LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

IPL 2026 Mega Auction: धोनी, कोहली और रोहित पर बड़ी अपडेट; क्या टूटेगा सचिन का 100 शतकों का महा-रिकॉर्ड?

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वर्ष 2026 एक मोड़ साबित होने वाला है, जहाँ क्रिकेट के तीन सबसे बड़े महानायक महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। एक ओर जहाँ आईपीएल 2026 का मेगा ऑक्शन फ्रैंचाइजी लगातार नए प्लेयर्स को रिटर्न कर रही है।

वहीं दूसरी और क्रिकेट फैंस यह उम्मीद जाता रहे हैं कि क्या धोनी का यह लास्ट सीजन है, क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के सो शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे, क्या रोहित शर्मा 2026 मुंबई इंडियन की और से कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसी अटकलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है हर क्रिकेट फैंस इस पर अपनी राय दे रहा है।

इसी बीच, आईपीएल की नीलामी तालिका पर धोनी की रिटेंशन रणनीति और रोहित शर्मा की नई भूमिका को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ है, उसने सोशल मीडिया से लेकर खेल के गलियारों तक एक नई बहस छेड़ दी है।

यह केवल एक टूर्नामेंट या रिकॉर्ड की बात नहीं है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के उस गौरवशाली युग का विश्लेषण है जो आने वाले समय में खेल की दिशा और दशा दोनों तय करेगा।

MS धोनी: क्या चेन्नई के ‘थाला’ का यह आखिरी दांव होगा?

क्या MS Dhoni IPL 2026 के बाद Retirement ले सकते हैं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए महेंद्र सिंह धोनी केवल एक कप्तान नहीं, बल्कि अटूट विश्वास का नाम हैं। 2026 के मेगा ऑक्शन के कड़े नियमों के बीच, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर उतरकर अपने फिनिशिंग रोल को पूरी तरह निभा पायेंगे।

क्या इस सीजन भी महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलेंगे। हालांकि उनके संन्यास की अटकलें हर सीजन में तेज होती रहती हैं, महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू में कहा भी था की एक खिलाड़ी जब तक खेल सकता है जब तक वह मेंटल और फिजिकल तौर पर स्ट्रांग हो।

खेल में कभी भी ज्यादा उम्र का फैक्टर नहीं होता है टीम को सिर्फ परफॉर्मेंस चाहिए होती है वह कोई भी खिलाड़ी करें। और आज भी हम जानते हैं कि उनकी उनकी मैच को पढ़ने की कला आज भी उन्हें दुनिया का सबसे सफल रणनीतिकार बनाती है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

IPL 2026 ऑक्शन: अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड तोड़ बोली – CSK ने लिखा नया इतिहास! इसके पीछे क्या है पूरी कहानी

विराट कोहली: सचिन के 100 शतकों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब?

आधुनिक क्रिकेट के ‘किंग’ विराट कोहली अब उस शिखर पर पहुंच चुके हैं जहाँ किसी भी आम खिलाड़ी का पहुँच पाना एक सपने से कम नहीं होता है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का कीर्तिमान बनाने के बाद, कोहली की नज़र अब सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के ‘महा-रिकॉर्ड’ पर है।

वर्तमान में 80 से अधिक शतकों के साथ, कोहली जिस फिटनेस और आक्रामकता के साथ खेल रहे हैं, उससे यह संभावना प्रबल हो गई है कि 2026 का वर्ष इस ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। और Virat Kohli 100 Centuries Record एक दो साल के अंदर तोड़ सकते हैं।

क्योंकि ऑलरेडी विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, विराट कोहली ने ओडीआई में 54 शतक मार चुके हैं। फैंस भी यही क्या लग रहे हैं कि क्या विराट कोहली सचिन के सौ शतक तक पहुंच पाएंगे।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Virat Kohli जैसा Perfect Cover Drive कैसे लगाएं? जानें ‘Cover Drive King’ की गुप्त तकनीक!

रोहित शर्मा: ‘हिटमैन’ की नई पारी और ऑक्शन का रोमांच?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने टी20 क्रिकेट में खेलने की शैली को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा की भूमिका सबसे अधिक दिलचस्प होने वाली है।

क्या वह अपनी मौजूदा टीम के साथ बने रहेंगे या किसी नई फ्रैंचाइजी के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे? यह सवाल वर्तमान में गूगल और सोशल मीडिया पर सबसे अधिक ट्रेंड कर रहा है। और उनके फ्रेंड्स इस सवाल को जानना चाह रहे हैं कि क्या एक बार फिर Rohit Sharma New Jersey के साथ हार्दिक पांड्या की जगह कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Hardik Pandya News Today: सेमीफाइनल में इंग्लैंड की खैर नहीं! क्या हार्दिक तोड़ पाएंगे केएल राहुल का यह बड़ा रिकॉर्ड?

इंदौर का क्रिकेट प्रेम और स्थानीय जुड़ाव?

इंदौर के होलकर स्टेडियम में जब ‘धोनी-धोनी’ या ‘कोहली-कोहली’ का शोर गूँजता है, तो समझ आता है कि यहाँ के लोगों के दिल में इन दिग्गजों के लिए कितनी दीवानगी रखते है। वहीं दूसरी ओर हमारे इंदौर के लाड़ले वेंकटेश अय्यर और आवेश खान को जब यहाँ के लोग इन महान खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलते देखते हैं, तो वो नज़ारा किसी दीवाली त्योहार से कम नहीं लगता। इंदौर में राजबाड़ा से लेकर होलकर स्टेडियम तक, हर इंदौरी बस इसी पल का इंतज़ार करता है।

इस पोस्ट को भी अवश्य पड़े…

Indore Players in IPL 2026: आवेश से लेकर, वेंकटेश तक, जानें ऑक्शन में किस इंदौरी खिलाड़ी को मिले कितने करोड़?

मैदान के अंदर की रणनीति हो या ड्रेसिंग रूम की हलचल, ‘स्टंप की बात’ इस रोमांचक सफ़र के हर मोड़ पर अपनी नज़र बनाए रखेगी। क्रिकेट की हर ब्रेकिंग न्यूज़ और सबसे सटीक विश्लेषण के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment