LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: शुभमन गिल ने मारी बाजी, MP के यशवर्धन ने भी किया नाम रोशन! देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार दोस्तों, क्रिकेट के दीवानों का आपके अपने ठिकाने StumpKiBaat पर स्वागत है। भाई साहब, कल रात दिल्ली में जो नज़ारा था, उसे देखकर तो ऐसा लगा कि सारा क्रिकेट जगत एक ही छत के नीचे आ गया है।

बीसीसीआई (BCCI) ने कल ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन किया और सच मानिए, यह सिर्फ अवॉर्ड फंक्शन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के जुनून का जश्न था। क्योंकि भारतीय टीम ने अभी-अभी t20 वर्ल्ड कप जीता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि कल रात किसने बाजी मारी और आपके पसंदीदा खिलाड़ी को क्या मिला, तो चाय का कप हाथ में लीजिए और यह लेख पूरा पढ़िए। इस लेख में आपको आपके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में A to Z जानकारी मिलने वाली है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Bumrah vs Starc 2026: ₹18 करोड़ बनाम ₹25 करोड़! क्या स्टार्क की रफ़्तार बुमराह की चतुराई के आगे फीकी पड़ जाएगी?

शुभमन गिल का ‘प्रिंस’ से ‘किंग’ तक का सफर?

कल की रात पूरी तरह से शुभमन गिल के नाम रही। उन्हें पुरुषों में ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर’ यानी कि प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया। भाई, जिस तरह से गिल ने पिछले सीजन में रनों का अंबार लगाया था, यह अवॉर्ड तो उनकी झोली में आना ही था। अक्सर लोग उन्हें मैदान में ‘प्रिंस’ कहते हैं, लेकिन कल की ट्रॉफी ने साबित कर दिया कि वह भारतीय बल्लेबाजी के नए ‘किंग’ बनने की राह पर हैं।

स्मृति मंधाना: रिकॉर्ड्स की रानी?

भारतीय महिलाओं क्रिकेट की बात करें तो स्मृति मंधाना का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने 5वीं बार ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। जितनी नजाकत के साथ मैदान में बल्लेबाजी करती है, और उतना ही सादगी भरा उनका व्यक्तित्व भी है। स्मृति ने कल फिर साबित किया कि वह सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक क्यों हैं।

इंदौर और एमपी का सीना फिर एक बार हुआ चौड़ा!

अवॉर्ड्स तो दिल्ली में मिल रहे थे, लेकिन उन अवॉर्ड्स की गूँज हमारे इंदौर और मध्य प्रदेश (MP) तक सुनाई दे रही थी। हमारे मध्य प्रदेश से हषर्वर्धन सिंह चौहान (MP) को विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए सम्मानित किया गया।

जब अपने प्रदेश का कोई युवा खिलाड़ी इतने बड़े मंच पर बीसीसीआई के दिग्गजों के हाथ से अवॉर्ड लेता है, तो कलेजा गर्व से भर जाता है। यशवर्धन की यह कामयाबी साबित करती है कि एमपी में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Jasprit Bumrah IPL Price 2026: आखिर जस्सी क्यों बने मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, रिटेंशन प्राइस ने सबको चौंकाया!

जब ‘द वॉल’ और ‘बिन्नी’ एक साथ दिखे

इस समारोह के दौरान हमें एक सबसे भावुक पल देखने को भी मिला, जब राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को ‘कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया गया। साथ ही महिला क्रिकेट की आइकन कहीं जाने वाली मिताली राज को भी इस सम्मान से नवाजा गया। इन दिग्गजों ने भारतीय क्रिकेट को उस समय संभाला जब हमें इनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी। द्रविड़ की सादगी कल भी वैसी ही थी जैसी उनके खेल के दिनों में हुआ करती थी।

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी लिस्ट

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इस समारोह में शुभमन गिल को पुरुषों में और स्मृति मंधाना को महिलाओं में ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर’ चुना गया है। नीचे दी गई BCCI Naman Awards 2026 Full Winners List में सभी श्रेणियों के विजेताओं की विस्तृत जानकारी दी गई है।

कैटेगरीविजेता का नाम
सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (पुरुष) शुभमन गिल
सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (महिला)स्मृति मंधाना
लाइफटाइम अचीवमेंट (पुरुष) राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी
लाइफटाइम अचीवमेंट (महिला)मिताली राज
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष)हर्षित राणा
बेस्ट टेस्ट विकेट टेकररविचंद्रन अश्विन
रणजी ट्रॉफी बेस्ट ऑल-राउंडरराउंडर हर्ष दुबे (विदर्भ)

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

IPL 2026: Punjab Kings (PBKS) ने इन बड़े खिलाड़ियों को किया रिलीज? पूरी लिस्ट और चौंकाने वाले फैसले!

वर्ल्ड कप विजेता टीमों का ‘रॉयल’ तरीके से स्वागत ?

भारतवासियों के लिए कल का इवेंट इसलिए भी खास था क्योंकि बीसीसीआई ने उन 5 भारतीय टीमों को सम्मानित किया जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा बार आईसीसी (ICC) ट्रॉफी का खिताब जीता हैं। भारत ने लगातार पिछले तीन सालों में पांच आईसीसी टूर्नामेंट में चार में जीत हासिल की है, इनमें से 2024 का t20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2025 और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की जीत ने देश को जो खुशी दी, उसे कल फिर से याद किया गया। जब सारी टीमें मंच पर एक साथ आईं, तो हॉल ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूँज उठा।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

IPL 2026 Mega Auction: धोनी, कोहली और रोहित पर बड़ी अपडेट; क्या टूटेगा सचिन का 100 शतकों का महा-रिकॉर्ड?

क्या ये अवॉर्ड्स प्लेयर्स कि किस्मत बदलेंगे या नहीं?

दोस्तों, किसी भी प्लेयर्स को अवॉर्ड मिलना सिर्फ एक मेडल मिलना नहीं है, यह हर एक प्लेयर्स की अपने देश के प्रति जिम्मेदारी होती है। और इस जिम्मेदारी को हमारे युवा क्रिकेट टीम मे जैसे शुभमन गिल और स्मृति मंधाना जैसे खिलाड़ी यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। और वे आने वाले वनडे वर्ल्ड कप में फिर एक बार भारत का झंडा ऊँचा करते हुए दिखाई देंगे। और यशवर्धन जैसे युवाओं के लिए यह सिर्फ शुरुआत है।

StumpKiBaat की राय: अगर आप भी इंदौर या एमपी से हैं, तो यशवर्धन की इस कामयाबी के लिए कमेंट्स में ‘बधाई’ ज़रूर लिखें। और हाँ, इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो खुद को क्रिकेट का ‘कीड़ा’ समझते हैं!

क्रिकेट की ऐसी ही ताज़ा खबरों और ‘इंदौर स्पेशल’ अपडेट्स के लिए StumpKiBaat.com को अपने ब्राउज़र में बुकमार्क (Ctrl+D) ज़रूर करें, ताकि कोई भी जरूरी अपडेट मिस न हो!

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment