LATEST UPDATES
🏏 Loading latest cricket news...

गुगली बॉल कैसे डालें? टेनिस बॉल से शुरू | Varun Chakravarthy Style Secret Tricks 2026 | लेग स्पिनर हिंदी 2026?

गुगली बॉल कैसे डालें? अगर आप एक लेग स्पिनर है, तो इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़ना इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि आप कैसे परफेक्ट googly ball डाल सकते हो वह भी घर से प्रेक्टिस करके। क्रिकेट में लेग-स्पिनर का सबसे बड़ा हथियार googly ball होती है? googly! वो गेंद जो बल्लेबाज को पूरी तरह चौंका देती है।

बल्लेबाज को ऐसा लगता है कि गेंद बाहर की तरफ जा रही है, लेकिन अचानक से गेंद अंदर और मुड़कर बल्लेबाज के स्टंप उखाड़ देती है या फिर LBW करवा देती है। लेकिन क्या googly डालना इतना आसान है, तो इसका जवाब है बिल्कुल भी नहीं, अगर आप नए-नए स्पिनर हो आपको गूगल बॉल डालने में टाइम लगेगा,

इसके लिए आपको लगातार प्रेक्टिस करने पड़ेगी तभी आप सही लेंथ ऑनलाइन के साथ गूगल बाल को डाल पाएंगे शुरू में बॉल डालते समय रिस्ट मे दर्द हो सकता है, जो की हर एक नए गेंदबाज को होता है।

चलो, आज मैं आपको बताने वाला हूं कि आखिर googly कैसे डालें, वो भी ऐसे तरीके से जो ज्यादातर जगह नहीं मिलते। मैंने खुद प्रैक्टिस की है, और कई कोचिंग वीडियो से भी सीखा है। उसी के एक्सपीरियंस के आधार पर मैं इस आर्टिकल मे स्टेप बाय स्टेप बताने का प्रयास करूंगा।

Table of Contents

गुगली बॉल क्या होती है और क्यों इतनी खास है?

सबसे पहले Googly के बेसिक्स क्लियर कर लो। जो नॉर्मल लेग-स्पिन (लेग-ब्रेक) गेंद होती है, वह लेग साइड से ऑफ साइड की तरफ मुड़ती है जो राइट-हैंड बल्लेबाज के लिए बाहर की तरफ जाती हुई नजर आती है, लेकिन googly बिल्कुल इसके उल्टी है: अगर आप ऑफराइट-हैंड से बॉल डालोगेत वह लेग की तरफ मुड़ती है, यानी की अंदर की तरफ।

Googly Kaise Dale

असल जादू ये है कि बॉलर की पूरी एक्शन, आर्म हाइट, रन-अप सब वैसा ही रहता है। जैसा बल्लेबाज सोचता है ‘अरे लेग-ब्रेक आ रही है’, लेकिन गेंद अंदर आकर कहती है ‘सॉरी भाई!’। यही वजह है कि Shane Warne जैसा मास्टर इसे इतना खतरनाक बनाता था – वो बल्लेबाज के दिमाग में खेलता था।

इसका इतिहास – कैसे एक टेबल गेम ने क्रिकेट बदल दिया?

Bernard Bosanquet नाम के इंग्लिश प्लेयर ने 1900 के आसपास googly को खोजा। वे हमेशा अपने एक घरेलू मैदान पर क्रिकेट खेलते थे जहां पर बॉल को अलग-अलग तरीके से बाउंस कराते थे। उसी से आइडिया आया। और वहीं से googly ball का जन्म हुआ था।

जब Bernard Bosanquet ने इस बॉल को मैच में पहली बार डाली तो पहली बार मैं तो सब हंस पड़े क्योंकि बोल जहा डालना था वहां नहीं जा रही थी कहीं और ही जा रही थी, मैदान पर बहुत बार गेंद बाउंस भी हुई।

लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया वैसे-वैसे इस बोल की Popularity बढ़ने लगी क्योंकि गेंदबाज जिस भी Angle से बोलिंग करता है। वह बिल्कुल इसके विपरीत दिशा में जाती हैं बल्लेबाज अक्सर सोचता है कि बॉल स्टंप के बाहर जा रही हैं लेकिन जैसे ही पास आती है स्टंप को हिट करके चली जाती है। और बल्लेबाज देखता ही रह जाता है।

इसी कारण जल्दी ही ये क्रिकेट की सबसे खतरनाक बॉल बन गई। और इसे एक बार साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स ने इसे यूज करके इंग्लैंड को पस्त कर दिया था। वहीं कारण है कि आज हर लेग-स्पिनर के बैग में googly देखने को जरूर मिलेगी।

Also Read….

0वीं गेंद पर विकेट: विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड, जानिए नियम और पूरा सच जानिए Experts कि राय 2026

गुगली बॉल पर बल्लेबाज क्यों फंस जाता है?

बल्लेबाज googly पर इसलिए आउट होता है क्योंकि उसका ब्रेन पहले से ही बाहर की स्पिन एक्सपेक्ट कर रहा होता है। लेकिन बल्लेबाज पैड के बाहर खेलने की तैयारी करता है, लेकिन जैसे ही गेंद अंदर आती है मुड़कर LBW या बोल्ड कर देती है। कहीं बार तो बल्लेबाज के बैट से एज लगकर कैच आउट भी हो जाते है।

Googly Kaise Dale

ऐसी बॉल्स पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे बड़े बड़े प्लेयर भी कई बार फंस चुके हैं क्योंकि अच्छा बॉलर इसे इतनी सफाई से छुपाता है किसी भी बल्लेबाज को इतनी जल्दी पढ़ पाना मुश्किल है इसीलिए हर कोई स्पिनर्स गूगली सीखना चाहता है।

क्रिकेट में गुगली बॉल डालने के नियम क्या है?

क्रिकेट के नियमों में googly पूरी तरह वैध और लीगल डिलीवरी है। MCC Laws of Cricket (Law 21) के अनुसार, बॉलर को गेंद को “बोल” करना होता है, न कि “थ्रो” करना। एल्बो 15 डिग्री से ज्यादा नहीं झुकना चाहिए।

googly में सिर्फ बॉलर के रिस्ट का ट्विस्ट होता है एल्बो में कोई इललीगल एक्सटेंशन नहीं होना चाहिए, इसलिए यह पूरी तरह 100% लीगल डिलीवरी है। यह लेग-स्पिन की ही वैरिएशन है, जिसमें कोई अलग से प्रतिबंध नहीं है। नियमों में स्पिन बॉलिंग को लेग-ब्रेक, ऑफ-ब्रेक, googly, doosra अलग अलग नाम दिए हैं लेकिन है सब एक ही इसलिए इसे वैध माना जाता है।

जब तक एक्शन साफ न हो जाए। googly के लिए कोई अलग से नियम या बैन नहीं है। इसीलिए शुरुआती दौर में कुछ लोग इसे “धोखा” या फिर इललीगल डिलीवरी मानते थे, लेकिन अभी तक नियम मैं कभी भी बदलाव नहीं हुए।

आज भी Rashid Khan, Kuldeep Yadav जैसे बॉलर इसे मैचो में खुलकर इस्तेमाल करते हैं। अगर सीधे तौर पर बात करें तो googly पूरी तरह कानूनी है – बस स्किल और डिस्गाइज पर निर्भर करता है।

आप आईसीसी क्रिकेट की ऑफिशल साइट पर जाकर नियम को देख सकते हैं visit official site

गुगली बॉल डालने की सही ग्रिप और रिस्ट पोजीशन क्या होती है?

हमेशा ग्रिप वही रखा करो जो अक्सर लेग-स्पिनर की होती है। इंडेक्स और मिडिल फिंगर सीम पर होना चाहिए, रिंग फिंगर थोड़ा बेंट को सपोर्ट दे रही हो, और आपका थंब नीचे से हेल्प कर रहा हो।

अब रिस्ट के खेल में लेग-स्पिन में palm बॉल के ऊपर की तरफ रहता है और back of the hand बल्लेबाज से दूर होना चाहिए। रिस्ट से लेग स्पिन को Googly में पलट दो जिससे back of the hand बल्लेबाज की तरफ हो जाए, palm नीचे की तरफ रखो। और बॉल रिलीज़ करते समय इंडेक्स फिंगर से गेंद को रोल आउट करो और रिस्ट को तेज अंदर की तरफ स्नैप दो।

नये गेंदबाज़ों के लिए टिप्स: शुरूआत में बल्लेबाज के सामने ओवर-ट्विस्ट मत करो। कई लोग ज्यादा ट्विस्ट करते हैं जिसके कारण गेंद टॉप-स्पिन बन जाती है या फिर अच्छे से स्पिन ही नहीं होती। बस गेंद फेंकते समय 180 डिग्री का ट्विस्ट काफी है।

स्टेप बाय स्टेप प्रैक्टिस कैसे करो – घर से शुरू करो

1. अंडरआर्म से शुरू करो – घर मे 5-7 गज दूर खड़े होकर अंडरआर्म से ट्राई करो। इससे आपको रिलीज़ पॉइंट क्लियर दिखेने लगेगा, और अपनी गलतियां जल्दी पकड़ में आने लगेगी। जिसके कारण आपके अंदर back of the hand वाली फीलिंग आने लगती है।

2. ओवरआर्म पर आओ – धीरे-धीरे अपने डिस्टेंस को बढ़ाओ। पहली बार में सिर्फ 10-12 गज ही, फिर फुल 22 गज बड़ा सकते हो। हमेशा अपना फोकस सिर्फ रिस्ट स्नैप पर रखो, लाइन-लेंथ पर नहीं।

Googly Kaise Dale

3. डिस्गाइज का राज – googly का उपयोग लेग-स्पिन के बीच में करना चाहिए। अगर आप हर तीसरी गेंद पर googly डालोगे तो बल्लेबाज इसे आसानी से पढ़ लेगा। लेकिन वहीं अगर आप 10 लेग-स्पिन के बाद एक googly डाली तो बल्लेबाज के लिए सरप्राइज हो जायेगा।

Googly Kaise Dale

4. रोज की प्रैक्टिस – हमेशा हल्की बॉल से ट्राई करो जैसे टेनिस बॉल से शुरू कर सकते हैं इससे आपके रिस्ट पर कम स्ट्रेस होगा, जैसे-जैसे आप प्रैक्टिस करते जाओगा वैसे-वैसे आपको आदत बन जएगी उसके बाद आप लेदर बॉल से प्रैक्टिस कर सकते हो। रोज 50-100 गेंदें सिर्फ googly। मिरर के सामने खड़े होकर देखो कि रिस्ट कितनी क्लियर दिख रही है।

कॉमन मिस्टेक से बचें: बहुत से लोग googly डालते वक्त आर्म को लो कर देते हैं या अपना शोल्डर ड्रॉप कर देते हैं – इससे गेंद स्लो और लूपी हो जाती है। जिसके कारण सही googly नहीं कर पाते, इसलिए हमेशा googly करते समय हाई आर्म रखो, जैसे नॉर्मल लेग-स्पिन में करते हैं।

Googly vs Leg Spin में क्या Difference होता है?

लेग स्पिन और गूगली में मुख्य अंतर यह होता है कि दोनों का बॉलिंग एक्शन एक जैसा हो सकता है लेकिन हाथ का जो एंगल होता है। बोलिंग करते समय गेंदबाज अपने हाथ को दोनों का अलग-अलग एंगल से बोलिंग करते हैं। लेग स्पिन (लेग ब्रेक) गेंदबाज के लिए एक सामान्य डिलीवरी होती है, जो राइट-हैंड बैट्समैन के लिए लेग स्टंप से ऑफ स्टंप की तरफ घूमती है (बाहर की ओर)। वहीं गूगली उसी लेग स्पिन एक्शन से फेंकी जाती है, लेकिन गेंद ऑफ स्टंप से लेग स्टंप की तरफ घूमती है।

गूगली (Googly)– Googly बॉल को भी उसी लेग स्पिन एक्शन से फेंकी जाती है, ग्रिप भी वैसी ही होती है, लेकिन गूगल वक्त रिस्ट का कमाल होता है। इसमें गेंदबाज रिस्ट को उल्टा घुमाते हैं। जिसके कारण गुगली बॉल बाहर से अंदर की ओर आती है।

इसमें गेंद को रिलीज करते समय उंगलियां से उल्टी दिशा में स्पिन करते हैं। जिसके कारण गेंद ऑफ से लेग की तरफ मुड़ती है और अंदर की तरफ आती है! बैट्समैन को लगता है लेग स्पिन है, लेकिन जैसे ही बॉल अन्दर की और आती है वैसे ही बल्लेबाज के स्टंप उखाड़ जाती हैं।

लेग स्पिन (Leg Break)– ये लेग स्पिनर की मुख्य गेंद होती है। इसमें ग्रिप में इंडेक्स और मिडिल फिंगर बिल्कुल सीम के ऊपर होती है, रिस्ट को थोड़ा आगे की तरफ झुकाना होता है। और पीठ को हाथ की मिड-ऑन के तरफ झुकाना है।

जब आप बॉल रिलीज करते हो जो आपकी रिस्ट स्नैप है वो लेग स्टंप से ऑफ स्टंप की तरफ घूमती है जिसके कारण राइट-हैंड बैट्समैन को गेंद बाहर जाते हुए दिख सकती है। एक अच्छी लेग स्पिन में हमेशा ड्रिफ्ट, टर्न और बाउंस देखने को मिलता है। जो कि हर स्पिन बॉलर का नैचुरल एक्शन होता है।

स्लो मोशन में गूगली बॉल का एनालिसिस-

स्लो मोशन में देखो तो गूगली का राज़ हमेशा गेंदबाज की रिस्ट में छुपा होता है। नॉर्मल लेग स्पिन में रिस्ट आगे की तरफ रहती है, पीठ हाथ की मिड-ऑन या मिड-ऑफ की तरफ होती ह, और उंगलियां गेंद को बाहर की तरफ स्पिन देती हैं। लेकिन गूगली में रिस्ट पूरी तरह बैकवर्ड की तरफ घूम जाती है।

जिसके कारण बैट्समैन बॉल को बैक ऑफ द हैंड की तरफ फेस करता है, गेंदबाज का हाथ का पिछला हिस्सा बैट्समैन को क्लियर दिखता है। बॉल रिलीज करते समय सीम (seam) गली (slips) की तरफ पॉइंट कर रही होती है, न कि लेग स्पिन वाली तरह थर्ड मैन या पॉइंट की तरफ होती है। उंगलियां खासकर इंडेक्स और मिडिल गेंद को उल्टी दिशा में स्नैप देती हैं।

जिसके कारण हमें गुगली बॉल में स्पिन रिवर्स देखने को मिलता है। और नतीजा है होता है कि? गेंद ऑफ ब्रेक जैसी टर्न लेती है और ऑफ से लेग की तरफ, यानी अंदर की तरफ मुड़ती है। बैट्समैन सोचता है कि ये तो लेग ब्रेक है, शायद बाहर जाएगी वो बाहर खेलने की तैयारी करता है, लेकिन गेंद अचानक अंदर आकर स्टंप या पैड पे लग जाती है!

लेकिन रीयल मैचों में ये सब इतनी तेज़ी से होता है कि बैट्समैन को पता ही नहीं चलता। राशिद खान, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवती जैसे गेंदबाज इसी वजह से इतने खतरनाक हैं!

आखिर कब और कैसे मैच में डालें – असली Googly बॉल?

Googly बॉल का उपयोग मैच में तब डालो जब बल्लेबाज पूरी तरह सेट हो चुका हो और लेग-स्पिन खेलने का मजा ले रहा हो। ओवर की पहली गेंद पर Googly मत डालो बल्लेबाज समझ जायेगा कि आप क्या डालने वाले हो, बल्लेबाज को हमेशा सरप्राइज करो।

उदाहरण के लिए– अगर बल्लेबाज बार बार स्वीप खेलने का प्रयास कर रहा है या बार बार पैड के बाहर आ रहा है, तो googly डालकर LBW या फिर स्टंपिंग का चांस बनाओ। अक्सर अभी के टाइम में कुलदीप यादव,Rashid Khan, युजवेंद्र चहल, इसी तरह बोलिंग करते है वो हमेशा 30-40% गेंदें googly डालते है, सबसे अच्छी बात यह है कि उनका डिस्गाइज इतना अच्छा होता है कि बल्लेबाज को पता नहीं चलता।

महान googly मास्टर्स से सीखो

  • Shane Warne – डिस्गाइज का बादशाह। वो कहते थे कि googly को ‘ट्रिक’ की तरह यूज करो, न कि हर गेंद पर।
  • Abdul Qadir – क्लासिक स्टाइल, और रिस्ट वर्क उनका कमाल का था।
  • Anil Kumble – स्पीड से घातक, और googly उनकी तेज आती थी।
  • आजकल Rashid Khan, Kuldeep Yadav, Wanindu Hasaranga, Yajuvendra Chahal – ये सब googly को मैच-विनर बनाते हैं।

Also Read….

Yorker Bowling: 99% गेंदबाज़ यहाँ गलती करते हैं! Perfect यॉर्कर डालने का असली तरीका जानिए 2026?

IND Vs PAK T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड जीत?

India vs Pakistan 61 रनों से धूल चटाई, लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में दबदबा! सूर्यकुमार यादव ने बताया?

(FAQs)- कुछ आम सवाल जो नए बॉलर पूछते हैं?

Q.1 गुगली बॉल और Leg-spin में अंतर क्या है?

लेग-स्पिन बाहर की तरफ जाती है, और googly अंदर की तरफ। दोनों का एक्शन एक जैसा है, सिर्फ रिस्ट का ट्विस्ट अलग होता है, लेकिन सबसे बड़ी बात असल फर्क तो गेंदबाज के दिमाग में होता है।

Q.2 गुगली गेंद क्यों फेंकी जाती है?

बल्लेबाज की उम्मीद तोड़ने और सरप्राइज से विकेट लेने के लिए। यह LBW या बोल्ड का सबसे आसान रास्ता बनाती है।

Q.3 गुगली बॉल को पहचानने के टिप्स क्या हैं?

गेंदबाजों की रिस्ट देखें, लेकिन अच्छे बॉलर इसे अक्सर छुपाते हैं। प्रैक्टिस के साथ साथ आंखें भी ट्रेन करें – जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना ही अच्छा पढ़ पाएंगे।

Q.4 कौन से खिलाड़ी सबसे अच्छे Googly गेंदबाज हैं?

Shane Warne (डिस्गाइज का बादशाह), Rashid Khan (आज का मास्टर), Abdul Qadir, Anil Kumble, Kuldeep Yadav – ये सब बल्लेबाज के दिमाग से खेलते हैं।

Verified Analyst
Akash Pachore

Akash Pachore

Founder & Lead Cricket Analyst | Stump Ki Baat

आकाश पाचोरे **Stump Ki Baat** के संस्थापक और एक अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक हैं। वे आंकड़ों और मैच की रणनीतियों को गहराई से समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य क्रिकेट प्रशंसकों तक सबसे सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करें:

Leave a Comment