st T20 Highlights के पूछे जाने वाले प्रश्न?

Q1. इस मैच में बारिश सबसे बड़ा हीरो या विलेन थी?

हीरो! भारत 5.1 ओवर में 50/1 पर था और DLS के हिसाब से 21 रन आगे। अगर बारिश न होती तो ऑस्ट्रेलिया को चेज करने का मौका मिलता और मैच और रोमांचक हो सकता था। बारिश ने भारत की बढ़त को सील कर दिया।

Q2. अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के किस बल्लेबाज को सबसे ज्यादा परेशान किया?

जॉर्जिया वेयरहम और एलिसे पेरी को – दोनों ही मिडिल ऑर्डर की मुख्य उम्मीद थीं, लेकिन अरुंधति ने उन्हें जल्दी-जल्दी आउट करके ऑस्ट्रेलिया का रन रेट तोड़ दिया।

Q3. भारत की चेजिंग सिर्फ 5.1 ओवर में खत्म हुई – क्या यह सबसे तेज DLS जीतों में से एक है?

हाँ, हाल के टी20I में इतनी कम ओवरों में DLS जीत बहुत कम देखने को मिलती है। शफाली की आक्रामकता ने DLS कैलकुलेशन में भारत को बहुत आगे रखा।

Q4. ऑस्ट्रेलिया की नई कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स पर क्या दबाव बढ़ गया है?

मैच में हार जीत हमेशा से लगी रहती है, पहला मैच हारने के बाद सीरीज में वापसी के लिए उन्हें अगले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाना होगा। अगर 0-2 हो गया तो टीम का मनोबल टूट सकता है।

Q5. इस मैच में भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या दिखी?

भारतीय गेंदबाजी की गहराई। भारतीय टीम कोई एक गेंदबाज पर निर्भर नहीं रहे – अरुंधति के अलावा रेणुका, क्रांति गॉड ने भी विकेट लिए। यह बैलेंस ऑस्ट्रेलिया को परेशान करने वाला था।

Q6. शफाली वर्मा की पारी छोटी थी, लेकिन क्यों इतनी महत्वपूर्ण थी?

क्योंकि सिर्फ 21 रन ने DLS टारगेट को बहुत ऊपर कर दिया। अगर शफाली आउट न होतीं तो भारत और ज्यादा आगे होता। उनकी आक्रामक शुरुआत ने मैच को जल्दी खत्म करवा दिया।

Q7. अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया क्या बदलाव कर सकती है?

यह पूरी तरह उनके मैनेजमेंट और सपोर्टिंग कोच पर निर्भर करता है ,अगर वो बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव, या ओपनिंग और स्पिन गेंदबाजी में बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लेकिन भारत का मोमेंटम अभी बहुत मजबूत है।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें: